बॉलीवुड से दूर थाईलैंड के क्लब में ठुमके लगाते नजर आए Govinda, लोग बोले- सुपरस्टार के लिए बुरा लगा...

Published on 17 अग॰ 2026

बॉलीवुड

  • Authored by: आशना मलिक
  • Updated Aug 17, 2026, 08:05 PM IST

Govinda Dance In Thailand Club: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह थाईलैंड के क्लब में डांस करते दिखाई दिये।

Image

Govinda ने थाईलैंड के क्लब में किया डांस (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Govinda Dance In Thailand Club: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा ने अपनी एक्टिंग और डांस से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाी है। गोविंदा ने बॉलीवुड में रहते हुए कई हिट फिल्में दी हैं। एक्टिंग के साथ-साथ गोविंदा को उनके अंदाज के साथ भी खूब जाना जाता है। लेकिन इन दिनों गोविंदा अपनी निजी जिंदगी के कारण चर्चा में बने हुए हैं। पत्नी सुनीता आहूजा संग उनकी अनबन बढ़ती ही जा रही है। वहीं इन सबके बीच गोविंदा (Govinda) का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को और भी ज्यादा हैरान कर दिया है। वीडियो में गोविंदा थाईलैंड के एक क्लब में अपने सुपरहिट गानों पर ठुमके लगाते हुए नजर आए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'आपसे ये उम्मीद नहीं की जाती'-Sunita Ahuja के ‘शुगर डैडी’ वाले बयान पर Govinda का पलटवार

गोविंदा (Govinda) का ये वीडियो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया। वीडियो में गोविंदा थाईलैंड के पटाया स्थित एक क्लब में डांस करते नजर आए। स्टेज पर उनके साथ-साथ कई बैकग्राउंड डांसर्स भी रहीं। व्हाइट शर्ट, ब्लैक पैंट और व्हािट ब्लेजर में गोविंदा का अंदाज डैशिंग रहा। गोविंदा ने क्लब में 'यूपी वाला ठुमका' सहित कई सुपरहिट गानों पर जमकर डांस किया। लेकिन वीडियो को लेकर जहां कुछ फैंस ने हैरानी जताई तो वहीं कई फैंस ने उनकी सराहना भी की। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Govinda और Sunita Ahuja में मचे क्लेश के बीच कश्मीरा शाह का छलका दर्द, बोलीं- लोग चीट कर रहे हैं और...

गोविंदा (Govinda) के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "इस सुपरस्टार के लिए बुरा लग रहा है, जो क्लब में परफॉर्म कर रहे हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "क्या दिन आ गए यार...।" वहीं एक यूजर ने उनका सपोर्ट करते हुए लिखा, "पैसा कमाने में कोई बुराई नहीं है। कम से कम ये अपने पैरों पर तो खड़े हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "कोई भी काम छोटा नहीं होता है। ये बेस्ट थे और बेस्ट ही रहेंगे। ये इतने मजबूत हैं, बेशक इनके डाउनफॉल में परिवार ने कोई सपोर्ट नहीं किया। लेकिन ये अभी भी अपने पैरों पर खड़े हैं। भगवान इन्हें आशीर्वाद दे।"

ashna malik

आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood

End of Article