Google Pixel 10 पर 12 हजार से ज्यादा का फ्लैट डिस्काउंट, मिलता है शानदार कैमरा - google pixel 10 gets huge discount on amazon check details

Published on 14 जुल॰ 2026

Google Pixel 10 पर एक बहुत बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर इस प्रीमियम फोन की कीमत में भारी कटौती की गई है, जिससे इसे काफी कम ...और पढ़ें

Google Pixel 10 पर मिल रहा है बड़ा डिस्काउंट।

Google Pixel 10 पर मिल रहा है बड़ा डिस्काउंट। 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google 12 अगस्त को अपना अगला हार्डवेयर इवेंट ऑर्गेनाइज करने जा रहा है। इसमें Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। फिलहाल नए फोन्स के आने से पहले मौजूदा Google Pixel 10 पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। ये डिस्काउंट Amazon पर दिया जा रहा है। आइए जानते हैं इस डील के बारे में।

Google Pixel 10 की डील

Google Pixel 10 को भारत में 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। Amazon पर ये डिवाइस फिलहाल 67,969 रुपये में लिस्टेड है। जो कि 12,030 रुपये का एक फ्लैट डिस्काउंट है। ये कीमत 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए है। और ज्यादा बचत करने के लिए आप अपने पुराने स्मार्टफोन को ट्रेड-इन भी कर सकते हैं। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर ग्राहकों को 20,550 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही ग्राहक कुछ बैंक ऑफर्स का भी फायदा उठा सकते हैं।

Google Pixel 10 (2)

Google Pixel 10 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Google Pixel 10 में 6.3-इंच का डिस्प्ले मिलता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 3,000 nits की पीक ब्राइटनेस और Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें Tensor G5 चिपसेट मिलता है, जिसे 12GB तक की RAM और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। इसके अलावा, Pixel 10 में 4,970mAh मिलती है जो 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

फोटोग्राफी के लिए, Pixel 10 के बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 48MP का मेन लेंस, 13MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 10.8MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए आपको फ्रंट में 10.5MP का कैमरा मिलता है।

Google Pixel 10: क्या आपको इसे खरीदना चाहिए? 

Pixel 10 अब तक का Google के सबसे अच्छे स्मार्टफोन्स में से एक है। अगर आप ऐसे यूजर हैं जो सॉफ्टवेयर, फोटोग्राफी और AI फीचर्स को प्रायोरिटी देते हैं, तो इस फोन पर आप विचार कर सकते हैं। कैमरा सेटअप Pixel 10 की सबसे बड़ी खासियतों में से एक है। इसके बावजूद, अगर आपको स्मार्टफोन खरीदने की कोई जल्दी नहीं है, तो आपको Pixel 11 के लॉन्च होने का इंतजार कर सकते हैं। Pixel 11 के लॉन्च के बाद संभव है कि Pixel 10 की कीमत में और ज्यादा गिरावट देखने को मिले।