Diwali With Xiaomi Sale: दिवाली से पहले फोन खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! आधी कीमत तक सस्ते हो सकते हैं ये स्मार्टफोन, कहीं मौका हाथ से न निकल जाए | IBC24

Published on 5 अक्टू॰ 2026

बिजनेस: Diwali With Xiaomi Sale: अगर आप दिवाली से पहले नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो कुछ दिन इंतजार करना आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। हर साल फेस्टिव सीजन में स्मार्टफोन कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए शानदार ऑफर्स लेकर आती है। इस बार Xiaomi ने भी अपनी खाक Diwali With Xiaomi Sale का ऐलान किया है। यह सेल 8 अक्टूबर से शुरू होगी। कंपनी कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन और गैजेट्स पर भारी छूट के साथ कई आकर्षक ऑफर्स और फ्री गिफ्ट्स भी दे रही है।

इस फोन पर मिल सकती है 50% तक की छूट

दिवाली सेल में बजट फोन खरीदने वालों के लिए Redmi A7 Pro 5G पर खास डील देखने को मिल सकती है। इस स्मार्टफोन की सामान्य कीमत 14,999 रुपये बताई गई है, लेकिन फेस्टिव ऑफर्स के तहत इसकी कीमत में करीब 50 प्रतिशत तक की कमी हो सकती है। फोन में 6.9 इंच का 120Hz डिस्प्ले दिया गया है। इसमें Unisoc T8300 प्रोसेसर और 6,300mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। फोटोग्राफी के लिए 32MP का रियर कैमरा भी दिया गया है।

Xiaomi 17 Ultra के साथ मिलेगा फ्री गिफ्ट

प्रीमियम स्मार्टफोन लेने वालों के लिए भी सेल (Diwali With Xiaomi Sale) में बड़ा ऑफर है। Xiaomi 17 Ultra को बैंक ऑफर और अतिरिक्त 10,000 रुपये की बचत के बाद 1,29,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकेगा। सबसे खास बात यह है कि इसके साथ 19,999 रुपये की Photography Kit Pro मुफ्त में दी जा रही है। जो लोग स्मार्टफोन से ज्यादा फोटो और वीडियो शूट करते हैं, उनके लिए यह ऑफर बहुत खास हो सकता है। इसके अलावा कुछ अन्य स्मार्टफोन्स पर भी 15,000 रुपये तक की बचत का मौका मिलेगा।

Redmi सीरीज पर भी मिलेंगे शानदार ऑफर्स

सेल में Redmi सीरीज के कई मॉडल भी कम कीमत में उपलब्ध होंगे। Redmi Note 15 SE के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ऑफर के बाद 22,999 रुपये बताई गई है। वहीं 8GB+128GB वेरिएंट 24,999 रुपये और 8GB+256GB मॉडल 26,999 रुपये में मिल सकता है। Redmi Turbo 5 5G बैंक ऑफर के बाद 37,999 रुपये में उपलब्ध होगा। Redmi Note 17 सीरीज को भी आकर्षक कीमतों में खरीदा जा सकेगा।

खरीदारी से पहले इन बातों का रखें ध्यान

दिवाली सेल में सिर्फ छूट (Diwali With Xiaomi Sale) देखकर स्मार्टफोन खरीदने के बजाय अपनी जरूरत के हिसाब से मॉडल चुनना सही होगा। अगर कैमरा जरूरी है तो कैमरा फीचर्स देखें, जबकि गेमिंग या तेज परफॉर्मेंस के लिए प्रोसेसर और रैम पर ध्यान दें। बैंक डिस्काउंट के लिए चुनिंदा कार्ड से पेमेंट करना पड़ सकता हैं। एक्सचेंज ऑफर में पुराने फोन की कीमत उसकी कंडीशन और मॉडल के आधार पर तय होगी। यह सेल 8 अक्टूबर से शुरू होगी।

इन्हें भी पढ़ें:

  • Bank Account: सालों तक खाते को छुआ तक नहीं और जमा पैसा सरकार के पास चला गया, तो वापस मिलेगा या डूबेगा, जानें क्या कहता है RBI नियम?
  • CM Yogi On Sultanpur Road Accident: सुल्तानपुर सड़क हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों के लिए किया मुआवजे का ऐलान 
  • Flight Ticket Price Hike: दिवाली-छठ पर फ्लाइट से घर जाना पड़ेगा महंगा! एयरलाइन ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, अब टिकट के लिए देने पड़ेंगे ज्यादा पैसे