मुंबई: Drishyam 3 OTT Release Date: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से ही इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे रविवार तक भारत में करीब 294.43 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर ली थी। वहीं, विदेशों में इसका कलेक्शन 420 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है। फिल्म की सफलता के बीच अब दर्शकों को इसकी OTT रिलीज (Drishyam 3 OTT Release Date) का इंतजार है।
Netflix पर रिलीज हो सकती है 'दृश्यम 3'
अजय देवगन की इस फिल्म की OTT रिलीज (Drishyam 3 OTT Release Date) को लेकर जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'दृश्यम 3' थिएटर के बाद नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है। फिल्म के ओपनिंग क्रेडिट्स में भी नेटफ्लिक्स का नाम दिखाई देने की जानकारी आई है। लेकिन मेकर्स ने अभी तक इसकी OTT रिलीज को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
नवंबर में OTT पर आ सकती है फिल्म
आमतौर पर कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने के करीब 6 से 8 सप्ताह बाद OTT पर आती हैं। इसी अनुमान और मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर 'दृश्यम 3' की संभावित डिजिटल रिलीज 13 नवंबर से 27 नवंबर के बीच बताई जा रही है। किंतु यह तारीख अभी आधिकारिक तौर पर तय नहीं है। फिल्म की स्ट्रीमिंग कब शुरू होगी, इसका अंतिम फैसला निर्माताओं और OTT प्लेटफॉर्म की घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा।
पहले 10 दिनों में शानदार कमाई
फिल्म ने पहले दिन करीब 62 करोड़ रुपये की नेट कमाई के साथ शुरुआत की थी। दूसरे और तीसरे दिन भी इसका प्रदर्शन मजबूत रहा। दूसरे शनिवार को फिल्म ने लगभग 26.50 करोड़ रुपये कमाए, जबकि दूसरे रविवार को दोपहर तक इसका कलेक्शन करीब 7.93 करोड़ रुपये बताया गया। इन आंकड़ों के आधार पर फिल्म की कुल नेट कमाई लगभग 294.43 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
कहानी और क्लाइमेक्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान
'दृश्यम 3' की खासियत इसकी कहानी, नए किरदार और सस्पेंस से भरा क्लाइमेक्स बताया जा रहा है। फिल्म में अजय देवगन के साथ जयदीप अहलावत जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। उनके किरदार राजवीर सिंह तोमर ने कहानी में नया मोड़ जोड़ने का काम किया है। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी यह फिल्म पिछली कड़ियों से आगे बढ़ते हुए कहानी को समापन की ओर ले जाती है। अब दर्शकों को इसके OTT रिलीज (Drishyam 3 OTT Release Date) होने का इंतजार है, ताकि वे घर बैठे इस सस्पेंस थ्रिलर का आनंद ले सकें।
इन्हें भी पढ़ें:
- Govt Jobs For 10th Pass: 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, जिला कोर्ट में इतने पदों पर निकली बंपर भर्ती, इस प्रोसेस से घर बैठे करें आवेदन
- Surajpur Double Murder News: सूरजपुर में सरकारी टीचर और बेटे की निर्ममता से हत्या!.. जमीन में दफनाई एक की लाश तो यहां से बरामद हुआ माँ का शव, देखें Video..
- Boat Accident: यहां 109 लोगों की मौत से मचा कोहराम, मृतकों में 15 बच्चे और 42 महिला भी शामिल, इस दर्दनाक हादसे से दुनियाभर में शोक की लहर