Sep 04, 2026 04:20 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Galaxy Watch 9 और Galaxy Watch Ultra 2 में जल्द ऑफलाइन Gemini का सपोर्ट मिल सकता है। इससे यूजर्स इंटरनेट के बिना टाइमर, वर्कआउट, फ्लैशलाइट और म्यूजिक कंट्रोल जैसे कई काम कर सकेंगे।

Galaxy Watch 9 और Watch Ultra 2 में ऑफलाइन Gemini सपोर्ट मिल सकता है।
साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung की नई Galaxy Watch 9 और Galaxy Watch Ultra 2 स्मार्टवॉच को लेकर एक काम की खबर सामने आई है। इन दोनों स्मार्टवॉच में Google Gemini का सपोर्ट पहले से दिया गया है, लेकिन आने वाले समय में कंपनी इनके लिए ऑफलाइन Gemini फीचर भी रोलआउट कर सकती है। इसका मतलब है कि यूजर्स कुछ जरूरी वॉयस कमांड को इंटरनेट कनेक्शन के बिना भी इस्तेमाल कर सकेंगे।
सम्बंधित सुझाव
Galaxy Watch 9 और Galaxy Watch Ultra 2 दोनों ही Wear OS 7 और One UI 9 Watch के साथ आती हैं। इसी प्लेटफॉर्म पर Google की Pixel Watch 5 में ऑफलाइन Gemini का फीचर पहले से उपलब्ध है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि Samsung की नई स्मार्टवॉच को भी भविष्य के किसी सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए यह सुविधा मिल सकती है। हालांकि, Samsung ने अभी इस फीचर की आधिकारिक लॉन्च टाइमलाइन की पुष्टि नहीं की है।
इंटरनेट के बिना भी काम आएगा Gemini
ऑफलाइन Gemini का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि हर छोटे काम के लिए स्मार्टवॉच को इंटरनेट से कनेक्ट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उदाहरण के लिए, यूजर अपनी आवाज से टाइमर सेट, वॉटर लॉक ऑन या ऑफ, फ्लैशलाइट चालू करने और Wi-Fi को टॉगल करने जैसे काम कर सकेंगे।
इसके अलावा वर्कआउट शुरू करने और म्यूजिक प्लेबैक या वॉल्यूम को कंट्रोल करने जैसे कुछ कमांड भी ऑफलाइन मोड में काम कर सकते हैं। यानी अगर फोन कनेक्ट नहीं है या उस समय इंटरनेट उपलब्ध नहीं है, तब भी स्मार्टवॉच कुछ बेसिक कमांड को खुद प्रोसेस कर सकेगी।
सम्बंधित सुझाव
नए प्रोसेसर के साथ मिलेगी मदद
फीचर के लिए स्मार्टवॉच में नया हार्डवेयर भी महत्वपूर्ण है। रिपोर्ट के मुताबिक ऑफलाइन Gemini के लिए Gemini ऐप का वर्जन 1.36 या उससे नया होना जरूरी है। साथ ही डिवाइस में एडवांस्ड प्रोसेसर होना चाहिए। Galaxy Watch 9 और Galaxy Watch Ultra 2 में Snapdragon Wear Elite प्लेटफॉर्म दिया गया है। यही वजह है कि इन स्मार्टवॉच में भविष्य में कुछ Gemini कमांड को सीधे डिवाइस पर प्रोसेस करने की क्षमता होने की उम्मीद है।
Galaxy Watch यूजर्स के लिए क्यों खास है यह फीचर?
स्मार्टवॉच में वॉयस असिस्टेंट का इस्तेमाल अक्सर छोटे-छोटे कामों के लिए किया जाता है। ऐसे में हर कमांड के लिए इंटरनेट पर डिपेंड होना एक्सपीरियंस को थोड़ा धीमा बना सकता है। ऑफलाइन Gemini आने के बाद टाइमर लगाने या वर्कआउट शुरू करने जैसे काम ज्यादा तेजी से किए जा सकेंगे। फिलहाल यह सुविधा Pixel Watch 5 तक सीमित बताई गई है। Galaxy Watch 9 और Galaxy Watch Ultra 2 में इसके आने की उम्मीद है, लेकिन इसे लेकर Samsung की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwari
प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।
और पढ़ेंSee Less