Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 17 पर 19,901 रुपये की बंपर छूट, iPhone 15 भी मिलेगा सस्ता - flipkart big billion days sale 2026 iphone 17 gets rs 19901 off iphone 15 also discounted

Published on 29 सित॰ 2026

फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल 9 अक्टूबर से शुरू हो रही है, जिसमें iPhone 17 और iPhone 15 पर भारी डिस्काउंट मिलेगा।

iPhone 17 और iPhone 15 पर बंपर छूट, जानें सभी ऑफर्स

iPhone 17 और iPhone 15 पर बंपर छूट, जानें सभी ऑफर्स

HighLights

  1. बिग बिलियन डेज सेल 9 अक्टूबर से होगी शुरू।

  2. iPhone 17 मिलेगा ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 में।

  3. बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज और नो-कॉस्ट ईएमआई उपलब्ध।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Flipkart की एनुअल फेस्टिव सेल Big Billion Days Sale 2026 की शुरुआत 9 अक्टूबर से होनी है। फ्लिपकार्ट की इस सेल शुरू होने से पहले स्मार्टफोन पर मिलने वाले डिस्काउंट का एलान हो चुका है। इस सेल के दौरान एपल के iPhone 17 और iPhone 15 को कम कीमत में खरीदने का मौका मिलेगा। बिग बिलियन डेज सेल के दौरान iPhone 15 पर मिलने वाले ऑफर से कंपनी ने पर्दा उठा दिया है। एपल के इस मॉडल पर डिस्काउंट, बैंक डिस्काउंट और ईएमआई ऑफर मिलेंगे।

Big Billion Days Sale 2026: iPhone 17 ऑफर

फ्लिपकार्ट की अपकमिंग सेल के दौरान iPhone 17 और iPhone 15 किस कीमत में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे इसकी जानकारी सामने आ गई है। एपल का 256GB स्टोरेज वाले iPhone 17 को सेल के दौरान 79,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। फिलहाल यह फोन अभी 99,900 रुपये में लिस्ट है। इस फोन पर 2,500 क्रेडिट कार्ड ईएमआई ऑफर और 3,000 रुपये एक्सचेंज बोनस जैसे ऑफर मिल रहे हैं।

Flipkart Axis Bank और Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड पर iPhone 17 को 77,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी 6 और 9 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई भी ऑफर कर रही है। इसके साथ ही पुराना फोन एक्सचेंज कर एडिशनल डिस्काउंट क्लैम किया जा सकता है। यह आपके पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगा।

Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 ऑफर

iPhone 15 की बात करें तो इसे फ्लिपकार्ट सेल के दौरान 63,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। यह मॉडल फिलहाल 74,900 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। इसके साथ ही बॉयर्स पुराने मॉडल को एक्सचेंज कर 54,400 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस ले सकते हैं। iPhone 15 को ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, यल्लो और पिंक कलर में खरीदा जा सकता है।

iPhone 17 और iPhone 15 के अलावा मोटोरोला ने भी अपने स्मार्टफोन पर मिलने वाले डिस्काउंट रिवील कर दिए हैं। फ्लिपकार्ट की एनुअल फेस्टिव सेल के दौरान Google Pixel 11 को 69,999 रुपये शुरुआती इफेक्टिव कीमत में खरीदा जा सकता है। यह सेल 9 अक्टूबर से शुरू होगी। प्लस मैंबर्स के लिए सेल एक दिन पहले लाइव हो जाएगी।