Honda Elevate Vs Renault Duster: इंजन, फीचर्स के मामले में दोनों में से कौन सी एसयूवी है बेहतर - honda elevate vs renault duster feature engine comparison which suv is better to buy

Published on 6 सित॰ 2026

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Honda Elevate Vs Renault Duster: होंडा की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर एलीवेट की बिक्री की जाती ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में मिड साइज एसयूवी के तौर पर ऑफर की जाने वाली कई एसयूवी काफी ज्‍यादा पसंद की जाती है। इसी सेगमेंट में होंडा की ओर से एलीवेट को ऑफर किया जाता है। जिसका सीधा मुकाबला रेनो की ओर से ऑफर की गई नई जेनरेशन डस्‍टर के साथ होता है। इंजन, फीचर्स और कीमत के मामले में दोनों में से किस एसयूवी (Honda Elevate Vs Renault Duster) को खरीदना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Honda Elevate Vs Renault Duster इंजन

Honda Elevate एसयूवी में 1.5 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन दिया जाता है। जिससे इसे 121 पीएस की पावर और 145 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें 6स्‍पीड मैनुअल और सीवीटी ट्रांसमिशन के विकल्‍प दिए जाते हैं। कंपनी के मुताबिक एसयूवी को मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ एक लीटर में 15.31 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है और इसके सीवीटी वर्जन का माइलेज 16.92 किलोमीटर प्रति लीटर तक है।

वहीं रेनो की ओर से एसयूवी में कई इंजन के विकल्‍प दिए हैं। इसमें 1.8 लीटर की क्षमता का पेट्रोल ई-टेक स्‍ट्रॉन्‍ग हाइब्रिड इंजन के साथ 1.4 KWh की क्षमता की बैटरी दी गई है, जिससे इसे ट्रैफिक में ईवी मोड में चलाया जा सकता है। दूसरे इंजन के विकल्‍प के तौर पर इसमें नया टर्बो टीसीई 160 इंजन दिया गया है जो इसे 153 पीएस 280 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क देता है। तीसरे इंजन के विकल्‍प के तौर पर इसमें टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया गया है। इस एसयूवी को मैनुअल और ऑटोमटिक ट्रांसमिशन के विकल्‍प के साथ ही ऑफ रोडिंग क्षमता के साथ ऑफर किया गया है।

Honda Elevate Vs Renault Duster फीचर्स

Honda की ओर से Elevate में एलईडी डीआरएल, एलईडी प्रोजेक्‍टर हेडलाइट्स, एलईडी टेल लैंप, फ्रंट और रियर बंपर पर सिल्‍वर स्क्डि गार्निश, 16 और 17 इंच व्‍हील्‍स, शॉर्क फिन एंटीना, बॉडी कलर्ड डोर मिरर, सिंगल पेन सनरूफ, बेज और ब्‍लैक इंटीरियर, स्‍टेयरिंग माउंटिड ऑडियो कंट्रोल्‍स, स्‍मार्ट की, की-लैस एंट्री, पुश बटन स्‍टॉर्ट/स्‍टॉप, पिंच गार्ड ड्राइवर पावर विंडो, पावर एडजस्‍टेबल मिरर, फुली ऑटोमैटिक क्‍लाइमेट कंट्रोल के साथ मैक्‍स कूल मोड, रियर एसी वेंट, पीएम 2.5 केबिन एयर प्‍यूरीफायर, ऑटो डोर लॉक-अनलॉक, टेलीस्‍कोपिक और टिल्‍ट स्‍टेयरिंग व्‍हील, ड्राइवर सीट हाइट एडजस्‍टर, 60-40 स्प्लिट सीट, 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, एंबिएंट लाइट्स, फोल्‍डेबल ग्रैब हैंडल जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।

वहीं नई जेनरेशन रेनो डस्‍टर को बेहतरीन फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इस एसयूवी में एलईडी हेड लाइट्स, एलईडी डीआरएल, फ्रंट में डस्‍टर की बैजिंग, एलईडी कनेक्‍टिड टेल लाइट, बॉडी क्‍लैडिंग, 212 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस, रूफ रेल, ड्यूल टोन एक्‍सटीरियर, शॉर्क फिन एंटीना, पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल टोन इंटीरियर, एंबिएंट लाइट, कार्बन फाइबर फिनिश, 360 डिग्री कैमरा, फॉग लाइट, इनबिल्‍ट गूगल, 700 लीटर की क्षमता का बूट स्‍पेस, इलेक्‍ट्रिक पावर टेलगेट, वेंटिलेटिड सीट, Level-2 ADAS, 35 से ज्‍यादा सेफ्टी फीचर, छह एयरबैग को दिया गया है।

Honda Elevate Vs Renault Duster कीमत

होंडा एलिवेट की एक्‍स शोरूम कीमत 11.60 लाख रुपये से शुरू होती है। एसयूवी के टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 16.67 लाख रुपये तक है।

वहीं रेनो की ओर से डस्‍टर की नई जेनरेशन की एक्‍स शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 18.49 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें- 2026 Renault Duster Review: कितनी दमदार है नई डस्‍टर, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?