Greater Noida Bus Fire 9 Dead Update: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में जलकर नौ लोगों की मौत, सीएम योगी और पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

Published on 23 सित॰ 2026

Greater Noida Bus Fire 9 Dead Update: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में जलकर नौ लोगों की मौत, सीएम योगी और पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

Greater Noida Bus Fire 9 Dead Update: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में जलकर नौ लोगों की मौत, सीएम योगी और पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

Greater Noida Bus Fire 9 Dead Update: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में जलकर नौ लोगों की मौत, सीएम योगी और पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान /image: X

Modified Date: September 24, 2026 / 11:52 am IST

Published Date: September 24, 2026 10:20 am IST

HIGHLIGHTS

  • यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग
  • हादसे में 9 यात्रियों की मौत
  • PMNRF से मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख की सहायता

नोएडा। Greater Noida Bus Fire 9 Dead Update: दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा जा रही एक स्लीपर बस में देर रात भीषण आग लगने से एक महिला समेत नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पंजीकरण संख्या बीआर32पीए8647 वाली बस नयी दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा जा रही थी, तभी जेवर थाने इलाके में यमुना एक्सप्रेसवे पर उसमें आग लग गई।

जलकर नौ लोगों की मौत

Greater Noida Bus Fire 9 Dead Update कुमार ने कहा, ‘‘सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी, स्थानीय पुलिसकर्मी, बचावकर्मी, जेवर टोल प्लाजा पर तैनात एक दमकल गाड़ी और चार अन्य दमकल वाहन तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझायी’’ उन्होंने बताया, ‘‘इस अभियान के दौरान 20 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित बचाया गया। जब पुलिस और अग्निशमन सेवा के कर्मचारी धुएं के बीच बस के अंदर घुसे, तो वहां नौ लोग मृत पाए गए। ऐसा लगता है कि उनकी मौत जलने या दम घुटने से हुई थी।’’

कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि बस की एयर-कंडीशनिंग प्रणाली में चिंगारी या धमाके की वजह से इंजन के ‘लुब्रिकेंट ऑयल’ में आग लग गई होगी, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है तथा बस के चालक व परिचालक को हिरासत में लिया गया है।’’

मुख्यमंत्री योगी ने दो-दो लाख रुपये वित्तीय सहायता की घोषणा की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाए और मृतकों के परिजनों से संपर्क कर उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। आदित्यनाथ ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

Join Our Whatsapp Group

यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक बस में दुर्भाग्यपूर्ण अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।

मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 24, 2026

PM ने जताया शोक, 2 मुआवजे का ऐलान

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बस में आग लगने की घटना में लोगों की मौत की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूँ। PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि पीड़ित परिवारों को दी जाएगी।

Distressed to hear about the loss of lives due to a fire tragedy on a bus in Greater Noida, Uttar Pradesh. Condolences to those who have lost their loved ones. Praying for the swift recovery of the injured.

An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin…

— PMO India (@PMOIndia) September 24, 2026

ये भी पढ़ें

  • दो पुलिसकर्मी और CRPF ने पार की हैवानियत की सारी हदें, विधायक के फार्महाउस में युवती से किया गैंगरेप
  • यात्रियों से खचाखच भरी बस में लगी भीषण आग, 9 लोग जिंदा जलें, देखें भयावह वीडियो
  • छत्तीसगढ़ के 5वीं-8वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका, 436 पदों पर निकली बंपर भर्ती, आज ही यहां से करें आवेदन
  • दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ में होगी पंचायत सचिवों की भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, जानें कैसे और कहां से करें आवेदन

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसा कहां हुआ?

उत्तर:   हादसा ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ।

प्रश्न 2:  बस हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?

उत्तर:   भीषण आग में 9 यात्रियों की मौत हुई है, जिनमें एक महिला भी शामिल है।

प्रश्न 3:  बस कहां से कहां जा रही थी?

उत्तर:   स्लीपर बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा जा रही थी।

प्रश्न 4:  बस में आग कैसे लगी?

उत्तर:   प्रारंभिक जांच के अनुसार एयर-कंडीशनिंग सिस्टम में चिंगारी या धमाके के बाद इंजन के लुब्रिकेंट ऑयल में आग लगने की आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रश्न 5:  मृतकों के परिवारों को कितनी आर्थिक सहायता मिलेगी?

उत्तर:   प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने भी मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50 हजार देने की घोषणा की है।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Jageshwar Sahu

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.

Web Title: Greater Noida Bus Fire 9 Dead Update: fire in a sleeper bus on Yamuna Expressway in Greater Noida