बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने अर्थव्यवस्था को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. तेजस्वी यादव ने वीडियो बयान शेयर करते हुए लिखा, "मोदी जी Reel से बाहर निकलकर Reality की बात करिए. GDP आपके बनावटी आंकड़ों और हैडलाइन में नहीं, वह तो जमीन पर लोगों के जीवन, उनकी जेब और रसोई में दिखती है."
तेजस्वी यादव का आरोप है कि पीएम मोदी जो दिखाते है वह होता नहीं है, जो नहीं दिखाते वही असल में जमीन पर होता है. बांग्लादेश, भूटान और श्रीलंका जैसे पड़ोसी देशों की प्रति व्यक्ति आय भारत से अधिक है. किस बात का GDP ग्रोथ मोदी जी? 12 साल हो गए अब तो झूठ और जुमले छोड़ जमीन पर काम कीजिए."
स्वरा भास्कर की मुश्किलें बढ़ीं! BJP नेता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, "पीएम मोदी का इकॉनमिक मॉडल और GDP मॉडल ऐसा है कि उसमें मुनाफा ऊपर के 5 प्रतिशत लोगों को मिलता है और नुकसान नीचे के 95 प्रतिशत लोगों को मिलता है. मोदी सरकार के दौर में आरबीआई का डिविडेंड हर साल रिकॉर्ड तोड़ रहा है." उन्होंने आगे बताया, "सरकार का राजकोषीय घाटा कम दिखाना है तो आरबीआई से डिविडेंट बढ़ा लो."
मोदी जी, 𝐑𝐞𝐞𝐥 से बाहर निकलकर 𝐑𝐞𝐚𝐥𝐢𝐭𝐲 की बात करिए। 𝐆𝐃𝐏 आपके बनावटी आंकड़ों और 𝐇𝐞𝐚𝐝𝐥𝐢𝐧𝐞 में नहीं, वह तो जमीन पर लोगों के जीवन, उनकी जेब और रसोई में दिखती है। मोदी जी जो दिखाते है वह होता नहीं है, जो नहीं दिखाते वही असल में जमीन पर होता है।
बांग्लादेश, भूटान… pic.twitter.com/MFv6wSCUmB
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 2, 2026
आरजेडी ने आगे बताया, "देश में पहली बार मोदी सरकार ने आरबीआई से 2 लाख 68 हजार करोड़ रुपये जबरन निकाल लिए हैं." उन्होंने आगे कहा, "मोदी जी किस बात का ग्रोथ? रुपया तेजी से गिर रहा है. रिकॉर्ड तोड़ महंगाई बढ़ रही है. बेरोजगारी दर 50 साल में सबसे ज्यादा है."
'रोजगार कम और घरेलू कर्ज बढ़ रहा है'
वहीं उन्होंने बताया, "रोजगार कम हो रहे हैं और घरेलू कर्ज बढ़ रहा है. छोटे व्यापार टूट रहे हैं. युवा प्रतियोगी परीक्षाओं में उम्र खपा रहे हैं. लोग ईएमआई और उधार पर जिंदगी चला रहे हैं तो फिर किस बात का जीडीपी ग्रोथ?"
तेजस्वी यादव ने आगे यह भी कहा है कि जब देश में 8 करोड़ 70 लाख युवा पढ़ाई नहीं कर रहे हैं. पीएम मोदी के 10 सालों के कार्यकाल में 94 हजार स्कूल बंद हो गए यानी हर दिन 26 स्कूल बंद हो रहे हैं और देश में 1 लाख स्कूल 1 शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं. यह आपका विकास है.
तेजस्वी यादव का कहना है, "आप 12 साल से सत्ता में हैं जहां 85 करोड़ लोगों को पेट भरने के लिए 5 किलो अनाज देना पड़ रहा है. उन्होंने आगे यह भी कहा, "12 साल हो गए हैं अब तो झूट और जुमले छोड़कर जमीन पर काम कीजिए."
बिहार के 47 पुलों और 55 SH पर देना होगा टोल, सम्राट सरकार का फैसला