Fire-Boltt Smartphone: भारत में नए स्मार्टफोन ब्रांड की एंट्री, ₹20,000 से कम कीमत में 25 अगस्त को होगा लॉन्च - Haribhoomi

Published on 4 अग॰ 2026

Boltt Smartphone भारत में अपना पहला स्मार्टफोन 25 अगस्त को लॉन्च करने जा रहा है। Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। फोन में Android 16, Unisoc T7250 प्रोसेसर और क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है।

Fire-Boltt Smartphone

Fire-Boltt Smartphone: भारत में नए स्मार्टफोन ब्रांड की एंट्री, ₹20,000 से कम कीमत में 25 अगस्त को होगा लॉन्च।

  • Published: 04 Aug 2026, 11:13 AM IST
  • Last Updated: 04 Aug 2026, 11:13 AM IST

Fire-Boltt जल्द ही भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री करने जा रही है। कंपनी अपने नए Boltt ब्रांड के तहत पहला स्मार्टफोन 25 अगस्त को लॉन्च करेगी। लॉन्च से पहले Flipkart पर इसका माइक्रोसाइट लाइव हो गया है, जिसमें फोन की लॉन्च डेट, डिजाइन और सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां सामने आई हैं। 

इसके साथ ही कई लीक रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ब्रांड इस हैंडसेट को बजट रेंज में पेश करेगा। इसकी कीमत 20 हजार रुपए से कम हो सकती हैं। आइए अब इस अपकमिंग डिवाइस के अब तक सामने आए फीचर्स और कीमत के बारें में जानें। 

25 अगस्त को होगा लॉन्च
Flipkart पर जारी माइक्रोसाइट के मुताबिक, पहला Boltt Smartphone भारत में 25 अगस्त को दोपहर 12 बजे (IST) लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह फोन क्लीन और स्मूथ Android अनुभव देगा, जिसमें कम से कम अनचाहे ऐप्स और डिस्ट्रैक्शन होंगे।

ये भी पढ़े-ः Honor लाया 2 धांसू घड़ी: फुल चार्ज पर चलेगी 26 दिन, GPS और Bluetooth Calling जैसे फीचर्स से है लैस

डिजाइन की पहली झलक
टीजर इमेज में फोन के फ्रंट डिजाइन की झलक भी दिखाई गई है। इसमें सेंटर पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है, जबकि नीचे की तरफ बेजल बाकी किनारों की तुलना में थोड़ा मोटा नजर आता है। फोन में फ्लैट फ्रेम डिजाइन मिलेगा और दाईं तरफ पावर बटन व वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। टीजर में डिवाइस ब्राउन कलर फिनिश में दिखाई दे रही है।

कीमत और स्पेसिफिकेशन का इंतजार
कंपनी ने फिलहाल स्मार्टफोन की कीमत और पूरी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, पहले आई रिपोर्ट्स के अनुसार Fire-Boltt शुरुआती दौर में 20,000 रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन सेगमेंट पर फोकस करेगी। इस रेंज में Lava, Samsung, OnePlus, Oppo, Vivo और HMD जैसे ब्रांड पहले से मौजूद हैं।

Boltt Evo और Ace सीरीज आएगी
Fire-Boltt पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि उसके स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में Boltt Evo और Boltt Ace सीरीज शामिल होंगी। कंपनी 4G और 5G दोनों मॉडल लॉन्च करेगी और सभी स्मार्टफोन भारत में ही मैन्युफैक्चर किए जाएंगे।

Geekbench पर सामने आए संभावित फीचर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहला स्मार्टफोन Boltt Evo 4G नाम से लॉन्च हो सकता है। यह फोन हाल ही में Geekbench पर भी देखा गया था। लिस्टिंग के अनुसार इसमें Unisoc T7250 प्रोसेसर, 4GB RAM और Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है। Geekbench टेस्ट में इस डिवाइस ने 440 सिंगल-कोर और 1,470 मल्टी-कोर स्कोर हासिल किया था।

Unisoc T7250 एक 12nm आधारित एंट्री-लेवल चिपसेट है। इसमें 2 परफॉर्मेंस कोर (1.82GHz) और 6 एफिशिएंसी कोर (1.61GHz) दिए गए हैं। यह प्रोसेसर Realme, Oppo, Poco और Itel के कुछ बजट स्मार्टफोन्स में भी इस्तेमाल किया जा चुका है।