Ganesh Visarjan 2026: प्रथम पुज्य श्रीगणेश जी का जन्मोत्सव समाप्त होने वाला है. अब सभी लोग उनकी प्रतिमा का विसर्जन करेंगे. आज गणेशोत्सव को पूरे 10 दिन हो चुके हैं लेकिन फिर भी विसर्जन 11वें दिन क्यों हो रहा है. आइए जानते हैं गणपति विसर्जन की सही तारीख.
Published byNamrata Mohanty
Ganesh Visarjan 2026: प्रथम पुज्य श्रीगणेश जी का जन्मोत्सव समाप्त होने वाला है. अब सभी लोग उनकी प्रतिमा का विसर्जन करेंगे. आज गणेशोत्सव को पूरे 10 दिन हो चुके हैं लेकिन फिर भी विसर्जन 11वें दिन क्यों हो रहा है. आइए जानते हैं गणपति विसर्जन की सही तारीख.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/24/ganesh-visarjan-2026-2026-09-24-10-43-02.jpg)
Ganesh Visarjan 2026 Photograph: (ai-generated)
Ganesh Visarjan 2026: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गणेश चतुर्थी मनाई जाती है. यह गणपति महाराज का जन्मोत्सव होता है, जिसका जश्न 10 दिनों तक मनाया जाता है. इस बार गणेश चतुर्थी का पर्व 14 सितंबर 2026 को मनाया गया था और गणेश विसर्जन 25 सितंबर 2026 को होने वाला है. दरअसल, गणेश विसर्जन उसी दिन होता है जब अनंत चतुर्दशी पड़ती है. इस वर्ष अनंत चतुर्दशी की तिथि 25 सितंबर की है. इसलिए, बप्पा की विदाई भी उसी दिन होगी. गणेशोत्सव के दौरान घरों और पंडालों में विशाल मूर्तियां रखी जाती है. विसर्जन के दिन विधि-विधान से उन्हें विदा करते हैं.
गणेश विसर्जन का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कई जगहों और स्थानीय परंपरा 10 दिन के गणेशोत्सव को गणेश नवरात्रि के नाम से भी पुकारते हैं. धार्मिक मान्यता है कि स्थापना करने के बाद गणेश विसर्जन के समय भगवान गणेश को श्रद्ध और भक्ति के साथ विदा करना होता है. विदाई के समय भक्त प्रार्थना करते हैं कि उनके जीवन के सभी दुख-संकट और परेशानियों का भी अंत हो सके.
ये भी पढ़ें- Pitru Dosh 2026 Upay: सपने में बार-बार आते हैं पूर्वज? जानें पितृ दोष से जुड़े दिखने वाले संकेत और उपाय
गणेश विसर्जन 2026 सही तिथि (Ganesh Visarjan 2026 Right Date)
ज्योतिषाचार्य हरीगोपाल शर्मा के अनुसार, गणेश विसर्जन करने के लिए भाद्रपद की चतुर्दशी तिथि को शुभ माना जाता है. आज यानी 24 सितंबर को रात 11 बजकर 8 मिनट पर चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ होने वाला है और इस तिथि का समापन 25 सितंबर को रात 11:06 पर होगा. इसलिए, गणेश विसर्जन के लिए 25 सितंबर 2026 शुक्रवार का दिन ही शुभ माना जा रहा है.
गणेश विसर्जन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
- प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत)- सुबह 06 बजकर 11 मिनट से लेकर सुबह 10:42 मिनट तक
- अपराह्न मुहूर्त (चर)- शाम 4 बजकर 44 मिनट से लेकर 6:14 मिनट तक
- अपराह्न मुहूर्त (शुभ)- दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से लेकर 1 बजकर 43 मिनट तक
- रात्रि मुहूर्त (लाभ)- रात 9 बजकर 14 मिनट से लेकर 10 बजकर 43 मिनट तक
- रात्रि मुहूर्त (शुभ, अमृत और चर)- रात 12:13 से लेकर प्रात:काल 04:42 (26 सितंबर)
गणेश विसर्जन की विधि
बप्पा का विसर्जन से पहले आपको उनका स्नान कराना चाहिए और नए वस्त्र पहनाएं, चंदन, अक्षत, दूर्वा और मोदक या लड्डू का भोग लगाएं. इसके बाद परिवार के साथ मिलकर प्रेम से उनकी आरती करें. पूजा में हुई किसी भी भूल के लिए हाथ जोड़कर माफी मांगें. प्रेम-श्रद्धा और भावपूर्ण होते हुए बप्पा को विदा करें. उनकी विदाई के समय उन्हें मिष्ठान, थोड़े चावल या गुड़-नारियल की पोटली भी बनाकर दें और उन्हें बिल्कुल प्रेम से कहें कि रास्ते में खा लिजिएगा. इसके बाद गणपति बाप्पा मोरया, पुढच्या वर्षी लवकर कहते हुए मूर्ति को तीन बार जल में डुबकी लगवाएं और तीसरी बार में उन्हें आदर के साथ पानी में छोड़ दें. कुछ लोग बप्पा की विदाई करते समय ढोल-नगाड़े और ताशे भी बजवाते हैं. रंग-गुलाल भी उड़ाते हैं. इससे विसर्जन का उत्सव और भी खास हो जाता है.
विसर्जन के समय इन बातों का ख्याल रखें
धार्मिक परंपराओं के अनुसार, भगवाव की प्रतिमा को विदा करते समय मन में श्रद्धा और शुद्धता का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए. कुछ लोग विसर्जन के लिए नंगे पैर जाते हैं. वहीं, आपको विसर्जन के लिए बप्पा को ले जाते समय चमड़े की बेल्ट, पर्स या चप्पल से परहेज करना चाहिए. विसर्जन के लिए ऐसी मूर्तियां ही अच्छी होती है, जिसकी मिट्टी प्राकृतिक हो और वह जल में घुल सके. प्लास्टिक या पीओपी से तैयार मूर्तियों का विसर्जन नदी, तालाब या फिर समुद्र में न करें. इससे पर्यावरण दूषित हो सकता है. इन प्रतिमाओं को घर में थोड़े जल में विसर्जित करके, अन्य तरीकों से इनका निपटारा करें.
ये भी पढ़ें- Pitru Paksh 2026: 26 या 27 सितंबर, कब से शुरू होंगे पितृपक्ष? श्राद्ध के दौरान घर लाएं ये 3 शुभ चीजें
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें