Duleep Trophy 2026 live score: वैभव सूर्यवंशी- ईशान किशन समेत बड़े बैटर आउट, ईस्ट जोन की आधी टीम पवेलियन, नॉर्थ के हाल?

Published on 23 अग॰ 2026

दलीप ट्रॉफी 2026 की शुरुआत आज रविवार, 23 अगस्त से हो रही है। पहला क्वार्टरफाइनल नॉर्थ ईस्ट जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जा रहा है। वैभव सूर्यवंशी की टीम ईस्ट जोन बैटिंग कर रही है। दूसरे क्वार्टर फाइनल में नॉर्थ जोन टॉस जीतकर बैटिंग कर रही है।

दलीप ट्रॉफी 2026 की शुरुआत आज रविवार, 23 अगस्त से हो रही है। पहला क्वार्टर फाइनल नॉर्थ ईस्ट जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जा रहा है। वैभव सूर्यवंशी की टीम ईस्ट जोन बैटिंग कर रही है। दूसरे क्वार्टर फाइनल में नॉर्थ जोन टॉस जीतकर बैटिंग कर रही है। वेस्ट जोन गेंदबाजी कर रही है।

इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। दो टीमें साउथ जोन और सेंट्रल जोन जो पिछले साल की विजेता और उपविजेता थीं, सीधे सेमीफाइनल खेलेंगी। जबकि आज से दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जा रहे हैं। पहला क्वार्टर फाइनल ईस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी भी नजर आ रहे हैं। वे ईस्ट जोन की उप कप्तानी कर रहे हैं। दूसरा क्वार्टर फाइनल उत्तर क्षेत्र और पश्चिम क्षेत्र के बीच खेला जा रहा है। पश्चिम क्षेत्र के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ हैं। लाइव अपडेट और स्कोर के लिए नीचे पढ़िए।

East Zone vs North East Zone LIVE Score:

EZONE 138/5

North Zone vs West Zone LIVE Score:

NZONE 114/2

वैभव सूर्यवंशी आज अपना कमाल नहीं दिखा सके। वे जल्दी आउट हो गए। उन्होंने सिर्फ 6 गेंदों का सामना करते हुए 8 रन बनाए। बिश्वोरजीत कोंथौजम ने उन्हें पवेलियन भेजा। वैभव के बाद ईस्ट जोन के अभिमन्यु ईश्वरन भी आउट हो गए हैं। नॉर्थ जोन का भी पहला विकेट गिर चुका है। यश धुल पवेलियन लौट चुके हैं। वैभव और अभिमन्यु के आउट होने के बाद कुमार कुशाग्र और सुदीप कुमार ने ईस्ट जोन की पारी को तो संभाला है, लेकिन इधर नॉर्थ जोन का एक और विकेट गिर गया है। यश धुल के बाद अब कामरान इकबाल 26 (46) आउट हो गए हैं। वैभव सूर्यवंशी की ईस्ट जोन का स्कोर 100 के पार पहुंच चुका है, लेकिन उसने पांच विकेट खो दिए हैं। कुमार कुशाग्र ने 55 रनों की पारी खेली। विराट सिंह ने दो रन बनाए। कप्तान ईशान किशन का बल्ला नहीं चला और उन्होंने 9 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ चार रन बनाए। उन्हें फेइरोइजम जोतिन ने आउट किया। सुदीप कुमार 54 रन बनाकर खेल रहे हैं। उधर नॉर्थ जोन की टीम की स्थिति संभली हुई है। शुरुआती दो विकेट गिरने के बाद टीम ने 114/2 बना लिए हैं। आयुष बडोनी ने 49 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है। आयुष डुजेजा 27 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

क्वार्टर फाइनल वन की टीमें, प्लेइंग XI और स्क्वॉड

प्लेइंग XI

उत्तर पूर्व क्षेत्र (प्लेइंग इलेवन): रोंगसेन जोनाथन (कप्तान), किशन लिंगदोह, आशीष थापा, अर्पित सुभाष भटेवरा (विकेटकीपर), कंगाबम प्रियोजीत सिंह, जोसेफ लालथनखुमा, फेइरोइजम जोतिन, आकाश चौधरी, इमलीवती लेमतुर, बिश्वोरजीत कोंथौजम, तेची नेरी

पूर्वी क्षेत्र (प्लेइंग इलेवन): ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिमन्यु ईश्वरन, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, विराट सिंह, अनुकूल रॉय, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, अभिजीत के सरकार।

स्क्वॉड

उत्तर पूर्व क्षेत्र की टीम: कंगबम प्रियोजीत सिंह, रोंगसेन जोनाथन (कप्तान), किशन लिंगदोह, अर्पित सुभाष भटेवारा (विकेटकीपर), तेची नेरी, जोसेफ लालथनखुमा, इमलीवती लेम्तुर, रॉबिन लिंबू, आकाश चौधरी, बिश्वोरजीत कोंथौजाम, फेइरोइजाम जोतिन, आशीष थापा, लालरेम्पुइया, रोनाल्ड लोंगजाम, विनो झिमोमी।

पूर्वी क्षेत्र की टीम: वैभव सूर्यवंशी (उप- कप्तान) अभिमन्यु ईश्वरन, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), सुभ्रांशु सेनापति, विराट सिंह, शाहबाज अहमद, अनुकूल रॉय, अभिजीत के सरकार, मुकेश कुमार, मोहम्मद शमी, डेनिश दास, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, सूरज सिंधु जयसवाल, शिखर मोहन।

क्वार्टर फाइनल 2 की टीमें, प्लेइंग XI और स्क्वॉड

प्लेइंग XI

उत्तर क्षेत्र (प्लेइंग इलेवन): कमरान इकबाल, यश ढुल, आयुष बदोनी, आयुष डोसेजा, कन्हैया वधावन (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, निशांत सिंधु, आबिद मुश्ताक, अंशुल कंबोज, अर्शदीप सिंह, सुनील कुमार

पश्चिम क्षेत्र (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ, हार्विक देसाई (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), मुशीर खान, उर्विल पटेल, शिवालिक शर्मा, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, शार्दुल ठाकुर, मुकेश चौधरी, तुषार देशपांडे।

स्क्वॉड

पश्चिम क्षेत्र टीम स्क्वॉड: पृथ्वी शॉ, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अतित शेठ, हार्विक देसाई (विकेटकीपर), मुशीर खान, शम्स मुलानी, सिद्धार्थ देसाई, तनुश कोटियन, शार्दुल ठाकुर, मुकेश चौधरी, तुषार देशपांडे, उर्विल पटेल, शिवालिक शर्मा, जयमीत पटेल

उत्तर क्षेत्र टीम स्क्वॉड: आयुष बडोनी, यश ढुल, सनत सांगवान, कन्हैया वधावन (विकेटकीपर/कप्तान), निशांत सिंधु, अब्दुल समद, आबिद मुश्ताक, अर्जुन शर्मा, अर्शदीप सिंह, सुनील कुमार, अंशुल कंबोज, क़मरान इकबाल, युद्धवीर सिंह चरक, आयुष दोसेजा, निखिल कश्यप।