बाबा बुल्ले शाह की शायरी पर बना बॉलीवुड का सबसे आइकॉनिक गाना, GenZ भी थिरकने पर हो जाते हैं मजबूर - chaiyya chaiyya song inspired by baba bulleh shah shayari became cult classic

Published on 14 अग॰ 2026

बाबा बुल्ले शाह (Baba Bulleh Shah) की शायरी से इंस्पायर्ड बॉलीवुड में एक आइकॉनिक गाना बना जो 28 साल बाद भी सुपरहिट है।

शायरी से बना सुपरहिट गाना। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब

शायरी से बना सुपरहिट गाना। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'जेहर वेख के पीता, ते की पीता। इश्क सोच के कीते, ते की कीता', 'छुप छुप जीना और मरना क्या, ऐसे होगा क्या और करना क्या'... पंजाबी सूफी संत और कवि बाबा बुल्ले शाह (Baba Bulleh Shah) ने कई खूबसूरत शायरी लिखी हैं, जिन पर बाद में गाने भी बने हैं। उनकी एक सबसे मशहूर शायरी पर एक गीत बना जिस पर 80s, 90s और यहां तक कि GenZ भी अपने पैर थिरकने पर मजबूर हो जाएं।

बाबा बुल्ले शाह की शायरी पर बना ये गाना बॉलीवुड के सबसे आइकॉनिक गानों में से एक है। इस गाने के बोले, आवाज, धुन और डांसिंग स्टाइल सब इतना काबिल-ए-तारीफ है कि तीन दशक के बाद भी इसका क्रेज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आज भी जब यह गाना बजता है तो ना चाहते हुए भी लोग झूमने पर मजबूर हो जाते हैं।

28 साल से आइकॉनिक बॉलीवुड सॉन्ग

यह गीत शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की पहचान बन गया। अभिनेता का डांस इतना कमाल का था कि आज भी जब वह किसी इवेंट में जाते हैं तो इस गाने पर झूम जाते हैं। जिस गीत की हम बात कर रहे हैं, वो है आइकॉनिक सॉन्ग छैया छैया (Chaiyya Chaiyya)। इस गाने की सबसे खास बात यह थी कि यह चलती ट्रेन में शूट हुई थी।

lj

बुल्ले शाह की किस शायरी से बना गाना?

चलती ट्रेन में हाई पिच का गाना और शाह रुख खान व मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के फुल एनर्जेटिक डांस ने इसे कल्ट क्लासिक बना दिया। आपको शायद ही पता हो कि यह गीत बाबा बुल्ले शाह की मशहूर शायरी 'तेरे इश्क नचाया कर थैया थैया...' से इंस्पायर्ड है। इस गाने को गुलजार ने बॉलीवुड अंदाज में क्रिएट किया और सबसे यादगार बना दिया।

सुखविंदर-सपना ने दी आवाज

छैया छैया गाने के धुन की खूब तारीफ हुई थी। इसे एआर रहमान ने तैयार किया था। वहीं, गाने को सपना अवस्थी और सुखविंदर सिंह ने आवाज दी थी। दोनों के एनर्जेटिक आवाज में यह गाना सुन हर कोई पैर थिरकाने लगे। यह गाना मणिरत्नम (Mani Ratnam) की फिल्म 'दिल से' (Dil Se Movie) का है।

इसमें शाह रुख खान, मनीषा कोइराला और प्रीति जिंटा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। मलाइका सिर्फ छैया छैया गाने में थी और इसी गाने ने उन्हें पॉपुलैरिटी दिलाई।

यह भी पढ़ें- 300 साल पुराने सूफी गीत से बना ये गाना, Sukhwinder Singh की आवाज में बना कल्ट; गुलजार की कलम ने रचा इतिहास

यह भी पढ़ें- शाह रुख खान की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को ठुकरा चुकी हैं Raveena Tandon, इस गाने को भी किया था रिजेक्ट