सस्ती फ्लाइट और होटल बुक करने में मदद करेगा Google AI Mode, आया नया फीचर

Published on 28 अग॰ 2026

Aug 28, 2026 05:48 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Google AI Mode में नए ट्रैवल फीचर्स आ गए हैं, जिनकी मदद से यूजर्स फ्लाइट टिकट के दाम ट्रैक कर सकेंगे और पॉइंट्स-माइल्स से बेहतर विकल्प खोज पाएंगे। इसके अलावा AI Mode अब होटल खोजने और बुकिंग प्रक्रिया को आसान बनाने में भी मदद करेगा।

Google AI Mode

Google AI Mode अब फ्लाइट्स और होटल बुक करने में भी मदद करेगा।

सर्च इंजन कंपनी Google अपने AI Mode को लगातार ज्यादा काम का बना रहा है। अब कंपनी ने इसमें ट्रैवल से जुड़े नए फीचर्स जोड़ दिए हैं, जिनकी मदद से यूजर्स फ्लाइट टिकट की कीमतों को ट्रैक कर सकेंगे, पॉइंट्स या माइल्स में फ्लाइट और होटल की कीमत देख सकेंगे और होटल बुकिंग का प्रोसेस भी AI Mode के साथ पूरा कर सकेंगे। यानी आने वाले समय में ट्रिप प्लान करने के लिए अलग-अलग वेबसाइट्स और ऐप्स पर भटकने की जरूरत काफी कम हो सकती है।

Google ने अपने Google Flights के लोकप्रिय प्राइस ट्रैकिंग फीचर को अब AI Mode में शामिल कर दिया है। यूजर बस यह बता सकते हैं कि उन्हें कहां जाना है और कब यात्रा करनी है। इसके बाद AI Mode 300 से ज्यादा एयरलाइन और ट्रैवल पार्टनर्स से उपलब्ध फ्लाइट विकल्प और उनकी कीमतें दिखा सकता है। अगर टिकट तुरंत बुक नहीं करना है, तो यूजर AI Mode से फ्लाइट की कीमत ट्रैक करने के लिए कह सकते हैं। कीमत में बदलाव होने पर Google ईमेल के जरिए अलर्ट भेजेगा। यह फ्लाइट प्राइस ट्रैकिंग फीचर 180 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध कराया गया है।

पॉइंट्स और माइल्स से भी देख सकेंगे कीमत

नया अपडेट उन यात्रियों के लिए भी काम का है जो एयरलाइन या होटल लॉयल्टी प्रोग्राम के पॉइंट्स और माइल्स का इस्तेमाल करते हैं। यूजर AI Mode को अपनी यात्रा, तारीख और संबंधित लॉयल्टी प्रोग्राम के बारे में बता सकते हैं। इसके बाद AI Mode उपलब्ध फ्लाइट या होटल के लिए जरूरी पॉइंट्स या माइल्स की जानकारी दिखा सकता है।

इस फीचर के जरिए रिवॉर्ड्स का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों के लिए अलग-अलग विकल्पों की तुलना करना आसान हो सकता है। Google के मुताबिक, पॉइंट्स और माइल्स रेट देखने की सुविधा ग्लोबली उपलब्ध है, हालांकि शुरुआत में यह चुनिंदा एयरलाइन और होटल पार्टनर्स के साथ काम करेगी।

AI Mode से होटल ढूंढें और बुकिंग भी करें

Google ने AI Mode में होटल बुकिंग की सुविधा भी जोड़ दी है। यूजर अपनी ट्रिप, लोकेशन, यात्रा की तारीख और होटल से जुड़ी पसंद बता सकते हैं। इसके बाद AI Mode होटल विकल्पों की लिस्ट दिखाएगा, जिसमें गेस्ट रिव्यू और तुलना के लिए जरूरी जानकारी भी शामिल हो सकती है।

पसंद का होटल मिलने के बाद यूजर AI Mode से बुकिंग पूरी करने में मदद मांग सकते हैं। समर्थित पार्टनर के साथ ‘Continue on Google’ विकल्प के जरिए रूम चुनने, कैंसिलेशन पॉलिसी देखने और Google Pay के माध्यम से भुगतान करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सकती है। हालांकि बुकिंग और कस्टमर सर्विस की जिम्मेदारी संबंधित होटल या बुकिंग प्लेटफॉर्म की रहेगी।

फिलहाल होटल बुकिंग अमेरिका में

AI Mode के जरिए होटल बुकिंग की सुविधा फिलहाल अमेरिका में अंग्रेजी भाषा के लिए रोलआउट की जा रही है। Google ने इसके लिए Booking.com, Choice Hotels International, Expedia, Hilton, Hotels.com, IHG Hotels & Resorts, Marriott International, Priceline, Trip.com और Wyndham Hotels & Resorts जैसे पार्टनर्स को शामिल किया है। कंपनी आने वाले हफ्तों में इस सुविधा को और यूजर्स तक पहुंचाने की योजना बना रही है।

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें