Gujarat Govt: GPSC के 'अवसर' मॉड्यूल से इंटरव्यू तक पहुंचे लेकिन चयन से वंचित 18 हजार से अधिक प्रतिभाशाली युवाओं को सरकारी, सहकारी और निजी संस्थानों में रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
Gujarat Govt: GPSC के 'अवसर' मॉड्यूल से इंटरव्यू तक पहुंचे लेकिन चयन से वंचित 18 हजार से अधिक प्रतिभाशाली युवाओं को सरकारी, सहकारी और निजी संस्थानों में रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2025/07/12/students-file-2025-07-12-15-22-36.jpg)
AI Photo
Gujarat Govt: युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर देने के लिए गुजरात सरकार एक और नया पहल लेकर आई है. गुजरात लोक सेवा आयोग यानी जीपीएससी ने अवसर मॉड्यूल विकसित किया है, जिसकी मदद से प्रतियोगी परीक्षाओं में अंतिम चरणों तक पहुंचने वाले चयन से वंचित रह गए प्रतिभाशाली उम्मीदवारों को सरकारी उपक्रमों, प्रतिष्ठित निजी कंपनियों में रोजगार के अवसर मिलेंगे.
नई नौकरियों के लिए आवेदन कर पाएंगे उम्मीदवार
GPSC की प्रारंभिक (Prelims) और मुख्य (Mains) परीक्षा पास करके इंटरव्यू तक पहुंचने का सफर तय करने वाले उम्मीदवार और प्रतीक्षा सूची में रहे उम्मीदवार, अब अपनी योग्यता के अनुसार नई नौकरियों के लिए आवेदन कर पाएंगे. पिछले 5 वर्षों मे पूरी हुई वर्ग-1 और वर्ग-2 की 415 से अधिक भर्तियों के 18 हजार से ज्यादा उम्मीदवार इस मॉड्यूल का लाभ ले पाएंगे. प्रतिभाशाली युवाओं की क्षमता का इससे बेहतर इस्तेमाल किया जा सकता है. उन्हें नए करियर विकल्प मिलेंगे.
ગુજરાત જાહેર સેવા આયોગ (GPSC)એ ‘અવસર’ મોડ્યૂલ વિકસાવ્યું; રાજ્યમાં સ્પર્ધાત્મક પરીક્ષામાં અસફળ રહેલા તેજસ્વી ઉમેદવારો માટે ખુલશે રોજગારીના દ્વાર...
➡️ GPSCની ભરતી પ્રક્રિયામાં ઈન્ટરવ્યૂ સુધી પહોંચેલા ઉમેદવારો પ્રિલિમ્સ અને મેઈન્સ પરીક્ષા ઉતીર્ણ કરીને ઈન્ટરવ્યૂ માટે પસંદ થયા હોય… pic.twitter.com/g5OIF5OIO6
— Gujarat Information (@InfoGujarat) July 17, 2026
OTP वेरिफिकेशन के माध्यम से सुनिश्चित होगी सुरक्षा
योजना का लाभ लेने के लिए उम्मीदवार की पूर्व सहमति अनिवार्य होगी. इच्छुक अभ्यर्थियों को https://gpsc-ojas.gujarat.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन सहमति देनी होगी. सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रक्रिया OTP वेरिफिकेशन के माध्यम से होगी. उम्मीदवार की अनुमति मिलने के बाद उसका नाम, ई-मेल, मोबाइल नंबर और शैक्षणिक योग्यता संबंधित संस्थाओं के साथ साझा की जाएगी.
युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में अहम होगी पहल
सीएम भूपेंद्र पटेल की लीडरशिप में राज्य सरकार की ये पहल युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में अहम होगी. GPSC का 'अवसर' मॉड्यूल प्रतिभाशाली उम्मीदवारों और रोजगार देने वाली संस्थाओं के बीच एक प्रभावी सेतु का काम करेगा. इससे योग्य युवाओं को उनकी क्षमता के अनुसार ही अवसर मिल पाएंगे.