|
Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी.
Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/04/16/entertainment-1-2026-04-16-08-29-58.jpg)
Entertainment Photograph: (Entertainment)
Aug 12, 2026 12:08 IST
Entertainment News Live Updates: अस्पताल में भर्ती हुईं श्वेता तिवारी
'द ट्रेटर्स 2' के प्रीमियर से पहले श्वेता तिवारी को डेंगू हो गया है इस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, अभी तक एक्ट्रेस के परिवार या टीम की ओर से उनकी हेल्थ को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है.Aug 12, 2026 10:25 IST
Entertainment News Live Updates: सारा अली खान का जन्मदिन आज
सारा अली खान आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत ‘केदारनाथ’ फिल्म से की थी. इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे. वहीं इसके बाद सारा अली ने एक बढ़कर एक फिल्म की और ये ही वजह है कि वो आज बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस बन गई हैं.
Aug 12, 2026 09:42 IST
Entertainment News Live Updates: ‘आवारापन 2’ एडवांस बुकिंग कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ के लिए अब तक 35 हजार 324 टिकटों की प्री सेल हो चुकी है. इस हिसाब से फिल्म ने देशभर में प्री टिकट सेल से बिना ब्लॉक सीटों के 1.24 करोड़ और ब्लॉक सीटों के साथ 2.61 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी, ऐसे में दो दिनों में ये एडवांस बुकिंग में और कमा सकती है.
Aug 12, 2026 09:06 IST
Entertainment News Live Updates: 'बंटवारा 1947' की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'बंटवारा 1947' के हिंदी 2डी फॉर्मेट में 12 अगस्त की सुबह 7 बजे तक 8 हजार 384 टिकट बिक चुके हैं. इसी के साथ इसने एडवांस बुकिंग में बिना ब्लॉक सीटों के 28.24 लाख की कमाई कर ली है, वहीं ब्लॉक सीटों के साथ 1.03 करोड़ कलेक्शन इसने कर लिया है. अभी फिल्म की रिलीज में दो दिन बचे हैं ऐसे में इसकी एडवांस बुकिंग में और तेजी देखी जा सकती है.
Aug 12, 2026 08:28 IST
Entertainment News Live Updates: स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे का कलेक्शन
सैकनिल्क की ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को 8.50 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 13 दिनों की कुल नेट कमाई अब 431.55 करोड़ रुपये हो गई है.
Aug 12, 2026 08:27 IST
Entertainment News Live Updates: आयुष्मान खुराना-सारा अली खान की ‘उड़ता तीर’ पोस्टपोन
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म ‘उड़ता तीर’ की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है. पहले ये फिल्म 11 सितंबर को रिलीज होने जा रही थी, लेकिन अब फिल्म को नई रिलीज डेट मिल चुकी है. ये जासूसी कॉमेडी फिल्म 9 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी.
Advertisment
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें