‘हनुमान अंश’ की स्टारकास्ट की फीस को लेकर चौंकाने वाले दावे सामने आए हैं। जानिए शोभिनव सत्य से लेकर गुलशन पांडे तक किसे कितनी फीस मिलने की बात कही गई है।
विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म की कहानी नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित है, जिन्हें उनके भक्त स्वयं भगवान हनुमान का अवतार मानते हैं और महाराज जी कहकर बुलाते हैं। 7 अगस्त को भारत में रिलीज हुई यह फिल्म 11 सितम्बर को इंटरनेशनल मार्केट में रिलीज हो रही है। KGF जैसी फ़िल्में बना प्रोडक्शन हाउस होम्ब्ले फिल्म्स ने अपनी ब्रांच होम्ब्ले ओवरसीज से इसे इंटरनेशनल मार्केट में रिलीज करने का फैसला लिया है। क्या आप जानते हैं कि ‘हनुमान अंश’ के लिए किसे कितनी फीस मिली?
‘हनुमान अंश’ में किसने क्या रोल निभाया?
‘हनुमान अंश’ में नीम करोली बाबा का रोल शोभिनव सत्य ने किया है, जो कभी इसी फिल्म में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर रहे थे। किस्मत से उन्हें फिल्म में महाराजजी का रोल करने का मौका मिल गया। बाबा के बचपन का किरदार मराठी चाइल्ड अर्तिट्स विहान शेडगे ने किया है। उनकी पत्नी राम बेटी शर्मा के रोल में पूर्णिमा तिवारी नज़र आ रही हैं। चंदन आनंद ने इस फिल्म में राम नंदन भोसले का रोल किया है तो वहीं अनिल रस्तोगी महंत जी के रोल में नज़र आ रहे हैं। फिल्म में इंस्पेक्टर धरम सिंह के किरदार में गुलशन पांडे नज़र आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें : अब आएगा 'हनुमान अंश' का असली तूफ़ान! KGF वाली कंपनी ने किया फिल्म पर बड़ा ऐलान
‘हनुमान अंश’ के स्टार कास्ट की फीस कितनी है?
'हनुमान अंश' के कलाकारों की फीस की आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन इंटरनेट और सोशल मीडिया पर फीस को लेकर दावे ज़रूर किए गए हैं। इन दावों की मानें तो फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फेस शोभिनव सत्य को मिली है। जबकि बाकी कलाकारों की सैलरी सिंगल डिजिट में रही है। जानिए ‘हनुमान अंश’ की स्टार कास्ट की फीस को लेकर क्या दावा हैं…
- हनुमान अंश के लिए शोभिनव सत्य की फीस : 15 लाख रुपए
- हनुमान अंश के लिए चंदन आनंद की फीस : 8 लाख रुपए
- हनुमान अंश के लिए विहान शेडगे की फीस : 5 लाख रुपए
- हनुमान अंश के लिए अनिल रस्तोगी की फीस : 4 लाख रुपए
- हनुमान अंश के लिए पूर्णिमा तिवारी की फीस : 3.5 लाख रुपए
- हनुमान अंश के लिए गुलशन पांडे की फीस : 3 लाख रुपए
'हनुमान अंश' का बजट और कलेक्शन
रिपोर्ट्स की मानें तो ‘हनुमान अंश’ का निर्माण लगभग 1.8 करोड़ रुपए में हुआ है। जबकि यह फिल्म 27 दिन में लगभग 61.88 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म की कमाई की रफ़्तार तेज़ है और माना जा रहा है कि जल्दी ही यह 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी।
यह भी पढ़ें : ‘हनुमान अंश’ से पहले इन 6 फिल्मों में दिखी नीम करोली बाबा की कहानी, एक तो 3 महीने पहले ही हुई रिलीज
डिस्क्लेमर : ‘हनुमान अंश’ के कलाकारों की फीस को लेकर दिए गए आंकड़े इंटरनेट और सोशल मीडिया पर किए गए दावों के आधार पर हैं। एशियानेट न्यूज़ हिंदी उनकी पुष्टि नहीं करता है।