Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी को बड़ी जिम्मेदारी, ईस्ट जोन टीम के उपकप्तान बने| Navbharat Live

Published on 30 जुल॰ 2026

Updated On: Jul 30, 2026 | 03:19 PM IST

विज्ञापन

सार

Duleep Trophy 2026: 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन टीम का उपकप्तान बनाया गया है, जबकि कमान ईशान किशन संभालेंगे। मोहम्मद शमी भी टीम में शामिल होंगे।

Duleep Trophy: Major responsibility for Vaibhav Suryavanshi; named East Zone vice-captain.

वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन (सोर्स- सोशल मीडिया)

विस्तार

Vaibhav Sooryavanshi Appointed East Zone Vice Captain: भारत के युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। महज 15 साल की उम्र में उन्हें दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। ईस्ट जोन की कमान विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन संभालेंगे, जबकि वैभव उपकप्तान की भूमिका निभाते नजर आएंगे। हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर भारत के लिए डेब्यू करने वाले वैभव ने इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ T20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का पुरस्कार भी जीता था।

कई अनुभवी खिलाड़ि होंगे शामिल

23 अगस्त से बेंगलुरु में शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन की टीम में कई अनुभवी खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, अभिमन्यु ईश्वरन, मुकेश कुमार, शाहबाज अहमद और कुमार कुशाग्र जैसे खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं।

मोहम्मद शमी का लंबा ब्रेक

35 वर्षीय मोहम्मद शमी ने भले ही 2025 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला हो, लेकिन घरेलू क्रिकेट और आईपीएल 2026 में लगातार सक्रिय रहे हैं। वैभव को इतनी कम उम्र में उपकप्तानी सौंपा जाना चयनकर्ताओं के उनके नेतृत्व और प्रतिभा पर बढ़ते भरोसे को दर्शाता है।

सम्बंधित ख़बरें

35 साल के तेज गेंदबाज शमी ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद से भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला है, लेकिन वो घरेलू क्रिकेट में लगातार खेल रहे हैं और 2025-26 सीजन में बंगाल के लिए खेले थे। उन्होंने IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 14 में से 13 मैच भी खेले।

इंडिया ‘ए’ टीम के खिलाड़ी शामिल

हालांकि ईशान किशन के विकेटकीपिंग करने की उम्मीद है, लेकिन टीम में झारखंड के एक और विकेटकीपर, कुमार कुशाग्रा भी शामिल हैं। झारखंड के जिन अन्य खिलाड़ियों को चुना गया है, उनमें टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज विराट सिंह और स्पिन ऑलराउंडर अनुकूल रॉय शामिल हैं। ये दोनों खिलाड़ी इस सीजन की शुरुआत में जून में श्रीलंका में हुई त्रिकोणीय सीरीज जीतने वाली इंडिया ए टीम का हिस्सा थे।

यह भी पढ़ें- World Junior Squash: भारत की पुरुष टीम का दमदार प्रदर्शन, इंग्लैंड को हराकर अंतिम-4 में जगह

बिहार से खेला था पिछला मैच

वैभव सूर्यवंशी ने अब तक सिर्फ आठ फर्स्ट-क्लास मैच खेले हैं और उनका प्रदर्शन औसत रहा है 12 पारियों में 17.25 की औसत से 207 रन, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 93 रहा है। उन्होंने अपना पिछला फर्स्ट-क्लास मैच पिछले साल बिहार के लिए मेघालय के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के प्लेट लीग मैच में खेला था।

दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन की टीम:

क्रमांक खिलाड़ी राज्य संघ (Association) भूमिका
1 अभिमन्यु ईश्वरन CAB खिलाड़ी
2 सुदीप कुमार घरामी CAB खिलाड़ी
3 शाहबाज़ अहमद CAB खिलाड़ी
4 सूरज सिंधु जायसवाल CAB खिलाड़ी
5 मोहम्मद शमी CAB खिलाड़ी
6 मुकेश कुमार CAB खिलाड़ी
7 ईशान किशन JSCA कप्तान (C)
8 कुमार कुशाग्र JSCA खिलाड़ी
9 शिखर मोहन JSCA खिलाड़ी
10 अनुकूल रॉय JSCA खिलाड़ी
11 विराट सिंह JSCA खिलाड़ी
12 सुभ्रांशु सेनापति OCA खिलाड़ी
13 वैभव सूर्यवंशी BCA उपकप्तान (VC)
14 डेनिश दास ACA खिलाड़ी
15 अभिजीत सरकार TCA खिलाड़ी

स्टैंडबाय खिलाड़ी:

क्रमांक स्टैंडबाय खिलाड़ी राज्य संघ (Association)
1 आयुष लोहारुका BCA
2 श्रीदाम पॉल TCA
3 संबित एस. बराल OCA
4 शरणदीप सिंह JSCA
5 स्वास्तिक सामल OCA

Follow Navbharatlive whatsapp