FIFA World Cup 2026 Semi-finals Schedule: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले खत्म होने के साथ ही सेमीफाइनल का शेड्यूल तय हो गया है. 12 जुलाई को खेले गए आखिरी दो क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड और डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अंतिम-4 में जगह बना ली है. 48 टीमों के बीच शुरू हुए इस बड़े टूर्नामेंट में अब सिर्फ 4 टीमें खिताब की रेस में बनी हुई है, जो अब सेमीफाइनल में फाइनल के टिकट के लिए जंग करेंगी.
तो चलिए जानते हैं कि कौन-कौन सी 4 टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है और कौन सी टीम कब, किससे भिड़ेगी? साथ ही भारत में आप इन मुकाबलों को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.
---विज्ञापन---
FIFA वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची ये 4 टीमें
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड, अर्जेंटीना, फ्रांस और स्पेन की टीमों ने जगह बनाई है. 12 जुलाई को इंग्लैंड ने रोमांचक मुकाबले में नॉर्वे को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया, जबकि दिन के दूसरे क्वार्टर फाइनल में लियोनेस मेसी की अर्जेंटीना टीम ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से मात देकर लगातार दूसरी बार खिताब जीतने की उम्मीदों को बरकरार रखा.
अब वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में फ्रांस और स्पेन की टीमें आमने-सामने होंगी, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेंटीना और इंग्लैंड की टीमें फाइनल के टिकट के लिए भिड़ेंगी.
---विज्ञापन---
पहला सेमीफाइनल मुकाबला कब होगा?
फ्रांस और स्पेन के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार 15 जुलाई (बुधवार) की रात 12:30 बजे खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 38 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें स्पेन का पलड़ा भारी रहा है. इनमें स्पेन ने 18 मैच जीते, जबकि फ्रांस को 13 जीत मिली हैं. वहीं, 7 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. हालांकि, फीफा वर्ल्ड कप में दोनों टीमों की अब तक सिर्फ एक बार भिड़ंत हुई है. 2016 वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 16 में खेले गए मुकाबले में फ्रांस ने स्पेन को 3-1 से हराया था.
इंग्लैंड से भिड़ेगी मेसी की टीम अर्जेंटीना
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में मेसी की टीम अर्जेंटीना का सामना इंग्लैंड से होगा. यह हाई वोल्टेज मुकाबला भारतीय समयानुसार 16 जुलाई (गुरुवार) की रात 12:30 बजे अटलांटा में खेला जाएगा. हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दोनों टीमों के बीच वर्ल्ड कप में अब तक कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें इंग्लैंड ने 3 मैच जीते हैं, जबकि अर्जेंटीना को 2 जीत मिली हैं. ऐसे में इस बार दोनों दिग्गज टीमों के बीच होने वाला मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें- IND vs ENG ODI Series: T20 में मिली हार का बदला लेने उतरेंगे रोहित-विराट, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले? नोट कर लें मैच टाइमिंग
भारत में कब और कहां देखें लाइव मैच?
भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सभी मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग ZEE5 ऐप पर उपलब्ध होगी. हालांकि, इसके लिए आपको ZEE5 ऐप डाउनलोड करना होगा और फिर उसका पेड सब्सक्रिप्शन लेना होगा. सब्सक्रिप्शन एक्टिव होने के बाद ही फैंस लाइव मुकाबलों का लाइव आनंद ले सकेंगे.
टीवी पर कहां देखें लाइव?
भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सभी मैचों का लाइव टेलीकास्ट ‘यूनाइट 8 स्पोर्ट्स’ (Unite 8 Sports) चैनल पर किया जाएगा. यहां आप हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं की कमेंट्री के साथ मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. इसके अलावा, भारतीय फुटबॉल फैंस डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में सेमीफाइनल मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं.
---विज्ञापन---