Diabetes Control Tips: हाई ब्लड शुगर से राहत दिला सकती हैं ये 5 नेचुरल चीजें, जानें कैसे करें शुगर मैनेज| Navbharat Live

Published on 31 जुल॰ 2026

Updated On: Jul 31, 2026 | 03:08 PM IST

विज्ञापन

सार

Diabetes Control Tips Natural Way:अगर आपका ब्लड शुगर अक्सर बढ़ा रहता है, तो कुछ नेचुरल चीजें इसे संतुलित रखने में मदद कर सकती हैं। जानिए हाई ब्लड शुगर को मैनेज करने के लिए 5 प्राकृतिक उपाय।

Best Natural Things For Blood Sugar Control

डायबिटीज कंट्रोल टिप्स (सौ.सोशल मीडिया)

विस्तार

Best Natural Things For Blood Sugar Control : मौजूदा समय में डायबिटीज और हाई ब्लड शुगर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। इसकी मुख्य कारण खराब खानपान, शारीरिक गतिविधियों की कमी, तनाव और अनियमित जीवनशैली इसकी मानी जाती है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, ब्लड शुगर का लंबे समय तक बढ़ा रहना केवल डायबिटीज ही नहीं, बल्कि हृदय, किडनी, आंखों और नसों से जुड़ी गंभीर समस्याओं का खतरा भी बढ़ा सकता है। ऐसे में समय रहते खानपान और जीवनशैली में सुधार करना बेहद जरूरी है।

ब्लड शुगर कंट्रोल करने में असरदार हैं ये 5 चीजें

  • करेला का सेवन

ब्लड शुगर कंट्रोल करने में करेला का सेवन फायदेमंद बताया गया है। इसमें मौजूद कुछ प्राकृतिक यौगिक शरीर में ग्लूकोज के उपयोग को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। करेला सब्जी, जूस या सूप के रूप में लिया जा सकता है। हालांकि खाली पेट अधिक मात्रा में इसका सेवन हर व्यक्ति के लिए उपयुक्त नहीं होता, इसलिए सावधानी जरूरी है।

  • मेथी के दाने का सेवन

ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए करेला के अलावा मेथी के दाने का सेवन भी कारगर बताया गया है। मेथी के दानों में घुलनशील फाइबर और ऐसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं जो कार्बोहाइड्रेट के पाचन और ग्लूकोज के अवशोषण की गति को धीमा करने में मदद कर सकते हैं।

  • जामुन और जामुन के बीज का पाउडर

जामुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और प्राकृतिक यौगिक ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में सहायक माने जाते हैं। पारंपरिक तौर पर जामुन के बीज का पाउडर भी उपयोग किया जाता है। मौसम के अनुसार ताजा जामुन खाना या विशेषज्ञ की सलाह के बाद बीज के पाउडर का सीमित सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

ये भी पढ़ें- क्या आप भी खाने के बाद खाते हैं पान? जानिए सेहत को मिलने वाले 6 जबरदस्त फायदे, आयुर्वेद भी मानता है फायदेमंद

  • ओट्स और साबुत अनाज

ओट्स, जौ और अन्य साबुत अनाज फाइबर से भरपूर होते हैं। इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स अपेक्षाकृत कम होता है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ने की संभावना कम हो सकती है। नाश्ते में ओट्स या दिनभर के भोजन में साबुत अनाज शामिल करना ब्लड शुगर के साथ-साथ वजन नियंत्रित रखने में भी मददगार साबित हो सकता है।

  • दालचीनी का सेवन

दालचीनी एक लोकप्रिय मसाला है, जिसे ब्लड शुगर मैनेजमेंट से जोड़कर देखा जाता है। कुछ अध्ययनों में यह संकेत मिले हैं कि दालचीनी शरीर में इंसुलिन की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है। इसे चाय, दलिया, ओट्स या अन्य व्यंजनों में सीमित मात्रा में शामिल किया जा सकता है। हालांकि इसका अधिक सेवन करने से बचना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

Follow Navbharatlive whatsapp