नई दिल्ली: Flight Ticket Price Hike: अक्टूबर में एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। इसका सीधा असर अब हवाई यात्रियों (Flight Ticket Price Hike) की जेब पर पड़ने वाला है। ईंधन महंगा होने के बाद इंडिगो ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज (Fuel Surcharge Hike) बढ़ा दिया है। ऐसे में दिवाली और छठ के दौरान फ्लाइट से सफर करने वालों को पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।
तीन महीने में तीसरी बार बढ़े दाम
घरेलू ATF की कीमत करीब 13.2 फीसदी यानी लगभग 16 रुपये प्रति लीटर बढ़ी है। इसके बाद जेट फ्यूल का दाम करीब 121 रुपये से बढ़कर 137 रुपये प्रति लीटर हो गया है। पिछले तीन महीनों में यह तीसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले अगस्त में 5 रुपये और सितंबर में 6.28 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी। लगातार बढ़ती कीमतों से एयरलाइंस का ईंधन खर्च काफी बढ़ गया है।
घरेलू उड़ानों पर कितना बढ़ा चार्ज?
इंडिगो ने उड़ान की दूरी के आधार पर फ्यूल सरचार्ज (Flight Ticket Price Hike) बढ़ाया है। 0 से 500 किलोमीटर तक की उड़ान पर अब 375 रुपये शुल्क लगेगा, जो पहले 275 रुपये था। 501 से 1,000 किलोमीटर के लिए यह 600 रुपये जो पहले 400 रुपये था और 1,001 से 1,500 किलोमीटर के लिए 600 रुपये से बढ़कर 900 रुपये हो गया है। वहीं 1,501 से 2,000 किलोमीटर तक पर पहले 800 रुपये था वह अब 1,150 रुपये और 2,000 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी पर 1,300 रुपये फ्यूल चार्ज लगेगा। जो पहले 950 रुपये लगता था।
इंटरनेशनल फ्लाइट भी होंगी महंगी
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी नया सरचार्ज लागू किया गया है। 500 किलोमीटर तक के SAARC रूट पर 1,000 रुपये और लंबे SAARC रूट पर 3,000 रुपये शुल्क होगा। दक्षिण-पूर्व एशिया, GCC और मध्य पूर्व के लिए 5,500 रुपये, उत्तर और पूर्व एशिया के लिए भी 5,500 रुपये, अफ्रीका के लिए 6,000 रुपये और यूरोप के लिए 10,000 रुपये तक फ्यूल सरचार्ज लगेगा।
यात्रियों की जेब पर कितना असर?
इंडिगो के मुताबिक ATF की बढ़ती (ATF Hike) कीमतों के कारण ईंधन खर्च काफी बढ़ गया है और यह एयरलाइन के कुल खर्च का बड़ा हिस्सा है। कंपनी का कहना है कि बढ़ी लागत की पूरी भरपाई के लिए ज्यादा सरचार्ज बढ़ाना पड़ता, लेकिन यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ कम रखने के लिए सीमित बढ़ोतरी की गई है। ऐसे में दिवाली-छठ के दौरान टिकट बुक करने वालों को किराए में बढ़ोतरी (Flight Ticket Price Hike) का सामना करना पड़ सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Post Office NSC Scheme: न पैसा डूबने का डर, न भागदौड़! पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम घर बैठे देगी 4.5 लाख रुपये का ब्याज और सुरक्षा की गारंटी सरकार की
- Bilaspur Today Crime News: बिलासपुर में बहू ने रची सास की हत्या की साजिश!.. सुन लिया था बॉयफ्रेंड से फोन पर बात करते, ये सनसनीखेज आरोप भी लगे
- Chhattisgarh ACB Raid Action: छत्तीसगढ़ के इस SDM ऑफिस में ACB की छापेमारी.. सहायक ग्रेड-3 कर्मी रिश्वत लेते रंगे हाथों अरेस्ट, जानें किस काम के बदले ले रहा था रकम