Gujarat Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 10 अधिकारियों का तबादला, 4 IPS को मिली नई जिम्मेदारी

Published on 19 सित॰ 2026

Gujarat Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 10 अधिकारियों का तबादला, 4 IPS को मिली नई जिम्मेदारी

Gujarat Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 10 अधिकारियों का तबादला, 4 IPS को मिली नई जिम्मेदारी

Gujarat Police Transfer | Photo Credit: IBC24

Modified Date: September 19, 2026 / 11:31 am IST

Published Date: September 19, 2026 11:30 am IST

HIGHLIGHTS

  • चार आईपीएस अधिकारी नियुक्त
  • छह SPS अधिकारियों का तबादला
  • मानसी आर. मीणा को अहमदाबाद ASP

गांधीनगर: Gujarat Police Transfer गुजरात सरकार ने शुक्रवार को चार आईपीएस अधिकारियों (Gujarat IPS Transfer) को सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) नियुक्त किया और राज्य पुलिस सेवा (एसपीएस) के छह अधिकारियों का तबादला कर उन्हें राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) की विभिन्न टुकड़ियों का कमांडेंट नियुक्त किया।

आईपीएस अधिकारी मानसी आर. मीणा को बड़ी जिम्मेदारी

Gujarat Police Transfer गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, आईपीएस अधिकारी मानसी आर. मीणा को अहमदाबाद के विरमगाम संभाग का सहायक पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। इसके अनुसार, मौसम मेहता को वाव-थराद के देवदार संभाग का एएसपी नियुक्त किया गया है। प्रखर कुमार को देवभूमि द्वारका के खंभालिया संभाग का एएसपी बनाया गया है, जबकि करनकुमार पन्ना को दाहोद जिले के लिमखेड़ा संभाग का सहायक पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक डी. एम. चौहान का तबादला

इसके अलावा, वडोदरा शहर के पुलिस उपायुक्त (यातायात-उत्तर) जे. आई. वसावा का तबादला कर उन्हें वडोदरा स्थित एसआरपीएफ ग्रुप-9 में कमांडेंट नियुक्त किया गया है। अधिसूचना में कहा गया है कि विसनगर के पुलिस अधीक्षक डी. एम. चौहान का तबादला कर उन्हें बनासकांठा जिले के मडाना स्थित एसआरपीएफ ग्रुप-3 का कमांडेंट नियुक्त किया गया है।

अधिकारी का नाम नई जिम्मेदारी/पद स्थान/संभाग
मानसी आर. मीणा सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) अहमदाबाद – विरमगाम संभाग
मौसम मेहता सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) वाव-थराद – देवदार संभाग
प्रखर कुमार सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) देवभूमि द्वारका – खंभालिया संभाग
करनकुमार पन्ना सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) दाहोद – लिमखेड़ा संभाग
जे. आई. वसावा कमांडेंट, SRPF ग्रुप-9 वडोदरा
डी. एम. चौहान कमांडेंट, SRPF ग्रुप-3 बनासकांठा – मडाना

इन्हें भी पढ़ें:-

  • Aaj Ka Rashifal 19 September 2026: किसी को प्रमोशन तो किसी को होगा धन लाभ, जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे, पढ़ें 12 राशियों का भविष्य 
  • Vande Bharat: बंगाल में ‘खेला’ जारी! 6 अक्टूबर को उपचुनाव… जारी है तनाव, आखिर ममता को मिलेगा कितने MLA और सांसदों का साथ? 
  • शह मात The Big Debate: Gen-Z के सब दीवाने कोई माने या न माने! भागवत की धर्म संसद के बाद राहुल के छात्रों की गूंज की तैयारी, क्या युवा राजनीति की नई प्रयोगशाला बन रहा एमपी? 

Join Our Whatsapp Group

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  मानसी आर. मीणा को कहाँ नियुक्त किया गया है?

उत्तर:  अहमदाबाद के विरमगाम संभाग की ASP।

प्रश्न 2:  मौसम मेहता को कौन सा पद मिला?

उत्तर:  वाव-थराद के देवदार संभाग की ASP।

प्रश्न 3:  प्रखर कुमार को कहाँ नियुक्त किया गया है?

उत्तर:  देवभूमि द्वारका के खंभालिया संभाग की ASP।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Dageshwar Dewangan

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

Web Title: Gujarat govt appoints four assistant superintendents of police, transfers six officers of state police service

advertisement will close in 10 seconds ×

ads