Gold-Silver price today: जन्माष्टमी पर सोना-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, जानिए क्यों गिरे दाम

Published on 4 सित॰ 2026

Gold-Silver Price Today: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर (Janmashtami Gold Silver Price Fall) शुक्रवार को घरेलू कमोडिटी बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। 

कारोबार के दौरान सोने का (Gold Silver Price) भाव करीब 1,200 रुपए तक नीचे आया, जबकि चांदी (Gold Silver Price Fall) में भी करीब 1,600 रुपए की कमजोरी देखने को मिली।

MCX पर अक्टूबर डिलीवरी वाला (Gold Silver price today) सोना कारोबार के दौरान फिसलकर 1,54,605 रुपए प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर तक पहुंच गया। वहीं दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी की कीमत गिरकर 2,39,525 रुपये प्रति किलोग्राम तक आ गई।

त्योहार नहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार बना वजह

सोने और चांदी (Gold Silver Price Update) में आई इस गिरावट को जन्माष्टमी से जोड़कर नहीं देखा जा रहा है। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कीमती धातुओं पर इस समय अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेत ज्यादा असर डाल रहे हैं।

केडिया एडवायजरी से जुड़े विशेषज्ञों के अनुसार, (Janmashtami Gold Silver Price Fall) वैश्विक स्तर पर अमेरिकी डॉलर की मजबूती ने सोने और चांदी पर दबाव बढ़ाया है। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में हालिया तेजी और अमेरिका के आगामी रोजगार आंकड़े भी बाजार की दिशा के लिए अहम हैं।

निवेशकों की नजर अमेरिकी रोजगार आंकड़ों पर है, क्योंकि इससे आगे अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों से जुड़ी नीति को लेकर संकेत मिल सकते हैं। इसके साथ ही ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली बढ़ने को भी सोने-चांदी की कीमतों में कमजोरी की एक वजह माना जा रहा है।

MCX पर सोने का कारोबार कैसा रहा?

घरेलू कमोडिटी एक्सचेंज MCX पर 5 अक्टूबर (Janmashtami Gold Silver Price Fall) डिलीवरी वाला सोना करीब 0.63 फीसदी यानी 975 रुपये की गिरावट के साथ 1,54,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया।

दिन के कारोबार में सोने ने 1,57,075 रुपए प्रति 10 ग्राम का ऊपरी स्तर बनाया, जबकि बिकवाली के दबाव में यह 1,54,605 रुपए के निचले स्तर तक पहुंच गया।

0.47 फीसदी तक चांदी भी फिसली

चांदी की बात करें तो 4 दिसंबर डिलीवरी वाली (Janmashtami Gold Silver Price Fall) चांदी करीब 0.47 फीसदी यानी 1,099 रुपए टूटकर 2,41,250 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार करती दिखाई दी।

कारोबार के दौरान चांदी ने 2,42,055 रुपए प्रति किलोग्राम का हाई बनाया, जबकि दिन का निचला स्तर 2,39,525 रुपए प्रति किलोग्राम रहा।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Rate Today 4 September: जन्माष्टमी पर अचानक महंगा हुआ सोना, चांदी में भी आई तेजी, जानें आज का ताजा रेट