
हेमचला लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर
Hemachala Narasimha Temple: हमारे देश में कई प्राचीन और ऐतिहासिक रूप से समृद्ध मंदिर हैं. ये मंदिर अपनी प्राचीनता के साथ-साथ रहस्यमयी होने की वजह से भी मशहूर हैं. हर मंंदिर में कोई न कोई ऐसा रहस्य छिपा है, जिसके बारे में जानने में विज्ञान भी असफल रहा है. ऐसा ही एक मंंदिर दक्षिण भारत के राज्य तेलंगाना में है. ये मंदिर चार हजार साल से भी ज्यादा पुराना बताया जाता है. मंदिर का नाम है हेमचला लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी का मंदिर.
हेमचला लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी के मंदिर की ऊंचाई समुद्र तल से करीब 1500 फीट है. ये तेलंगाना के वारंगल जिले के मल्लूर में एक पर्वत की चोटी पर स्थित है. इस मंदिर में स्थापित नरसिम्हा स्वामी की प्रतीमा बहुत ही रहस्यमयी मानी जाती है. इस मंदिर में भक्तों को दिव्य प्रतिमा के दर्शन के लिए तकरीबन 150 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं. ध्यान और आध्यात्मिक साधना में रुचि रखने वालों के लिए ये मंदिर पहली पंसद है.
प्रतिमा से निकलता है खून
हेमचला लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी के मंदिर का मुख्य आकर्षण भगवान नरसिम्हा स्वामी की रहस्यमयी प्रतिमा को बताया जाता है. इस प्रतिमा की त्वचा बहुत ही कोमल है और यही इसकी खास बात मानी जाती है. माना जाता है कि जैसे ही इस प्रतिमा की त्वचा को दबाया जाता है, तो वहां पर एक लाल निशान उभर आता है. यही नहीं अगर इसे जोर से दबाया जाता है, तो इस मूर्ति में से खून भी निकलने लगता है.
खुद पाताल से प्रकट है प्रतिमा
प्रतिमा से समय समय पर खून निकलता रहता है. इस वजह से मंदिर के पुजारी और पुरोहित लगातार भगवान नरसिम्हा की इस मूर्ति पर चंदन का लेप लगाते रहते हैं, ताकि खून का निकलना रुक सके. पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान की ये प्रतिमा स्वयंभू यानी खुद पाताल से प्रकट हुई है. इस मंदिर में देश-विदेश से श्रद्धालु शांति, सुकून और ईश्वरीय आशीर्वाद पाने के लिए आते हैं.
मंदिर से जुड़ी मान्यता के अनुसार, यहां भगवान के दर्शन करने से सभी दुखों का नाश हो जाता है. भगवान नरसिम्हा निःसंतान दंपतियों को भी अपना आशीर्वाद देते हैं.
ये भी पढ़ें: Kamika Ekadashi 2026: सावन माह में कामिका एकादशी कब है? जानें डेट, पूजा विधि और महत्व
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

वरुण कुमार
वरुण कुमार पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता जगत का हिस्सा हैं. साल 2021 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद प्रभासाक्षी न्यूज वेबसाइट से पत्रकारिता की शुरुआत की और फिर एबीपी न्यूज का हिस्सा बने. अब TV9 डिजिटल की धर्म टीम के साथ काम कर रहे हैं.
Read More