Avengers: Doomsday Story: मार्वल स्टूडियोज की मचअवेटेड फिल्म एवेंजर्स: डूम्सडे कुछ सालों से चर्चा में बनी हुई है. जब से इस फिल्म की अनाउंसमेंट हुई थी, तब से ही फैंस इसका इंतजार कर रहे है, जो अब जल्द ही खत्म होने वाला है. फिल्म को लेकर अपडेट आया है कि इसका ट्रेलर 25 जुलाई को रिलीज होगा. मालूम हो कि मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की साल 2019 में रिलीज हुई 'Avengers: Endgame' के बाद ये पहली ऐसी एवेंजर्स फिल्म होगी, जो एक बार फिर कई सुपरहीरोज को एक साथ बड़े पर्दे पर लाएगी. यही वजह है कि फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटेंड हैं.
आखिर क्या है Avengers: Doomsday?
'Avengers: Doomsday' मार्वल सीरीज 6 की सबसे अहम फिल्मों में से एक है. ये फिल्म सीधे तौर पर MCU की Multiverse Saga को आगे बढ़ाएगी और इसके बाद आने वाली 'Avengers: Secret Wars' की नींव रखेगी. इस फिल्म का निर्देशन एक बार फिर रूसो ब्रदर्स कर रहे हैं, जिन्होंने 'Infinity War' और 'Endgame' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई थीं.
विलेन के रोल में दिखेंगे रॉबर्ट डाउनी जूनियर
फिल्म एवेंजर्स: डूम्सडे (Avengers Doomsday) की खास बात ये है कि इस बार रॉबर्ट डाउनी जूनियर का किरदार हीरो नहीं बल्कि एक विलेन का होने वाला है. ऐसे में फैंस अपने हीरो को विलेन के रोल में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. वहीं, बता दें कि एवेंजर्स: डूम्सडे के के चार छोटे टीजर जारी किए गए थे जिसमें स्टीवल रोजर्स, थॉर, एक्स मैन और वकांडा-फैंटास्टिक फोर नजर आए और ये एक अरब से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुके हैं. वहीं, कुछ समय पहले फिल्म का ट्रेलर भी लीक हुआ था. हालांकि इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं थी.
फिल्म की कहानी क्या होगी?
ये फिल्म मार्वल की मल्टीवर्स की कहानी को आगे बढ़ाएगी और इसमें पुराने किरदारों के साथ-साथ नए चेहरे और रोमांचक एक्शन का मिला-जुला संगम देखने को मिलेगा. एवेंजर्स: डूम्सडे में रॉबर्ट डाउनी जूनियर (Robert Downey Jr.) डॉक्टर डूम के रोल में मेन विलेन होंगे, जो मल्टीवर्स को तबाह कर 'बैटलवर्ल्ड' बनाने की कोशिश करेंगे. ये फिल्म 'इन्फिनिटी वॉर' जैसी ट्रैजिक कहानी हो सकती है, जहां सुपरहीरो फैंटास्टिक फोर, थोर, वकांडा, कैप्टन अमेरिका एक साथ मिलकर डूम के खिलाफ लड़ेंगे. हालांकि अभी तक मेकर्स ने इसकी पूरी कहानी का खुलासा नहीं किया है.
ये भी पढ़ें- 'जब मैं टूटने लगी, तब हर कदम पर कोई साथ मिला खड़ा', कैंसर से जूझ रहीं महेश मंजरेकर की पत्नी, लिखा इमोशनल पोस्ट
Doctor Doom क्यों है इतना खतरनाक?
अगर आपने सिर्फ मार्वल स्टूडियोज की फिल्में देखी हैं, तो Doctor Doom आपके लिए नया किरदार हो सकता है. लेकिन कॉमिक्स में वो मार्वल का सबसे ताकतवर और सबसे बुद्धिमान विलेन माना जाता है. Victor Von Doom सिर्फ वैज्ञानिक ही नहीं, बल्कि जादुई शक्तियों का भी मास्टर है. उसके पास ऐसी टेक्नोलॉजी और रणनीति है, जो कई बार Avengers, Fantastic Four और यहां तक कि देवताओं तक को चुनौती दे चुकी है. यही वजह है कि कई फैंस Doctor Doom को Thanos से भी ज्यादा खतरनाक मानते हैं.
फिल्म में कौन-कौन से सुपरहीरो नजर आएंगे?
'Avengers: Doomsday' की स्टारकास्ट MCU की अब तक की सबसे बड़ी कास्ट में गिनी जा रही है. फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर के अलावा क्रिस हेम्सवर्थ (Thor), एंथनी मैकी (Captain America), पॉल स्टीफन रुड (Ant-Man), लेटिटिया राइट (Black Panther), फ्लोरेंस पुघ (Yelena Belova), सेबेस्टियन स्टेन (Winter Soldier), पेद्रो पास्कल (Reed Richards), वैनेसा किर्बी (Invisible Woman), जोसेफ क्विन (Human Torch) और एबोन मॉस-बैचराच (The Thing) जैसे कलाकार नजर आएंगे.
DOOM catching Thor like it’s nothing… and Steve Rogers stepping in??
AVENGERS: DOOMSDAY might break the internet 🔥 pic.twitter.com/cnFkjESema
— A K (@ashishK_tweets) April 17, 2026
स्पाइडर-मैन की कहानी भी आएगी नजर
इसके अलावा सबसे बड़ा सरप्राइज पुराने X-Men सितारों की वापसी होगी. सर पैट्रिक स्टीवर्ट (Patrick Stewart), इयान मैककेलन (Ian McKellen), जेम्स मार्सडेन (James Marsden), रेबेका रोमिन (Rebecca Romijn), एलन कमिंग (Alan Cumming) और केल्सी ग्रामर (Kelsey Grammer) जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं. मार्वल के अध्यक्ष केविन फीगे (Kevin Feige) ने बताया था कि कुछ मार्वल के किरदारों की कहानी 'Avengers: Doomsday' से पहले आगे बढ़ेगी. इसी वजह से 'Spider-Man: Brand New Day' जैसी फिल्में Doomsday की कहानी के लिए जारूरी मानी जा रही है.ॉ
कब रिलीज होगी फिल्म?
Marvel Studios की 'Avengers: Doomsday' 18 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. पहले इसकी रिलीज डेट अलग थी, लेकिन बड़े पैमाने के VFX, शूटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन की वजह से इसे आगे बढ़ाया गया. वहीं, डूम्सडे एक फिल्म नहीं, बल्कि MCU के अगले बड़े चैप्टर की शुरुआत भी होने वाली है. मिली जानकारी के मुताबिक, इसके बाद 'Avengers: Secret Wars' रिलीज होगी, जो Multiverse Saga को खत्म करेगी. माना जा रहा है कि Doomsday में शुरू हुई लड़ाई Secret Wars में जाकर खत्म होगी.
Marvel के लिए बेहद जरूरी है Doomsday
दरअसल, पिछले कुछ सालों में मार्वल की कई फिल्मों को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली है. ऐसे में 'Avengers: Doomsday' स्टूडियो के लिए सिर्फ एक सुपरहीरो फिल्म नहीं, बल्कि फैंस का दिल दोबारा जीतने का सबसे बड़ा मौका है. रूसो ब्रदर्स की वापसी, Robert Downey Jr. का नया अवतार और Fantastic Four और X-Men का साथ आना, ऐसे में MCU इसे अब तक की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल कर रही है. अगर ये फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती है, तो मार्वल स्टूडियोज एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम कर सकता है.
FAQ
1: Avengers: Doomsday की कहानी क्या होगी?
-एवेंजर्स: डूम्सडे में Doctor Doom मल्टीवर्स पर कब्जा करने की कोशिश करेगा, जिसे रोकने के लिए कई सुपरहीरो एक साथ लड़ते नजर आएंगे.
2: Doctor Doom कौन है?
-Doctor Doom मार्वल कॉमिक्स का सबसे शक्तिशाली विलेन माना जाता है, जिसके पास विज्ञान और जादू दोनों की ताकत है.
3: फिल्म में कौन-कौन से सुपरहीरो होंगे?
-Thor, Captain America, Black Panther, Ant-Man, Fantastic Four, X-Men समेत कई बड़े सुपरहीरो फिल्म का हिस्सा होंगे.
4: एवेंजर्स: डूम्सडे कब रिलीज होगी?
-Marvel Studios की ये फिल्म 18 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें- 'मुस्लिम होने पर नहीं मिल रहा घर', छलका 'महादेव एंड सन्स' फेम आसिम खान का दर्द, बोले- नाम सुनते ही मना कर देते हैं