Aug 19, 2026 04:30 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
Jio, Airtel और Vi के कुछ प्रीपेड प्लान्स में रिचार्ज के साथ Netflix का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। जानें 1,198 रुपये से 1,799 रुपये तक के इन प्लान्स में कितना डेटा, वैलिडिटी और Netflix का कौन सा प्लान दिया जा रहा है।

Netflix का फ्री सब्सक्रिप्शन कई प्रीपेड प्लान्स के साथ मिल रहा है।
अगर आप मोबाइल रिचार्ज के साथ Netflix का सब्सक्रिप्शन भी चाहते हैं, तो अलग से OTT सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं है। Jio, Airtel और Vi अपने चुनिंदा प्रीपेड प्लान्स में Netflix का एक्सेस दे रहे हैं। इन प्लान्स में डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ Netflix का सब्सक्रिप्शन मिलता है। हालांकि, हर प्लान में Netflix का एक जैसा सब्सक्रिप्शन नहीं मिलता। कहीं Mobile तो कहीं Basic प्लान दिया जाता है। आइए आपको इन प्लान्स के बारे में बताते हैं।
Jio का 1,299 रुपये वाला प्लान
Reliance Jio का 1,299 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें रोजाना 2GB डेटा यानी पूरी वैलिडिटी के दौरान कुल 168GB डेटा मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS मिलते हैं। प्लान की सबसे बड़ी खासियत Netflix Mobile सब्सक्रिप्शन है।
Jio का 1,799 रुपये वाला प्लान
अगर आप Netflix को सिर्फ मोबाइल पर नहीं बल्कि टीवी जैसे बड़े स्क्रीन वाले डिवाइस पर भी इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो Jio का 1,799 रुपये वाला प्लान ज्यादा बेहतर विकल्प है। इसमें 84 दिनों तक रोजाना 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं। इसके साथ Netflix Basic सब्सक्रिप्शन दिया जाता है, जो मोबाइल के अलावा टीवी पर भी स्ट्रीम किया जा सकता है।
Airtel का 1,798 रुपये वाला प्लान
Bharti Airtel का 1,798 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें हर दिन 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं। इसके साथ Netflix Basic का एक्सेस दिया जाता है। प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा का बेनिफिट भी उपलब्ध है। इसके अलावा इस पैक में कुछ एक्सट्रा डिजिटल बेनिफिट्स भी मिलते हैं।
Vi का 1,198 रुपये वाला प्लान
Vi का 1,198 रुपये वाला प्रीपेड प्लान इस लिस्ट में कम कीमत वाला Netflix विकल्प है। इसकी वैलिडिटी 70 दिनों की है। इसमें रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं। साथ ही यूजर्स को Netflix Basic सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिसे टीवी और मोबाइल दोनों पर यूज किया जा सकता है।
Vi का 1,599 रुपये वाला प्लान
Vi का 1,599 रुपये वाला प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें रोजाना 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन दिए जाते हैं। इस प्लान के साथ Netflix Basic सब्सक्रिप्शन भी मिलता है, जिसकी वैलिडिटी 84 दिनों की है। ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए यह Vi का 1,198 रुपये वाले प्लान की तुलना में लंबी वैलिडिटी वाला ऑप्शन है।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwari
प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।
और पढ़ें