Dr. Narottam Mishra warning to the SP: दतिया उपचुनाव में डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताई, कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने की अपील की।
Dr. Narottam Mishra warning to the SP || Iamge- IBC24 News File
Modified Date: July 17, 2026 / 12:19 am IST
Published Date: July 17, 2026 12:19 am IST
HIGHLIGHTS
- डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने एसपी को चेतावनी दी।
- टिकट नहीं मिलने पर भी कार्यकर्ताओं संग पहुंचे।
- भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में एकजुटता का आह्वान।
दतिया: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताई। (Dr. Narottam Mishra warning to the SP) उन्होंने 10 जुलाई को भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज का जिक्र करते हुए एसपी को चेतावनी दी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा, “एसपी साहब, मैं याद रखने वाला व्यक्ति हूं, भूलता नहीं। मेरे कार्यकर्ताओं पर आपने लाठियां चलाईं, भाजपा कार्यालय पर आंसू गैस के गोले दागे। यह बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसे मैं याद रखूंगा।”
टिकट नहीं मिला, फिर भी कार्यकर्ताओं में भरा जोश
दतिया उपचुनाव में टिकट नहीं मिलने के बावजूद डॉ. मिश्रा दतिया पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव लड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं का लक्ष्य भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को जिताना होना चाहिए और असली मुकाबला कांग्रेस से है। (Dr. Narottam Mishra warning to the SP) डॉ. मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि वह हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहेंगे। वहीं भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने भी कार्यकर्ताओं के सम्मान और सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि पार्टी पूरी एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरी है।
https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/07/Uploads_DATIA_1607-DTA-NAROTTAM-SABHA-AVB-NF2.mp4
https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/07/Uploads_DATIA_1607-DTA-NAROTTAM-SABHA-AVB-NF1.mp4
इन्हें भी पढ़ें:
दिल्ली सरकार ने स्टार्टअप एवं इन्क्यूबेशन नीति को मंजूरी दी, 400 करोड़ रुपये का आवंटन
एआई के बढ़ते प्रभाव से वैश्विक अर्थव्यवस्था में ‘के’ आकार की वृद्धि: मूडीज एनालिटिक्स
यूक्रेन के रक्षा मंत्री को पद से हटाए जाने की अटकलों के बीच प्रदर्शनकारी कीव में जमा हुए
उत्तराखंड: देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दे रही कांग्रेस
प्रधानमंत्री मोदी पंजाब दौरे पर 5,470 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
प्रश्न 1: डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अपने संबोधन में क्या कहा?
उत्तर: उन्होंने 10 जुलाई की पुलिस कार्रवाई का उल्लेख करते हुए एसपी पर नाराजगी जताई और चेतावनी दी।
प्रश्न 2: टिकट नहीं मिलने के बाद भी डॉ. मिश्रा दतिया क्यों पहुंचे?
उत्तर: उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने और प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में एकजुटता का संदेश दिया।
प्रश्न 3: आशुतोष तिवारी ने कार्यकर्ताओं से क्या अपील की?
उत्तर: उन्होंने कार्यकर्ताओं के सम्मान और सुरक्षा का भरोसा देते हुए एकजुट होकर चुनाव लड़ने की अपील की।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
Web Title: Narottam Mishra, Datia Bypoll, BJP, Madhya Pradesh, Ashutosh Tiwari
People also search for
शहर की खबरें
advertisement will close in 10 seconds ×