Epstein Files: लड़कियों को कैसे कंट्रोल करता था एपस्टीन, खुद उसकी कैद में फंसी पीड़िता ने किया खुलासा

Published on 6 सित॰ 2026

Epstein Files: एपस्टीन पीड़ितों को उनके परिवार और दोस्तों से काट देता था. वह उनको अपने प्राइवेट आइलैंड पर भी ले जाता था. एपस्टीन खुद को बचाने के लिए महिलाओं से धन्यवाद के मैसेज करवाता था.

Epstein Files: एपस्टीन पीड़ितों को उनके परिवार और दोस्तों से काट देता था. वह उनको अपने प्राइवेट आइलैंड पर भी ले जाता था. एपस्टीन खुद को बचाने के लिए महिलाओं से धन्यवाद के मैसेज करवाता था.

author-image

New Update

Resignation of senior officers in 10 Countries due to Epstein Files

Jeffery Epstein

Epstein Files: अमेरिका के कुख्यात अपराधी जेफरी एप्सटीन के मामलों से जुड़ा एक नया खुलासा हुआ है. एपस्टीन की कैद में बंद जूलिया मोलचानोवा ने पहली बार अपनी आपबीती सुनाई और वह भी सार्वजनिक रूप से. पीड़ित महिला ने अमेरिकी जर्नल को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे एपस्टीन कम उम्र की लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था. वह शारीरिक और मानसिक रूप से उनको प्रताड़ित करता था. 

कैसे हुई थी एपस्टीन से मुलाकात?

बता दें, जूलिया मूल रूप से रूस की रहने वाली है. वह 22 साल की उम्र में न्यूयॉर्क आई थी और तब उसकी मुलाकात एपस्टीन से हुई थी. उस वक्त जूलिया को इंग्लिश नहीं आती थी. एपस्टीन ने सड़क पर बहुत ही दोस्ताना तरीके से उससे बात की, जिससे जूलिया को उस पर कोई शक नहीं हुआ और उन्होंने एक-दूसरे के फोन नंबर बदल लिए. 

फिर ऐसे जूलिया को नाश्ते पर बुलाया था एपस्टीन...

इंटरव्यू में जूलिया ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि एपस्टीन ने एक बार उसे नाश्ते के लिए बुलाया और उनकी जिंदगी के बारे में पूछा. दोनों की बातचीत हुई और इस दौरान एपस्टीन को पता चला कि जूलिया किसी रिश्ते में परेशान है और उसे फैशन डिजाइनिंग में दिलचस्पी है. इसके बाद एपस्टीन ने उसे फैशन इंडस्ट्री में मदद करने के लिए न्यूयॉर्क बुलाया. एपस्टीन ने न्यूयॉर्क के मशहूर फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में उसे एडमिशन दिलाने का झांसा दिया. यहीं से एपस्टीन द्वारा उसके शोषण का मामला शुरू हुआ.  

'असिस्टेंट' शब्द का होता था गलत इस्तेमाल

जूलिया का कहना है कि एप्सटीन बहुत ही चालाक था. वह पूरी तरह से लोगों को काबू कर लेता था. पीड़िता ने खुलासा किया कि एपस्टीन अपने घर आने-जाने वाले लोगों के सामने पीड़ित लड़कियों को खुद का असिस्टेंट कहता था. ऐसा इसलिए कि वह कहीं कानूनी शिकंजे में न फंस जाए, क्योंकि इससे किसी को शक नहीं होगा कि घर के अंदर आखिर हो क्या रहा है. जूलिया ने बताया कि एपस्टीन पीड़ितों को खर्चे के लिए क्रेडिट कार्ड तो देता था लेकिन सबको हर एक-एक रुपये का हिसाब देना पड़ता था. सभी को खर्चे के रसीद की फोटो भी संभालकर रखनी पड़ती थी. वह महिलाओं को कपड़े पहनने, बाल रखने के तरीके और उनके शरीर के वजन कितना होना चाहिए, यह तक बताता था. 

24-24 घंटे कमरे में बंद रखता था एपस्टीन

एपस्टीन पीड़ितों को उनके परिवार और दोस्तों से काट देता था. वह उनको अपने प्राइवेट आइलैंड पर भी ले जाता था. एपस्टीन खुद को बचाने के लिए महिलाओं से धन्यवाद के मैसेज करवाता था. अगर कोई ऐसा करने से मना करता था तो वह चिल्लाता था और सजा के रूप में महिलाओं को एक कमरे में 24-24 घंटे के लिए बंद तक देता था. 

डर की वजह से मदद नहीं लेती थी- जूलिया

जूलिया ने उन दिनों को याद करते हुए कहा कि वह अक्सर डिप्रेशन में रहती थी. एक बार उसने एपस्टीन ने डॉक्टर के पास जाने की अनुमति मांगी लेकिन उसने साफ मना कर दिया. एपस्टीन के संबंध राजनीति और देश के रसूखदार लोगों से थे, जिस वजह से वह बहुत ताकतवर हो गया था. अधिकांश लड़कियों को जान का खतरा सताता था, जिस वजह से उसने कभी भी पुलिस या फिर प्रशासन से कभी भी मदद मांगने की हिम्मत नहीं दिखाई.