राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, तुरंत FIR की मांग

Published on 17 अक्टू॰ 2026

राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ महिला पत्रकार ऋचा पराशर ने शिकायत दर्ज की है. यह शिकायत नई दिल्ली के डीसीपी के पास की गई है. शिकायत में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष समेत सभी पर तुरंत FIR की मांग की है.

Written By : कार्तिक सागर समाधिया |  Updated at : 17 Oct 2026 09:10 PM (IST)

Preferred Sources

journalist Richa Parashar files complaint against Rahul Gandhi DCP Delhi Police demands immediate FIR राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, तुरंत FIR की मांग

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ऋचा पाराशर ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज की है.

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ऋचा पराशर ने नई दिल्ली के डीसीपी के पास एक शिकायत दर्ज की है. इसमें लोकसभा नेता प्रतिपक्ष समेत अन्य के खिलाफ तुरंत FIR की मांग की गई है. मामला 12 अक्टूबर 2026 को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च में रिपोर्टिंग के दौरान तीन महीने की गर्भवती पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार, धमकी और आपराधिक बल के प्रयोग से जुड़ा है.

महिला पत्रकार ने शिकायत में की ये मांगें

महिला पत्रकार की तरफ से की गई शिकायत में BNSS 2023 के निम्नलिखित प्रावधानों के तहत कार्रवाई की मांग की गई है. इसमें धारा 74 के तहत किसी भी महिला पर इस इरादे या जानकारी के साथ हमला या आपराधिक बल प्रयोग करना, जिससे उसकी लज्जा भंग (Violation of Modesty) होने की संभावना हो. 

इसके अलावा धारा 115 के सेक्शन 2 में स्वेच्छा से चोट पहुंचाने पर सजा, धारा 131 के तहत गंभीर और अचानक उकसावे के बिना हमला या आपराधिक बल प्रयोग करना. साथ ही धारा 125 के तहत उतावलेपन या लापरवाही से किए गए कार्य, जो मानव जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालती हैं. 

Delhi | Journalist Richa Parashar has filed a criminal complaint with the DCP, New Delhi District, seeking registration of an FIR against Rahul Gandhi and others. The complaint alleges mistreatment by the leaders on 12 October 2026 while she was covering LoP Rahul Gandhi's protest in the Supreme Court (Pic Source: Complainant)

— ANI (@ANI) October 17, 2026

धारा 3 सेक्शन 5 के तहत अपने सामान्य इरादे को आगे बढ़ाने के लिए कई व्यक्तियों की तरफ से आपराधिक कृत्यों के लिए संयुक्त दायित्व के तहत शिकायत दर्ज की गई है. 

महिला पत्रकार ने धक्का मारने का लगाया आरोप

इधर, आंदोलन को कवर कर रही महिला पत्रकार ने राहुल गांधी पर धक्का मारने का आरोप लगाया था. इसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया. इस मामले में सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने कहा था कि रात करीब 10 बजे ऋचा पाराशर यहां पर आईं थी. इसके बाद उन्हें बिना किसी रजिस्ट्रेशन फॉर्म के एडमिट कर लिया गया. एडमिट करने से पहले उनकी जांच हो गई थी. बता दें, पत्रकार के गर्भवती होने की वजह से यह मामला ज्यादा गरमा गया है. 

कार्तिक सागर समाधिया, ABP न्यूज में बतौर कंसल्टेंट सेवाएं दे रहे हैं. नेशनल और इंटरनेशनल खबरों पर लगातार नजर रखते हैं. कई राज्यों के विधानसभा चुनाव के अलावा साल 2019 में हुए लोक चुनावों से जुड़ी खबरों को कवर किया. एबीपी न्यूज से पहले दैनिक भास्कर, एशियानेट न्यूज, ईटीवी भारत, इंडिया टुडे से जुड़े रहे हैं. इस दौरान एडिटोरियल, टीवी-डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन से जुड़े कार्य किए. इंडिया टुडे के यूट्यूब, सोशल मीडिया पर कैप्सूल और लॉन्ग फॉर्मेट वीडियो बनाने से जुड़ा अनुभव शामिल है. मीडिया का करीबन साढ़े 8 साल का अनुभव है. कोरोना और एमपी चुनाव के समय ग्राउंड से एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं. साल 2016 में माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. मध्यप्रदेश के सीहोर शहर से ताल्लुक रखते हैं. कार्यक्षेत्र भोपाल, दिल्ली और हैदराबाद रहा है.

Contact: [email protected]
Twitter: https://x.com/kartiksamadhiya
Linkdin: https://www.linkedin.com/in/kartik-sagar-samadhiya-01327b410/

Read More

Published at : 17 Oct 2026 08:13 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola