राहुल गांधी के खिलाफ FIR को लेकर कांग्रेस का प्रोटेस्ट:सोनीपत में निकाला रोष मार्च; कमल दिवान बोले-बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाई BJP
सोनीपत3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

सोनीपत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में प्रदर्शन किया।
सोनीपत में सोमवार शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी की घटना और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में प्रदर्शन किया। शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान और ग्रामीण जिलाध्यक्ष संजीव दहिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन से सुभाष चौक तक रोष मार्च निकाला। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान ने कहा कि भाजपा सरकार देश में सामाजिक सौहार्द, समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलने पर आमादा है। हल्द्वानी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई घटना उनकी संकीर्ण और विभाजनकारी मानसिकता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्य सभ्य समाज में स्वीकार नहीं किए जा सकते।

सोनीपत में कांग्रेस पार्टी प्रोटेस्ट करते हुए
बोले- फर्जी FIR से नहीं दबेगी राहुल गांधी की आवाज
कमल दिवान ने कहा कि राहुल गांधी देश के गरीबों, किसानों, युवाओं और वंचित वर्गों की मजबूत आवाज बन चुके हैं। भाजपा उनकी जनहितैषी राजनीति और बढ़ती लोकप्रियता से बौखला गई है। इसी हताशा में राजनीतिक द्वेष के चलते उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि फर्जी मुकदमों से कांग्रेस डरने वाली नहीं है और पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संविधान, सामाजिक न्याय और राहुल गांधी के साथ चट्टान की तरह खड़ा है।

सुभाष चौक पर सोनीपत कांग्रेस कमेटी प्रदर्शन के दौरान।
कांग्रेस भवन से सुभाष चौक तक निकाला मार्च
तय कार्यक्रम के अनुसार, बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए। कमल दिवान और संजीव दहिया की अगुवाई में कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे और भाजपा विरोधी तख्तियां लेकर सड़कों पर उतरे। रोष मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ सुभाष चौक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘राहुल गांधी संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं’ और ‘भाजपा की तानाशाही नहीं चलेगी’ जैसे नारे लगाए।
सुभाष चौक पर कांग्रेस नेताओं ने संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए अपनी लड़ाई जारी रखने का संकल्प दोहराया। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों और विपक्ष की आवाज की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करते रहेंगे।
ये कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद
प्रदर्शन में पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रदीप गौतम, पवार, उपाध्यक्ष प्रसाद शर्मा, उपाध्यक्ष हरेंद्र सैनी, उपाध्यक्ष अमनदीप पाराशर, जयवीर अतिल, संगठन महासचिव मुकेश पन्नालाल, कोषाध्यक्ष नीटू दहिया, महासचिव राजेश सेवली, आशा अहलावत, बिन्नी भारद्वाज, देवेंद्र शर्मा, अनुज छाबड़ा, दयानंद वाल्मीकि, सचिव पायल मलिक, देवेंद्र कुमार, जयवीर राठी, देवेंद्र महला, मनीष रागी, कमल मलिक, सुषमा, सिकंदर दहिया, रणदीप दहिया, संदीप अंतिल और पुनीत राणा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
.
खबरें और भी हैं...
सोनीपत IIIT में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम: 400 से अधिक छात्रों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ, छात्रों को बताए नशे के दुष्प्रभाव

- कॉपी लिंक
शेयर
जाट-झोटा बयान वाले SE का रिटायरमेंट पर सुसाइड: करनाल में परिवार का शव लेने से इनकार; नोट में शामिल 12 अफसरों की गिरफ्तारी पर अड़े
1:12- कॉपी लिंक
शेयर
नाबालिगों के वाहन चलाने पर पेरेंट्स की तय होगी जिम्मेदारी: निजी कैब और स्कूल बसों की भी होगी जांच; सोनीपत में सड़क सुरक्षा को लेकर मीटिंग

- कॉपी लिंक
शेयर
सोनीपत और दिल्ली पुलिस की हाई-लेवल बैठक: अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था पर चर्चा; बॉर्डर पर अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

- कॉपी लिंक
शेयर