LIVE
DUSU चुनाव, प्रेसिडेंट पद पर फिर 1 वोट का अंतर:NSUI को 16107, ABVP को 16106 वोट; वाइस प्रेसिडेंट पद पर निर्दलीय की जीत लगभग तय2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में कड़ी सुरक्षा के बीच काउंटिंग जारी है।
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (DUSU) चुनाव की काउंटिंग में प्रेसिडेंट पद पर मुकाबला बेहद करीबी बना हुआ है। 14वें राउंड के बाद NSUI के विजय मीणा 16,107 वोटों के साथ ABVP के यश डबास से सिर्फ 1 वोट आगे हैं। 9वें राउंड में भी विजय मीणा सिर्फ 1 वोट से आगे थे।
सेक्रेटरी पद पर ABVP की रिया छावड़ी 13,737 वोटों के साथ आगे हैं, जबकि NSUI की नम्रता चौधरी को 10,641 वोट मिले हैं। वाइस प्रेसिडेंट पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन 21,247 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। ABVP के ईशु मौर्य को 10,920 और NSUI के वीर चतरथ को 4,911 वोट मिले हैं।
जॉइंट सेक्रेटरी पद पर भी समीकरण बदले हैं। NSUI के गोपाल चौधरी 11,222 वोटों के साथ आगे हैं। ABVP के लक्ष्य राज सिंह को 10,589 और निर्दलीय विशेष यादव को 10,405 वोट मिले हैं। DUSU चुनाव के लिए शुक्रवार को 52 कॉलेजों में मतदान हुआ था, जिसमें 40.46% वोटिंग हुई और 1,51,519 छात्रों में से 61,312 ने मतदान किया।

काउंटिग से जुड़े हर अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग देखें…
.
लाइव अपडेट्स
37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
निर्दलीय वाइस प्रेसिडेंट उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने विक्ट्री साइन दिखाया
08:01 AM19 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
दिल्ली यूनिवर्सिटी से लाइव अपडेट दे रहे भास्कर रिपोर्टर
08:00 AM19 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
प्रेसिडेंट पद पर NSUI के विजय मीणा 1 वोट से आगे
9वें राउंड के बाद प्रेसिडेंट पद पर तस्वीर बदल गई है। NSUI के विजय मीणा 10,888 वोटों के साथ ABVP के यश डबास से 1 वोट आगे हैं। यश डबास को 10,887 वोट मिले हैं।
सेक्रेटरी पद पर ABVP की रिया छावड़ी 9,406 वोटों के साथ आगे हैं, जबकि NSUI की नम्रता चौधरी को 6,958 वोट मिले हैं।
वाइस प्रेसिडेंट पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन 14,256 वोटों के साथ सबसे आगे हैं। जॉइंट सेक्रेटरी पद पर समाजवादी समर्थित निर्दलीय विशेष यादव 7,535 वोटों के साथ आगे हैं। A
07:52 AM19 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
9वें राउंड में प्रेसिडेंट पद पर बड़ा उलटफेर, NSUI के विजय मीणा 1 वोट से आगे
9वें राउंड की काउंटिंग के बाद प्रेसिडेंट पद पर बड़ा उलटफेर हुआ है। NSUI के विजय मीणा 10,888 वोटों के साथ ABVP के यश डबास से 1 वोट आगे हैं। यश डबास को 10,887 वोट मिले हैं।
वाइस प्रेसिडेंट पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन 14,256 वोटों के साथ आगे हैं। ABVP के ईशु मौर्य को 7,399 और NSUI के वीर चतरथ को 2,084 वोट मिले हैं।
सेक्रेटरी पद पर ABVP की रिया छावड़ी 9,406 वोटों के साथ आगे हैं, जबकि NSUI की नम्रता चौधरी को 6,958 वोट मिले हैं।
जॉइंट सेक्रेटरी पद पर निर्दलीय विशेष यादव 7,535 वोटों के साथ आगे हैं। ABVP के लक्ष्य राज सिंह को 7,032 और NSUI के गोपाल चौधरी को 6,966 वोट मिले हैं।
06:42 AM19 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
छठे राउंड की काउंटिंग पूरी, दो पदों पर ABVP की बढ़त बरकरार
- छठे राउंड की मतगणना के बाद प्रेसिडेंट पद पर यश डबास को 7,346 वोट, जबकि NSUI के विजय मीणा को 6,760 वोट मिले हैं।
- सेक्रेटरी पद पर ABVP की रिया छावड़ी 6,425 वोटों के साथ आगे हैं, जबकि नम्रता चौधरी को 4,510 वोट मिले हैं।
- वाइस प्रेसिडेंट पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन 9,379 वोटों के साथ आगे हैं। ABVP के ईशु मौर्य को 4,845 और NSUI के वीर चतरथ को 1,337 वोट मिले हैं।
- जॉइंट सेक्रेटरी पद पर निर्दलीय विशेष यादव 5,413 वोटों के साथ आगे हैं। ABVP के लक्ष्य राज सिंह को 4,540 और NSUI के गोपाल चौधरी को 4,145 वोट मिले हैं।
06:37 AM19 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
5वें राउंड में प्रेसिडेंट और सेक्रेटरी पर ABVP को बढ़त

06:20 AM19 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
चौथे राउंड में भी प्रेसिडेंट पद पर NSUI, सेक्रेटरी पद पर ABVP आगे

06:18 AM19 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
तीसरे राउंड में प्रेसिडेंट पर NSUI, सेक्रेटरी पर ABVP आगे
- तीसरे राउंड के बाद प्रेसिडेंट पद पर NSUI के विजय शंकर मीणा 3,571 वोटों के साथ आगे हैं। ABVP के यश डबास को 3,130 वोट मिले हैं।
- वाइस प्रेसिडेंट पद पर निर्दलीय दीपांशु शोकीन 4,264 वोटों के साथ आगे हैं। ABVP के ईशु मौर्य को 2,389 और NSUI के वीर चतरथ को 664 वोट मिले हैं।
- सेक्रेटरी पद पर ABVP की रिया छावड़ी 2,805 वोटों के साथ आगे हैं। NSUI की नम्रता चौधरी को 2,332 वोट मिले हैं।
- जॉइंट सेक्रेटरी पद पर निर्दलीय विशेष यादव 2,598 वोटों के साथ आगे हैं। ABVP के लक्ष्य राज सिंह को 2,199 और NSUI के गोपाल चौधरी को 1,958 वोट मिले हैं।
06:18 AM19 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
नॉर्थ कैंपस स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुरक्षित रखे गए EVM
06:14 AM19 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
दूसरे राउंड में प्रेसिडेंट पद पर NSUI आगे, VP पर निर्दलीय दीपांशु की बढ़त
- दूसरे राउंड की काउंटिंग में प्रेसिडेंट पद पर NSUI के विजय शंकर मीणा 1,521 वोटों के साथ आगे रहे। ABVP के यश डबास को 1,143 वोट मिले।
- वाइस प्रेसिडेंट पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन 1,565 वोटों के साथ आगे रहे। ABVP के ईशु मौर्य को 1,019 और NSUI के वीर चतरथ को 257 वोट मिले।
- सेक्रेटरी पद पर ABVP की रिया छावड़ी 1,004 वोटों के साथ आगे रहीं, जबकि NSUI की नम्रता चौधरी को 856 वोट मिले।
- जॉइंट सेक्रेटरी पद पर निर्दलीय विशेष यादव 1,049 वोटों के साथ आगे रहे। ABVP के लक्ष्य राज सिंह को 832 और NSUI के गोपाल चौधरी को 702 वोट मिले।
06:13 AM19 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
पहले राउंड में प्रेसिडेंट पद पर ABVP आगे
पहले राउंड की काउंटिंग में प्रेसिडेंट पद पर ABVP के यश डबास 1,503 वोटों के साथ आगे रहे। NSUI के विजय शंकर मीणा को 1,191 वोट मिले, जबकि AISA-SFI की अनन्या रतूड़ी को 288 वोट मिले।
पहले राउंड में कुल 3,270 वोटों की गिनती हुई। वाइस प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी पदों पर भी ABVP उम्मीदवार आगे चल रहे थे। ।
06:03 AM19 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
1,000 EVM से हुई वोटिंग, 2000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात
- चुनाव के लिए कुल 1,000 EVM तैनात की गई थीं। इनमें 960 EVM का इस्तेमाल मतदान में हुआ, जबकि 40 मशीनें रिजर्व रखी गई थीं।
- शुक्रवार शाम मतदान खत्म होने के बाद EVM को पुलिस की सुरक्षा में काउंटिंग सेंटर तक पहुंचाया गया।
- काउंटिंग को देखते हुए दिल्ली यूनिवर्सिटी में 2,000 से ज्यादा पुलिस और पैरामिलिट्री जवान तैनात किए गए हैं।
- काउंटिंग सेंटर के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई है और प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंध लागू हैं।
- पुलिस यूनिवर्सिटी और कॉलेज प्रशासन के साथ मिलकर एंट्री-एग्जिट, छात्रों की आवाजाही और अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही है।
- कैंपस में फुट पेट्रोलिंग, बाइक टीम और PCR वैन भी तैनात हैं। नतीजे घोषित होने तक ट्रैफिक प्रतिबंध लागू रहेंगे।
06:03 AM19 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
दिल्ली यूनिवर्सिटी में 2 कैंपस, इनमें 91 कॉलेज, चुनाव 52 में
दिल्ली यूनिवर्सिटी में दो कैंपस हैं। साउथ और नॉर्थ कैंपस लगभग 15 किमी की दूरी पर बने हैं। दोनों कैंपस मिलाकर DU में 91 कॉलेज आते हैं, लेकिन DUSU के चुनावों में DU के सभी कॉलेज वोट नहीं कर सकते हैं।
DUSU में सिर्फ 52 कॉलेज और फैकल्टी ही सीधे तौर पर वोटिंग में हिस्सा लेते हैं। सेंट स्टीफंस, लेडी श्री राम और जीसस एंड मैरी जैसे कुछ बड़े कॉलेज भी DUSU का हिस्सा नहीं हैं।
06:03 AM19 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
4 पदों के लिए मैदान में 20 उम्मीदवार

06:02 AM19 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
पिछले साल ABVP ने प्रेसिडेंट सहित 3 पद जीते थे
पिछले साल DUSU चुनाव में ABVP ने प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी पद जीते थे, जबकि NSUI को वाइस प्रेसिडेंट पद मिला था।
इस बार चुनाव में ABVP, कांग्रेस समर्थित NSUI और AISA-SFI के लेफ्ट गठबंधन के उम्मीदवार मैदान में हैं।
06:01 AM19 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
लगाताप 5 साल से प्रेसिडेंट पद पर ABVP का कब्जा

05:56 AM19 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
अरुण जेटली समेत कई चर्चित नेता DUSU के प्रेसिडेंट रह चुके हैं
अरुण जेटली: 1974 में DUSU अध्यक्ष रहे और आगे चलकर केंद्र सरकार में देश के वित्त एवं रक्षा मंत्री बने (BJP)।
विजय गोयल: 1977 में DUSU अध्यक्ष रहे और आगे चलकर केंद्र सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री बने (BJP)।
अजय माकन: 1985 में DUSU अध्यक्ष रहे और आगे चलकर केंद्र सरकार में आवास एवं शहरी गरीबी उपशमन मंत्री बने (INC)।
अलका लांबा: 1995 में DUSU अध्यक्ष रहीं और आगे चलकर दिल्ली विधानसभा में विधायक तथा महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं (INC)।