Entertainment News Live Updates: 'जेलर 2' की अवैध स्ट्रीमिंग पर HC ने लगाई रोक, 'दृश्यम 3' ने 12वें दिन भी मचाई धूम

Published on 14 अक्टू॰ 2026

Live|

Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी.

Google Search

Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी.

author-image

New Update

Entertainment News Live Updates

Entertainment News Live Updates: अजय देवगन की 'दृश्यम 3' की कमाई में दूसरे मंडे को मंदी देखी गई थी लेकिन दूसरे मंगलवार इसने फिर तेजी दिखाई और शानदार कमाई की है.  इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ चर्चाओं में बनी हुई है. हाल ही में फिल्म का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक खतरनाक स्टंट देखने को मिल रहा है. इस दौरान इमरान हाशमी भी बाल-बाल बचे हैं. इसके अलावा बोमन ईरानी की अपमिंग फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ को नई रिलीज डेट मिल गई है. वहीं, बर्थडे की बात करे तो 14 अक्टूबर को अर्चना पूरन सिंह के पति परमीत सेठी अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं.मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए इस लाइव ब्लॉग में बने रहें.

  • Oct 14, 2026 13:03 IST

    Entertainment News Live Updates: कैटरीना कैफ संग लंदन से लौटे विक्की कौशल

    विक्की कौशल को हाल ही में पत्नी कैटरीना कैफ के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. दोनों लंदन ट्रिप से वापस लौट आए हैं. इस दौरान विक्की ने अपने फैंस से मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं.

  • Oct 14, 2026 12:19 IST

    Entertainment News Live Updates: 'जेलर 2' की अवैध स्ट्रीमिंग पर HC ने लगाई रोक

    मद्रास हाई कोर्ट ने रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' की गैर-कानूनी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग और डिजिटल पायरेसी पर रोक लगा दी है. मेकर्स ने कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसके बाद ये फैसला लिया गया.

  • Oct 14, 2026 12:03 IST

    धुरंधर 2 के गाने को Grammy की कंसीडरेशन लिस्ट में मिली जगह

     रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के गाने 'फिर से' को ग्रैमी अवॉर्ड्स की कंसीडरेशन लिस्ट में जगह मिल गई है.

  • Oct 14, 2026 10:53 IST

    Entertainment News Live Updates: मनोज तिवारी की दूसरी शादी पर बेटी रीति का खुलासा

    पिता मनोज तिवारी की दूसरी शादी पर बेटी रीति तिवारी ने एक खुलास किया है. उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद अपने पिता से कहा था शादी कर लो.

  • Oct 14, 2026 09:10 IST

    Entertainment News Live Updates: 'मिर्जापुर: द मूवी' के मेकर्स पर 50 हजार का जुर्माना

    'मिर्जापुर: द मूवी' में दिखाए गए गाने 'शूरवीर' को लेकर काफी विवाद हुआ. अब दिल्ली हाईकोर्ट ने मेकर्स पर 50 हजार का जुर्माना लगाया है. हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि ये 50 हजार का जुर्माना आर्मी वेलफेयर फंड में जमा करना होगा. 

  • Oct 14, 2026 08:51 IST

    Entertainment News Live Updates: परमीत सेठी का बर्थडे आज

    14 अक्टूबर को अर्चना पूरन सिंह के पति परमीत सेठी अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं. इन दिनों परमीत अपनी पत्नी और बच्चों के साथ यूट्यूब पर एक्टिव है और ब्लॉग बनाते हैं. इसके अलावा वो शो पति पत्नी और पंगा में भी नजर आ रहे हैं.

  • Oct 14, 2026 08:50 IST

    Entertainment News Live Updates: 'दृश्यम 3' ने 12वें दिन भी मचाई धूम

    सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'दृश्यम 3' ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को 8.50  करोड़ कमाए हैं.इसी के साथ 'दृश्यम 3' की भारत में 12 दिनों की कुल नेट कमाई अब 323.50 करोड़ रुपये हो गई है.

  • Oct 14, 2026 08:49 IST

    Entertainment News Live Updates: इमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला

    इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ चर्चाओं में बनी हुई है. हाल ही में फिल्म का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक खतरनाक स्टंट देखने को मिल रहा है. इस दौरान इमरान हाशमी भी बाल-बाल बचे हैं.

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें