Aug 31, 2026 05:31 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

मुख्य बातें
- Gold Price Today: आज 31 अगस्त को सोने के भाव में गिरावट रही
- सर्राफा बाजार में सोने में 118 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट रही
- 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,210 रुपये पर है
- देश में 22 कैरेट सोने का रेट 1,42,170 रुपये पर है
Gold Silver Rate Today: सर्राफा मार्केट में सोना का भाव ₹6865 और चांदी का ₹22825 रुपये टूटा
Gold Price Today: आज 31 अगस्त को सोने के भाव में गिरावट रही। सर्राफा बाजार में सोने में 118 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट रही। 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,210 रुपये पर है। देश में 22 कैरेट सोने का रेट 1,42,170 रुपये पर है। बीते शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1.56 लाख रुपये पर बंद हुआ था। अगर आप भी सोने के गहने खरीदने या निवेश का प्लान कर रहे हैं तो जानिये आज 31 अगस्त को गोल्ड रेट क्या रहा।
दिल्ली में आज का सोने का रेट
देश की राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 1,55,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,42,170 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
बिहार में आज का गोल्ड रेट
बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट गोल्ड 1,55,290 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। यहां दाम 110 रुपये कम हुआ है। पटना में 22 कैरेट सोने का भाव आज 1.42 लाख रुपये रहा।
मुंबई में आज का गोल्ड रेट
मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यहां सोने में 108 रुपये की गिरावट रही। 22 कैरेट गोल्ड रेट 1.42 लाख रुपये रहा।
यूपी में आज का गोल्ड रेट
यूपी के लखनऊ में सोने का भाव 1,55,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यहां सोने का दाम 105 रुपये कम हुआ है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,42,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
सोने में क्यों आई गिरावट?
1. अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना
सोने के भाव में आई इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिकी फेडरल रिजर्व के रुख में आया बदलाव है। फेड चेयरमैन केविन वॉर्श ने जैक्सन होल सम्मेलन में महंगाई को 2% के टारगेट तक लाने के लिए सख्त नीति अपनाने का संकेत दिया है। इसके बाद बाजार में यह अनुमान काफी बढ़ गया है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक सितंबर की अपनी अगली बैठक या इस साल के अंत से पहले ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है। ब्याज दरें बढ़ने की आशंका से निवेशकों ने सोने में बिकवाली शुरू कर दी, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार के साथ-साथ घरेलू बाजार (MCX) में भी सोने के दाम गिर गए।
2. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और मध्य-पूर्व का तनाव
वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल ने महंगाई के दबाव को और बढ़ा दिया है, जिसने फेडरल रिजर्व की सख्त मौद्रिक नीति की संभावनाओं को और हवा दी। मध्य-पूर्व में अमेरिका के ईरानी रॉकेट लॉन्चरों पर की गई सैन्य कार्रवाई के बाद एरिया में तनाव बढ़ा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान पर आर्थिक दबाव की नीति के बीच इस सैन्य कदम ने कच्चे तेल के बाजार में हलचल पैदा की, जिसके कारण महंगाई हुई। अब महंगाई के दबाव ने कीमती मेटल के बाजार पर नकारात्मक असर डाला।
3. रिकॉर्ड तेजी के बाद भारी मुनाफावसूली
सोने की कीमतों में गिरावट का तीसरा प्रमुख कारण अगस्त महीने में दर्ज की गई जबरदस्त तेजी के बाद निवेशकों की गई मुनाफावसूली है। अगस्त में सोना लगभग 10% तक चढ़ा था, जिसे अमेरिकी ट्रेजरी द्वारा बॉन्ड बायबैक बढ़ाने के फैसले से समर्थन मिला था।