Guru Purnima 2026 Wishes: जीवन के सबसे पहले गुरु मां को भेजें गुरु पूर्णिमा की ये बेस्ट शुभकामनाएं और कोट्स

Published on 29 जुल॰ 2026

गुरु पूर्णिमा आज 29 जुलाई 2026 को मनाई जा रही है. ये दिन गुरु को समर्पित है जो हमारे जीवन में मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं. मां वो होती है जो हमारी सबसे पहली गुरु है. इस पावन मौके पर मां को भेजें ये बेहतरीन कोट्स और शुभकामनाएं.

Guru Purnima 2026 Wishes: जीवन के सबसे पहले गुरु मां को भेजें गुरु पूर्णिमा की ये बेस्ट शुभकामनाएं और कोट्स

गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं

मनीष रायसवाल

मनीष रायसवाल |  Updated on: Jul 29, 2026 10:03 AM IST

Google News Badge

Share

हमारे जीवन की पहली गुरु मां ही होती है. पिता भी देखभाल में और बच्चों को बड़ा करने में अहम रोल निभाते हैं पर एक मां को पहला गुरु ही पुकारा जाता है. गुरु पूर्णिमा का दिन उन मांओं को भी समर्पित होता है. मां हमें खाना, उठना, बैठना और कई चीजें सिखाती है. इसलिए उसे लाइफ का सबसे पहले गुरु पुकारा जाता है. आषाढ़ मास की पूर्णिमा को पड़ने वाला इस दिन को गुरु पूर्णिमा कहा जाता है. दरअसल, गुरु पूर्णिमा का दिन महर्षि वेदव्यास जी को समर्पित है. उन्होनें चारों वेदों का संकलन, महाभारत की रचना और 18 पुराणों का संकलन किया. इसी कारण उन्हें आदि गुरु भी कहते हैं. इस दिन को व्यास पूर्णिमा के रूप में भी जाना जाता है.

ये दिन न सिर्फ अपने गुरु को सम्मान देने का पर्व है बल्कि भारतीय ज्ञान परंपरा में ज्ञान के प्रति समर्पण का पर्व भी है. हमारे देश में गुरु वो नहीं होता जो शिक्षा देता हो बल्कि वो हमें जीवन की सही राह और अज्ञान रूपी अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाना वाला मार्गदर्शक होता है. इस मौके पर मां और गुरु को भेजें से कोट्स, शायरी और शुभकामनाएं….

गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं

  1. मेरे जीवन के सभी गुरु मेरे माता-पिता और शिक्षकों को नमन है जिन्होंने जीवन की हर मुश्किल राह पर सही दिशा दिखाकर बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा दी.
  2. खुद जलकर दूसरों को रोशन करने वाले गुरु को नमन है. आपके ज्ञान, संस्कार और आशीर्वाद से कामयाबी की राह आसान हो जाती है. आपको गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं.
  3. मां एक योद्धा है जो अपने बच्चे की हर मुश्किल को अपनी मुश्किल मान लेती है. खाना, पीना, चलना, उठना-बैठना… जीवन के हर जरूरी पहले काम को सीखाने वाली मां को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!!
  4. गुरु वही होता है जो अपने शिष्यों की गलतियों को पहचान कर उन्हें सुधारने का साहस देने के साथ हिम्मत भी देता है. ऐसे गुरुओं को गुरु पूर्णिमा के मौके पर प्रणाम!!
  5. हमारी पहली गुरु मां ही होती है जो बिना किसी किताब के बोलना, चलना, संस्कार, प्रेम और जीवन के सबसे अनमोल पाठ सिखाती है. सच्ची योद्धा मां को गुरु पूर्णिमा पर सादर प्रणाम!!
  6. एक मां सिर्फ जन्म देने वाली नहीं होती वो लाइफ की हर सिचुएशन में सही राह दिखाने वाली पहली और सबसे महान गुरु होती हैं. गुरु पूर्णिमा पर मां को मेरा शत-शत नमन.
  7. स्कूल-कॉलेज या दूसरी क्षेत्रों में गुरु मिलते हैं और एक समय पर शिष्यों से अलग हो जाते हैं. पर मां है जो जीवन के हर कदम पर बतौर महान गुरु साथ खड़ी रहती है. उस मां को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं.
  8. मां के प्यार में अनोखी दुनिया, डांट में सीख, ममता में संस्कार और आशीर्वाद में कामयाबी छिपी होती है. ऐसे महान गुरु को गुरु पूर्णिमा की अनंत शुभकामनाएं.
  9. अगर घर हमारा पहला स्कूल है तो उसकी पहली टीचर मां है. वो हमें सही संस्कार देते हुए बताती है कि कैसे जिंदगी में आगे बढ़ना है. गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं मां!!
  10. मां ने सिर्फ पढ़ना-लिखना नहीं सिखाया. उसे दूसरों का सम्मान करना, ठीक से जीन और हर समय मजबूत बने रहना भी सिखाया। मां, आपको गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं.

मनीष रायसवाल

मनीष रायसवाल

मनीष रायसवाल वर्तमान में टीवी9 डिजिटल में लाइफस्टाइल बीट पर बतौर टीम लीड काम कर रहे हैं. मनीष के करियर की शुरुआत साल 2015 से इंडिया न्यूज के डिजिटल प्लेटफार्म Inkhabar के साथ बतौर सब एडिटर हुई थी. अलग-अलग पड़ावों को पार करते हुए इन्होंने इंडिया न्यूज, अमर उजाला और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है. 2009 से 2012 के बीच जामिया मिलिया इस्लामिया से बीए ऑनर्स मास मीडिया में ग्रेजुएशन और 2012-13 के बीच देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (दिल्ली) से डिप्लोमा करने के बाद मनीष पत्रकारिता से जुड़े हैं. मनीष लाइफस्टाइल के अलावा, हेल्थ, सोशल, वुमेन और बाल विकास और ट्रैवलिंग जैसे विषयों पर लिखना पसंद करते हैं. लाइफस्टाइल से जुड़े ज्यादातर टॉपिक्स पर इन्हें नई चीजें सीखने का शौक है.

Read More

google button

Follow Us