Hyundai Creta vs Hyundai Elevate Facelift: कीमत, इंजन पावर और फीचर्स के मामले में कौन ही गाड़ी है बेस्ट - hyundai creta vs hyundai elevate facelift which is best in price engine features and power

Published on 10 अक्टू॰ 2026

Hyundai Creta vs Hyundai Elevate Facelift: अगर आप इन दोनों गाड़ियों को खरीदने का प्लान बना रहे हैं और कंफ्यूज ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Honda Elevate Facelift को हाल ही में 11.80 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। इस गाड़ी का मुकाबला सेगमेंट लीटर कही जाने वाली Hyundai Creta से है। नए फेसलिफ्ट के आने के बाद Elevate के फीचर्स और सेफ्टी को काफी अपग्रेड किया गया है। आइए जानते हैं कि इन दोनों में कितना और क्या अंतर है।

परफॉर्मेंस और पावरट्रेन

Honda Elvate के 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन से 121 PS की पावर और 145nm का टॉर्क मिलता है जो मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आती है। वहीं, Hyundai Creta का बेस पेट्रोल इंजन 115PS की पावर देता है। हालांकि, Hyundai इसमें ज्यादा पावरफुल टर्बो-पेट्रोल (157 PS) और ज्यादा टॉर्क वाला डीजल इंजन भी उपलब्ध कराती है।

केबिन और बूट स्पेस

Hyundai Creta के केबिन में बड़े डुअल डिजिटल स्क्रीन, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, बोस का ऑडियो सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ के विकल्प और एडवांस ADAS दिए गए हैं। यह पीछे बैठने वाले तीन पैसेंजर्स के लिए बेहतर चौड़ाई और कंफर्ट देती है। वहीं, Honda Elevate के केबिन में क्लीन और प्रैक्टिकल डैशबोर्ड लेआउट, कंफर्टेबल सीटें, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले और कैमरा आधारित ADAS सुइट दिया गया है।

बूट स्पेस में कौन आगे?

बूट स्पेस के मामले में Evelate Facelift 458 लीटर के बूट के साथ आगे है जबकि Creta में 433 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इसके अलावा, Elevate में 220mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है जिससे खराब सड़कों पर गाड़ी चलाना काफी आसान हो जाता है।

कीमत का अंतर

Hyndai Creta की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.91 लाख रुपए से लेकर टॉप-वेरिएंट के 20.46 लाख रुपए तक जाती है। इसमें नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, टर्बो-पेट्रोल और डीजल जैसे कई इंजन विकल्प मिलते हैं जिनके साथ मैनुअल, CVT और DCT गियरबॉक्स दिए जाते हैं। वहीं, Honda Elevate Facelift की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.80 लाख रुपए से लेकर 16.80 लाख रुपए तक जाती है।

Elevate Facelift में 6-स्पीड मैनुअल या CVT गियरबॉक्स के साथ 1.5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है।

फ़ीचर / विशेषता Honda Elevate Facelift Hyundai Creta
शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत

₹11.80 लाख

₹10.91 लाख

टॉप वेरिएंट एक्स-शोरूम कीमत

₹16.80 लाख

₹20.46 लाख

बेस पेट्रोल इंजन पावर

121 PS

115 PS

टॉर्क

145 Nm

-

इंजन विकल्प

1.5L नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, टर्बो-पेट्रोल (157 PS) और डीजल

गियरबॉक्स विकल्प

6-स्पीड मैनुअल, CVT

मैनुअल, CVT, DCT

बूट स्पेस

458 लीटर

433 लीटर

ग्राउंड क्लीयरेंस

220 mm

-

केबिन व मुख्य फीचर्स

क्लीन डैशबोर्ड लेआउट, कंफर्टेबल सीटें, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो & एप्पल कारप्ले

बड़े डुअल डिजिटल स्क्रीन, वेंटिलेटेड सीटें, बोस ऑडियो, पैनोरमिक सनरूफ, बेहतर चौड़ाई व कंफर्ट

ADAS टेक्नोलॉजी

कैमरा आधारित ADAS

एडवांस ADAS

यह भी पढ़ें- TATA Nexon vs Maruti Brezza; कौन है सबसे सस्ती CNG कार, माइलेज और कीमत में कौन कितना आगे