हापुड़ में एक महिला ने पति पर शक होने पर उसकी गाड़ी में GPS लगा दिया. लोकेशन ट्रैक कर वह घरवालों के साथ होटल पहुंची, जहां पति गर्लफ्रेंड के साथ मिला. इसके बाद पत्नी ने होटल, बीच सड़क और फिर कोर्ट परिसर में भी पति की जमकर धुनाई कर दी.
हापुड़ में एक महिला ने पति पर शक होने पर उसकी गाड़ी में GPS लगा दिया. लोकेशन ट्रैक कर वह घरवालों के साथ होटल पहुंची, जहां पति गर्लफ्रेंड के साथ मिला. इसके बाद पत्नी ने होटल, बीच सड़क और फिर कोर्ट परिसर में भी पति की जमकर धुनाई कर दी.
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/13/hapur-gps-case-2026-07-13-16-57-05.jpg)
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक बिल्कुल फिल्मी और हाई-वोल्टेज ड्रामे का मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने जेम्स बॉन्ड की तरह दिमाग लगाया. उसने अपने पति की गाड़ी में चुपके से GPS ट्रैकर लगा दिया और फिर उसे उसकी गर्लफ्रेंड के साथ एक होटल में रंगे हाथों धर दबोचा. इसके बाद जो हुआ, वो तो और भी खतरनाक था. गुस्साई पत्नी और उसके घरवालों ने होटल से लेकर बीच सड़क तक पति की जमकर कुटाई कर दी.
शक हुआ तो गाड़ी में फिट कर दिया GPS
ये पूरा मामला बागपत जिले के एक गांव का है. महिला को काफी समय से अपने पति पर शक था. उसे लग रहा था कि पति का किसी दूसरी औरत के साथ चक्कर चल रहा है. बस फिर क्या था, पति पर नज़र रखने के लिए महिला ने अपने देवर के साथ मिलकर एक प्लान बनाया. दोनों ने मिलकर पति की गाड़ी में चुपके से एक GPS ट्रैकिंग सिस्टम लगा दिया. रविवार को जैसे ही पति घर से बाहर जाने की बात कहकर निकला, पत्नी ने तुरंत मोबाइल पर उसकी लोकेशन ट्रैक करना शुरू कर दिया.
होटल में रंगे हाथों पकड़ा
GPS ट्रैक करते हुए महिला अपने घरवालों के साथ हापुड़ के मोदीनगर रोड पर स्थित बांके बिहारी होटल पहुंच गई. अंदर का नजारा देखकर सबके होश उड़ गए. पति वहां अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मौजूद था. बताया जा रहा है कि वो महिला बुलंदशहर के एक सरकारी हॉस्पिटल में नर्स है. पति को दूसरी औरत के साथ देखते ही पत्नी का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उसने तुरंत हंगामा शुरू कर दिया.
सड़क से लेकर कोर्ट परिसर तक हाई-वोल्टेज ड्रामा
होटल के अंदर शुरू हुआ ये ड्रामा जल्द ही बीच सड़क पर आ गया. पत्नी और उसके घरवालों ने पति को सड़क पर ही पीटना शुरू कर दिया. तमाशा देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. हंगामा बढ़ते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लिया और थाने ले गई, जहां उन पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई.
बात यहीं खत्म नहीं हुई. जब पति को SDM कोर्ट से जमानत मिली और वो बाहर आया, तो कोर्ट परिसर में पहले से घात लगाए बैठी पत्नी ने उसे फिर घेर लिया. वहां भी उसकी दोबारा जमकर धुनाई कर दी गई.
यह भी पढ़ें-UP में पत्नी के लिए बेटे ने मां के खाने में मिलाया जहर, सास ने सब्जी में मिलाने के लिए दी थी पुड़िया
पुलिस कर रही जांच
हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच का ये विवाद अब उनके पास है. पुलिस ने फिलहाल दोनों पक्षों पर शांतिभंग का केस दर्ज किया है. पत्नी की तरफ से मिली कंप्लेंट के आधार पर मामले की आगे की जांच की जा रही है.
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें