दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) में सरकारी नौकरी पाने का अवसर तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. DMRC में एग्जीक्यूटिव और नॉन-एग्जीक्यूटिव के 73 पदों पर भर्ती होगी. इन पदों पर सिविल/ट्रैक, सिग्नलिंग एंड टेलीकम्युनिकेशन, एनवायरमेंट और आर्किटेक्चर विभाग में नियुक्तियां की जाएंगी. इस भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होगी. चयन इंटरव्यू और अन्य निर्धारित प्रक्रियाओं के जरिए किया जाएगा. इच्छुक अभ्यर्थी 4 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन से पहले योग्यता, एक्सपीरियंस और एज लिमिट की शर्तें जरूर चेक कर लें.
DMRC में किन पदों पर होगी भर्ती?
- इस भर्ती में कुल 73 पदों पर नियुक्ति होगी.
- सिविल/ट्रैक: 42 सुपरवाइजर और 12 इंजीनियर, कुल 54 पद.
- सिग्नलिंग एंड टेलीकम्युनिकेशन: 7 सुपरवाइजर और 4 इंजीनियर/सीनियर इंजीनियर, कुल 11 पद.
- एनवायरमेंट: 3 सुपरवाइजर और 2 इंजीनियर/सीनियर इंजीनियर, कुल 5 पद.
- आर्किटेक्चर: 2 सुपरवाइजर और 1 इंजीनियर/सीनियर इंजीनियर, कुल 3 पद.
कौन कर सकता है आवेदन?
DMRC की यह भर्ती डेपुटेशन और पोस्ट रिटायरमेंट कॉन्ट्रैक्चुअल एंगेजमेंट (PRCE) के आधार पर की जाएगी. डेपुटेशन के लिए अधिकतम एज लिमिट 55 वर्ष रखी गई है. वहीं, PRCE के तहत 55 से 62 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आवेदकों के पास सरकारी संगठन, रेलवे, PSU या मेट्रो कॉर्पोरेशन में काम करने का एक्सपीरियंस होना चाहिए. सुपरवाइजर पद के लिए पे-लेवल 6 से 9 में कम से कम 5 साल का एक्सपीरियंस जरूरी है. इंजीनियर पद के लिए पे-लेवल 9/10 में 3 साल और सीनियर इंजीनियर पद के लिए पे-लेवल 11 में 5 साल का एक्सपीरियंस मांगा गया है.
हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
- चयनित उम्मीदवारों को पद और तैनाती के स्थान के अनुसार सैलरी दी जाएगी.
- सीनियर इंजीनियर: दिल्ली में 96,600 रुपये और जयपुर में 1,06,300 रुपये प्रतिमाह.
- इंजीनियर: दिल्ली में 75,200 रुपये और जयपुर में 82,700 रुपये प्रतिमाह.
- सुपरवाइजर: दिल्ली में 56,300 से 72,600 रुपये और जयपुर में 61,900 से 79,900 रुपये प्रतिमाह.
इंटरव्यू से होगा उम्मीदवारों का चयन
इस भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होगी. डेपुटेशन के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू देना होगा. PRCE के तहत आवेदन करने वालों को इंटरव्यू के साथ मेडिकल फिटनेस टेस्ट भी पास करना होगा. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, नवंबर के दूसरे सप्ताह में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जाएगी. इसके बाद तीसरे सप्ताह में ऑनलाइन या ऑफलाइन स्क्रीनिंग प्रक्रिया हो सकती है.
4 नवंबर तक यहां भेजें आवेदन
उम्मीदवार DMRC के भर्ती नोटिफिकेशन से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं. फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों के साथ इसे स्पीड पोस्ट से भेजना होगा. आवेदन ईमेल के जरिए भी किया जा सकता है. डाक का पता: एडिशनल जनरल मैनेजर/HR/P, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, मेट्रो भवन, फायर ब्रिगेड लेन, बाराखंबा रोड, नई दिल्ली. ईमेल: [email protected] आवेदन की अंतिम तारीख: 4 नवंबर 2026

सपना यादव
दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने पत्रकारिता को लक्ष्य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.
Read More