Ghaziabad School Holiday: कांवड़ यात्रा के चलते 4 से 12 अगस्त तक गाजियाबाद के सभी स्कूल बंद, डीएम का बड़ा आदेश। - Haribhoomi

Published on 3 अग॰ 2026

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर गाजियाबाद प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिला मजिस्ट्रेट रविन्द्र कुमार मांदड़ ने 4 से 12 अगस्त तक कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी, CBSE, ICSE और यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। यह निर्णय श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही, ट्रैफिक डायवर्जन और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

कांवड़ यात्रा के चलते स्‍कूल बंद

कांवड़ यात्रा के चलते स्‍कूल बंद

  • Published: 03 Aug 2026, 09:19 PM IST
  • Last Updated: 03 Aug 2026, 10:12 PM IST

4 से 12 अगस्त तक सभी स्कूल रहेंगे

बंदडीएम के आदेश के अनुसार गाजियाबाद जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी, CBSE, ICSE और यूपी बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में कक्षा 1 से 12वीं तक ऑफलाइन शिक्षण कार्य पूरी तरह बंद रहेगा। आदेश का पालन सभी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों को करना होगा।

कांवड़ यात्रा और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए लिया गया फैसला

प्रशासन का कहना है कि सावन के महीने में बड़ी संख्या में शिवभक्त गाजियाबाद से होकर हरिद्वार कांवड़ लेने जाते हैं और वापस लौटते हैं। इस दौरान प्रमुख मार्गों पर भारी भीड़ और ट्रैफिक डायवर्जन रहता है। विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्कूल वाहनों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

कई निजी स्कूलों में होंगी ऑनलाइन कक्षाएं

हालांकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए कई निजी और पब्लिक स्कूलों ने ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने का निर्णय लिया है। स्कूल प्रबंधन अभिभावकों को ऑनलाइन क्लास का समय, लिंक और अन्य आवश्यक जानकारी उपलब्ध करा रहा है।

मेरठ और मुजफ्फरनगर में भी लागू है आदेश

इससे पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ और मुजफ्फरनगर जिलों में भी कांवड़ यात्रा के मद्देनजर 3 से 10 अगस्त तक स्कूल और कॉलेज बंद रखने के आदेश जारी किए गए थे। हरिद्वार से लौटने वाले लाखों कांवड़ियों की आवाजाही के कारण इन जिलों में भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं।

प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

जिला प्रशासन ने सभी शिक्षण संस्थानों को आदेश का कड़ाई से पालन करने और विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अभिभावकों से भी ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने की अपील की गई है।