Jul 30, 2026 03:25 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
टोयोटा ने अपनी E100 फ्लेक्स फ्यूल पर चलने वाली फॉर्च्यूनर को शोकेस किया है। साथ ही कंपनी ने B50 बायोडीजल वर्जन को भी दिखाया है। कंपनी जल्द ने इन्हें मार्केट में लॉन्च कर सकती है।

टोयोटा फॉर्च्यूनर फ्लेक्स फ्यूल
केवल
₹45,449/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
टोयोटा ने 2026 Indonesia Motor Show में अपनी पॉप्युलर एसयूवी - Fortuner के दो नए मॉडल शोकेस किए हैं। इनमें एक 100 प्रतिशत बायोएथेनॉल (E100) फ्लेक्स-फ्यूल पर चलने वाला मॉडल है। जबकि, दूसरा B50 बायोडीजल वर्जन है। खास बात यह है कि फ्लेक्स-फ्यूल फॉर्च्यूनर कॉन्सेप्ट को कंपनी तीन साल पहले भी शोकेस कर चुकी थी। फिलहाल ये दोनों मॉडल बड़े लेवल पर प्रोडक्शन या सेल के लिए तैयार नहीं हैं, लेकिन टोयोटा आने वाली ऑप्शनल फ्यूल टेक्नोलॉजी पर लगातार काम कर रही है।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 6.39 - 9.15 लाख
₹ 11 - 19.3 लाख
₹ 10.5 - 19 लाख
₹ 13.66 - 24.92 लाख
₹ 18.9 - 28.49 लाख
₹ 11.49 - 21.29 लाख
100% बायोएथेनॉल पर चलेगी Fortuner
फ्लेक्स-फ्यूल (E100) फॉर्च्यूनर के एक्सटीरियर और फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन और फ्यूल सिस्टम में हुआ है। 100 प्रतिशत बायोएथेनॉल को सपोर्ट करने के लिए इसमें नई फ्यूल लाइन्स, होज़ पाइप, इंजन हेड और कई दूसरे मैकेनिकल कंपोनेंट्स लगाए गए हैं। इस मॉडल में 2.7-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 161bhp की पावर और 243Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह वर्जन रियर-व्हील ड्राइव (RWD) लेआउट के साथ आता है।
B50 बायोडीजल मॉडल में मिलेगा माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम
टोयोटा ने फॉर्च्यूनर का B50 बायोडीजल कॉन्सेप्ट भी शोकेस किया है। इसमें मौजूदा 2.8-लीटर डीजल इंजन को बरकरार रखा गया है, जो 201bhp की पावर और 500Nm का टॉर्क देता है। यह मॉडल ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम के साथ आता है। इसमें 48-वोल्ट माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम भी पेयर किया गया है, जिससे बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी और कम एमिशन की उम्मीद है।
भारत में लॉन्च होने की संभावना
भारत में लगातार सख्त होते एमिशन नियम और एथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल को बढ़ावा देने की सरकारी नीति को देखते हुए फॉर्च्यूनर फ्लेक्स फ्यूल भारतीय बाजार के लिए एक खास ऑप्शन बन सकती है। फिलहाल दोनों गाड़ियों की टेस्टिंग चल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आने वाले कुछ महीनों में टोयोटा भारत में भी इन टेक्नोलॉजी को लाने के बारे में सोच सकती है। अगर ऐसा होता है, तो फॉर्च्यूनर भारत की पहली प्रीमियम एसयूवी में शामिल हो सकती है, जो 100 पर्सेंट बायोएथेनॉल या बायोडीजल जैसे ऑप्शनल फ्यूल के साथ उपलब्ध होगी।
भारत में लॉन्च हुई नई हाइलक्स
टोयोटा ने हाल में 2026 Toyota Hilux को भारत में लॉन्च किया है। इस 9th जनरेशन पिकअप ट्रक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत Rs 31.99 लाख रखी गई है। नई हाइलक्स का फ्रंट डिजाइन पहले से ज्यादा बोल्ड और रगेड नजर आता है। मैकेनिकली नई हाइलक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले वाला 2.8-लीटर, 4-सिलेंडर डीजल इंजन मिलता है, जो 204 hp की पावर और 500 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। यह पिकअप 4x2 और 4x4 दोनों ड्राइवट्रेन ऑप्शन में उपलब्ध है।
(Photo: Carwale)

