EXPLAINER: कौन सा ग्रैंड स्लैम है सबसे पुराना और कब हुई किसकी शुरुआत, सभी 4 ग्रैंड स्लैम के बारे में जानें सब-कुछ

Published on 13 जुल॰ 2026

टेनिस की दुनिया में ग्रैंड स्लैम सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट माने जाते हैं. जब कोई खिलाड़ी टेनिस खेलना शुरू करता है, तो यकीनन सपना देखता है कि वह अपने करियर में कम से कम एक ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का होता है. एक कैलेंडर वर्ष में कुल चार ग्रैंड स्लैम खेले जाते हैं, जिनमें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं. इन टूर्नामेंटों का अपना अलग इतिहास, परंपरा और खेलने के कोर्ट होते हैं, जो इन्हें एक-दूसरे से अलग बनाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ग्रैंड स्लैम की शुरुआत कब हुई थी, पहला टूर्नामेंट कौन-सा था और चारों ग्रैंड स्लैम किन देशों में आयोजित होते हैं? तो आइए इस आर्टिकल में आपको सभी चार ग्रैंडस्लैम के बारे में विस्तार से बताते हैं...

1877 में हुई थी विंबलडन की शुरुआत

टेनिस का सबसे पुराना और सबसे प्रतिष्ठित ग्रैंडस्लैम विंबलडन है. इसकी शुरुआत 1877 में इंग्लैंड के लंदन स्थित ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस एंड क्रोके क्लब में हुई थी. पहली बार जब ये टूर्नामेंट खेला गया था, तब इसमें केवल पुरुष एकल प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसमें स्पेंसर गोर पहले विंबलडन चैंपियन बने. बाद में महिला एकल और बाकी कैटिगिरीज को भी शामिल किया गया.

— Wimbledon (@Wimbledon) July 12, 2026

विंबलडन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह ग्रास कोर्ट पर खेला जाने वाला एकमात्र ग्रैंड स्लैम है, जबकि बाकी तीन ग्रैंड स्लैम हार्ड या क्ले कोर्ट पर खेले जाते हैं. इसके अलावा यहां खिलाड़ियों के लिए सफेद (ऑल-व्हाइट) ड्रेस कोड का सख्ती से पालन करना अनिवार्य है, जो इसे अन्य ग्रैंड स्लैम से अलग पहचान देता है. अपनी समृद्ध परंपरा, शाही माहौल और ऐतिहासिक महत्व के कारण विंबलडन को टेनिस का सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट माना जाता है.

pic.twitter.com/CPWFYeZ5S8

— Wimbledon (@Wimbledon) July 13, 2026

ऑस्ट्रेलिया ओपन की 1905 में हुई शुरुआत

1905 में ऑस्ट्रेलियन ओपन की शुरुआत हुई थी. इसका पहला आयोजन ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न वेयरहाउसमैन्स क्रिकेट ग्राउंड में हुआ था, जिसे आज अल्बर्ट रिजर्व टेनिस सेंटर के नाम से जाना जाता है. पहले टूर्नामेंट के मेन्स सिंगल चैंपियन रॉडनी हीथ बने थे. शुरुआत में इस प्रतियोगिता को ऑस्ट्रेलेशियन चैंपियनशिप कहा जाता था, जिसे बाद में 1927 में ऑस्ट्रेलियन चैंपियनशिप और 1969 से ऑस्ट्रेलियन ओपन नाम दिया गया.

— #AusOpen (@AustralianOpen) February 1, 2026

यह हर साल जनवरी में खेला जाने वाला साल का पहला ग्रैंड स्लैम है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह हार्ड कोर्ट पर खेला जाता है और अत्याधुनिक स्टेडियमों में खुलने-बंद होने वाली छत की सुविधा उपलब्ध है, जिससे बारिश या भीषण गर्मी में भी मैच जारी रह सकते हैं. तेज कोर्ट, गर्म मौसम और आधुनिक सुविधाएं इसे विंबलडन, फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन से अलग पहचान दिलाती हैं.

One win from a career Grand Slam 🏆@carlosalcaraz#AO26https://t.co/nPVpOmAkVn

— #AusOpen (@AustralianOpen) January 30, 2026

1881 में यूएस ओपन की हुई शुरुआत

1881 में यूएस ओपन की शुरुआत यूएस नेशनल चैंपियनशिप के रूप में हुई थी. इसका पहला सीजन अमेरिका के न्यूपोर्ट, रोड आइलैंड में हुआ था. पहले पुरुष एकल चैंपियन रिचर्ड सियर्स बने, जिन्होंने लगातार सात बार यह खिताब जीता. 1968 में ओपन एरा की शुरुआत के बाद इसका नाम यूएस ओपन रखा गया. यह हर साल अगस्त–सितंबर में न्यूयॉर्क के यूएसटीए बिली जीन किंग नेशनल टेनिस सेंटर में खेला जाता है.

यूएस ओपन की सबसे बड़ी खासियत इसकी हार्ड कोर्ट सतह, रात में खेले जाने वाले मुकाबले (नाइट सेशन) और तेज रफ्तार खेल है। यह चारों ग्रैंड स्लैम में सबसे अधिक ऊर्जा और मनोरंजन वाले माहौल के लिए जाना जाता है. आधुनिक तकनीक, इलेक्ट्रॉनिक लाइन कॉलिंग और जोशीले दर्शक इसे विंबलडन, ऑस्ट्रेलियन ओपन और फ्रेंच ओपन से अलग पहचान दिलाते हैं.

फ्रेंच ओपन की शुरुआत 1891 में हुई

फ्रेंच ओपन की शुरुआत 1891 में फ्रेंच चैंपियनशिप के नाम से हुई थी. शुरुआती सालों में इसमें केवल फ्रांस के क्लबों से जुड़े खिलाड़ी ही हिस्सा लिया करते थे. पहले मेन्स सिंगल्स चैंपियन एच. ब्रिग्सबने थे, जो एक ब्रिटिश खिलाड़ी थे. 1925 में यह टूर्नामेंट अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए भी खोल दिया गया और 1968 में ओपन एरा की शुरुआत के साथ यह फ्रेंच ओपन के रूप में दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों में शामिल हो गया.

Your 2026 Roland-Garros champion 🏆#RolandGarrospic.twitter.com/VuxDcVeixO

— Roland-Garros (@rolandgarros) June 7, 2026

इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह क्ले कोर्ट पर खेला जाने वाला एकमात्र ग्रैंड स्लैम है. क्ले कोर्ट पर गेंद की रफ्तार धीमी रहती है और बॉल ज्यादा उछाल लेती है, जिससे लंबे रैलियां देखने को मिलती हैं. खिलाड़ियों की फिटनेस, धैर्य और बेसलाइन खेल की यहां सबसे कड़ी परीक्षा होती है. यही वजह है कि फ्रेंच ओपन को चारों ग्रैंड स्लैम में सबसे चुनौतीपूर्ण टूर्नामेंट माना जाता है.

सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने वाले पुरुष खिलाड़ी

रैंकखिलाड़ीदेशग्रैंड स्लैम खिताब
1Novak Djokovicसर्बिया24
2Rafael Nadalस्पेन22
3Roger Federerस्विट्जरलैंड20
4Pete Samprasअमेरिका14
5Roy Emersonऑस्ट्रेलिया12
6Rod Laverऑस्ट्रेलिया11
6Björn Borgस्वीडन11
8Andre Agassiअमेरिका8
8Jimmy Connorsअमेरिका8
8Ivan Lendlचेकोस्लोवाकिया/अमेरिका8

सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाली महिला खिलाड़ी

रैंकखिलाड़ीदेशग्रैंड स्लैम खिताब
1Margaret Courtऑस्ट्रेलिया24
2Serena Williamsअमेरिका23
3Steffi Grafजर्मनी22
4Helen Wills Moodyअमेरिका19
5Chris Evertअमेरिका18
5Martina Navratilovaअमेरिका18
7Billie Jean Kingअमेरिका12
8Maureen Connollyअमेरिका9
8Monica Selesयूगोस्लाविया/अमेरिका9
10Suzanne Lenglenफ्रांस8

ये भी पढ़ें: विंबलडन हारने वाले को भी IPL जीतने वाली टीम से ज्यादा प्राइज मनी मिलती है, चैंपियन को मिलने वाली रकम होती है इतनी ज्यादा