Friday OTT Releases: वीकेंड आ चुका है और कई जगहों पर बारिश का मौसम भी सुहाना बना हुआ है. ऐसे में अगर आपका बाहर घूमने का कोई प्लान नहीं है, तो घर बैठे ही अपने वीकेंड को एंटरटेनिंग बनाया जा सकता है. इस हफ्ते ओटीटी पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं, जिनमें दमदार एक्शन, देशभक्ति, थ्रिलर और इमोशनल ड्रामा का तड़का देखने को मिलेगा. अगर आप भी चाय-पकौड़ों के साथ कुछ नया देखने का प्लान बना रहे हैं, तो ये लेटेस्ट ओटीटी रिलीज वॉचलिस्ट में शामिल कर लें.
मैं वापस आऊंगा (Main Vaapas Aaunga)
इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार परफॉर्म किया. इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से खूब तारीफ मिली थी. वहीं, अब जो लोग इसे ओटीटी में देखने का इंतजार कर रहे थे, वो खत्म हो गया है. ये फिल्म 7 अगस्त से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा चुकी है. बता दें, इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, दिलजीत दोसांझ, शरवरी वाघ और वेदांग रैना ने अहम रोल प्ले किया है.
लेनिन (Lenin)
साउथ एक्टर अखिल अक्किनेनी की एक्शन ड्रामा फिल्म 'लेनिन' भी इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होने जा रही. फिल्म में एक गांव की कहानी दिखाई गई है, जिसमें राजनीति और न्याय देखने को मिलती है. ये बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रही थी और अब ओटीटी पर जी5 पर देखी जा सकती है. फिल्म में अखिल अक्किनेनी के साथ भाग्यश्री बोर्से लीड रोल में हैं.
ऑपरेशन सफेद सागर (Operation Safed Sagar)
सिद्धार्थ (Siddharth), जिम्मी शेरगिल (Jimmyu Shergill) और अभय वर्मा (Abhay Varma) स्टारर वेब सीरीज ऑपरेशन सफेद सागर भी इस हफ्ते देखने के लिए बेस्ट ऑप्शन है. ये एक डॉक्युड्रामा सीरीज है जिसमें कारगिल वॉर में भारतीय वायु सेना के पराक्रम को दिखाया गया है. इसमें सिद्धार्थ, जिम्मी शेरगिल और अभय वर्मा के साथ-साथ दीया मिर्जा , प्राजक्ता कोली और आदिल हुसैन भी लीड रोल में हैं.
ये भी पढ़ें- Box Office Collection: 'स्पाइडर मैन' की 8वें दिन घटी कमाई, 'धमाल 4' और बाकि फिल्मों का ऐसा रहा हाल
तुम्बाडची मंजुला (Tumbadchi Manjula)
साई तम्हांकर (Sai Tamhankar) और ओम भूतकर (Om Bhootkar) स्टारर मराठी हॉरर कॉमेडी फिल्म का ओटीटी पर हर किसी को बेसब्री से इंतजार था और अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है. ये फिल्म भी 7 अगस्त को ही जी5 पर रिलीज हो रही है. इस फिल्म में आपको कॉमेडी के साथ-साथ थ्रिलर सीन्स भी देखने को मिलेंगे.
द लास्ट हाउस (The Last House)
हॉलीवुड की हॉरर थ्रिलर फिल्म द लास्ट हाउस भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने को तैयार है. लुई लेटेरियर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में ग्रेटा ली, वैगनर मौरा, सैम लर्नर और एम्मा हो लीड रोल में हैं. इस फिल्म को भी आप इस विकेंड अपनी बिंज वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.
वधंधी सीजन 2 (Vadhandhi Season )
'वधंधी सीजन 2' एक क्राइम थ्रिल सिरीज है, जिसमें एम ससिकुमार (M. Sasikumar) लीड रोल में हैं. 8 एपिसोड्स वाली इस सीरीज में सीक्रेट्स के साथ ही पॉलिटिकल ड्रामा भी देखने को मलेगा. इसे आप 7 अगस्त से प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. इस सरीज को तमिल, हिंदी और अन्य भाषाओं में देखा जा सकता है.
ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: 'द पैराडाइज' का टीजर हुआ आउट, 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज