लड़ाकू विमानों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए: आसमान में तिरंगा बनाया, हवा में गोते लगाए; मेरठ में IAF का एयर शो - Meerut News

Published on 19 सित॰ 2026

मेरठ2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
मेरठ में एयरशो के दौरान 'सूर्यकिरण एयरोबैटिक टीम' ने 9 हॉक MK-132 विमानों के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाए। - Dainik Bhaskar

मेरठ में एयरशो के दौरान 'सूर्यकिरण एयरोबैटिक टीम' ने 9 हॉक MK-132 विमानों के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाए।

मेरठ में आज पहली बार एयरफोर्स का एयर शो हुआ। इसमें लड़ाकू विमानों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। 9 हॉक MK-132 विमानों की गड़गड़ाहट से आसमान गूंज उठा। जमीन से महज 200 फीट की ऊंचाई पर विमानों ने धुएं से लकीरें खींचकर तिरंगा बनाया। हवा में गुलाटियां मारीं।

लड़ाकू विमान एक-दूसरे से 5 मीटर से भी कम दूरी पर एक साथ उड़े। हवा में कभी सीधे तो कभी पलटियां खाते हुए नीचे आए। करीब 30 मिनट तक हजारों लोग गर्दन ऊपर करके विमानों के स्टंट देखते रहे। तालियां और सीटियां बजाते रहे। जैसे विमान उनके ऊपर आकाश में पहुंचता लोग अपनी जगह पर उछल पड़ते। 'भारत माता की जय' और 'जय हिंद' के नारे लगाते।

एयर शो वायुसेना की सूर्य किरण एयरोबैटिक टीम के धुरंधर पायलटों ने किया। 2 दिन चलने वाला एयर शो शनिवार सुबह 10:30 बजे न्यू इंटीग्रेटेड टाउनशिप में शुरू हुआ। 9 लड़ाकू विमानों ने गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से उड़ान भरी। कल आखिरी दिन एयरशो में भारी संख्या में दर्शकों के उमड़ने की उम्मीद है।

खास बात यह है कि सूर्यकिरण टीम में मेरठ के तीन पायलट हैं। इनमें से स्क्वाड्रन लीडर अमन गोयल और स्क्वाड्रन लीडर राहुल सिंह ने विमान उड़ाया, जबकि स्क्वाड्रन लीडर शरद गोयल ने जमीन (ग्राउंड) से शो का मैनेजमेंट संभाला। एयर शो देखने के लिए 10 से अधिक स्कूलों के छात्र, एनसीसी (NCC) और एनएसएस (NSS) कैडेट्स समेत करीब 10 हजार लोग मौजूद रहे।

एयर शो की तस्वीरें देखिए…

सूर्यकिरण एयरोबैटिक टीम ने 9 हॉक MK-132 विमानों के साथ असमान में तिरंगा बनाया।

सूर्यकिरण एयरोबैटिक टीम ने 9 हॉक MK-132 विमानों के साथ असमान में तिरंगा बनाया।

लड़ाकू विमानों ने आसमान में करतब दिखाए। इसे देखकर लोग तालियां और सीटियां बजाते दिखे।

लड़ाकू विमानों ने आसमान में करतब दिखाए। इसे देखकर लोग तालियां और सीटियां बजाते दिखे।

विमानों ने हवा में लूप, बैरल रोल, उल्टी उड़ान और 'डीएनए मैन्यूवर' जैसे करतब दिखाए।

विमानों ने हवा में लूप, बैरल रोल, उल्टी उड़ान और 'डीएनए मैन्यूवर' जैसे करतब दिखाए।

एयर शो देखने के लिए छोटे-छोटे बच्चे अपने पैरेंट्स के साथ पहुंचे। बच्चों के हाथ में प्लास्टिक का हवाई जहाज दिखा।

एयर शो देखने के लिए छोटे-छोटे बच्चे अपने पैरेंट्स के साथ पहुंचे। बच्चों के हाथ में प्लास्टिक का हवाई जहाज दिखा।

आयोजन स्थल पर एयरफोर्स का स्टॉल भी लगाया गया। यहां छात्र और दर्शक पहुंचकर जानकारी ले रहे हैं।

आयोजन स्थल पर एयरफोर्स का स्टॉल भी लगाया गया। यहां छात्र और दर्शक पहुंचकर जानकारी ले रहे हैं।

एयर शो देखने के लिए काफी संख्या में स्टूडेंट पहुंचे।

एयर शो देखने के लिए काफी संख्या में स्टूडेंट पहुंचे।

सूर्यकिरण टीम क्या है?

  • साल 1996 में सूर्य किरण की स्थापना हुई थी। सूर्य किरण वायुसेना की 52वें स्क्वाड्रन का हिस्सा है। ये टीम इंडियन एयरफोर्स की एयरोबैटिक्स प्रदर्शन टीम है।
  • इस टीम में 13 पायलट होते हैं। इसमें से केवल 9 एक साथ उड़ान भरते हैं। केवल लड़ाकू विमान उड़ाने वाले पायलटों को इसके लिए चुना जाता है। इनके पास किरण एयरक्राफ्ट चलाने का 1,000 घंटे और लगभग 2,000 घंटे की लड़ाकू उड़ान का अनुभव होता है।
  • पायलटों के अलावा टीम में फ्लाइट कमांडर, एक प्रशासक और क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर होते हैं। यह टीम देश के कई हिस्सों में एयर शो के जरिए हवा में करतब दिखा चुकी है।

एयर शो से जुड़ी अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….

.

अपडेट्स

06:56 AM19 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

एयरशो के बाद बच्चों को गिफ्ट दिए, लोगों को कल भी आने का न्योता दिया

एयर शो खत्म होने के बाद शो देखने आए छोटे छोटे स्कूली बच्चों को स्क्वाड्रन लीडर विक्रम ने गिफ्ट दिए। कल भी शो में आने के लिए आमंत्रित किया।

06:34 AM19 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

मेरठ DM बोले- पूरे शहर के लिए गर्व का पल, कल संख्या और अधिक रहेगी

मेरठ में जिला अधिकारी डॉ. वीके सिंह ने कहा कि पहली बार इस शो का आयोजन हुआ है, जिसमें मेरठ ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों से भी लोग पहुंचे है। कल यह संख्या और भी अधिक रहने की संभावना है।

06:27 AM19 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

स्क्वाड्रन लीडर अमन गोयल के परिवार से बातचीत देखिए

मेरठ के स्क्वाड्रन लीडर अमन गोयल सूर्यकिरण टीम का हिस्सा हैं। हवाई प्रदर्शन को देखने के लिए उनकी फैमिली भी यहां पहुंची। उनकी वाइफ, माता-पिता और भाई-बहन सभी मौजूद रहे। परिवार का कहना है कि आज का दिन उनके लिए बेहद खास है। अमन को आसमान में प्रदर्शन करते देखने की खुशी के साथ उन्हें इस बात का भी गर्व है कि उनकी मेहनत आज इस मुकाम तक पहुंची है। परिवार में सभी बेहद खुश हैं।

06:05 AM19 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

मेरठ में सूर्य किरण टीम के हैरतअंगेज करतबों का VIDEO देखिए

06:00 AM19 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

हाथों में तिरंगा लेकर एयर शाे में पहुंचे लोग; अपडेट दे रहे हैं भास्कर रिपोर्टर

05:59 AM19 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

स्कूली बच्चे बोले- सेना पर गर्व; देखिए भास्कर रिपोर्टर से खास बातचीत

मेरठ में एयर शो में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे पहुंचे। शो पूरा होने के बाद बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। बच्चों ने हवाई करतबों का खूब आनंद लिया। कहा कि उन्हें भारतीय सेना पर गर्व है। उनके लिए यह एयर शो रोमांच के साथ-साथ देश की सेना को करीब से देखने और समझने का भी खास अनुभव रहा।

05:49 AM19 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

लड़ाकू विमानों ने आसमान में तिरंगा बनाया, VIDEO देखिए

05:36 AM19 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

भारतीय वायु सेना की सूर्य किरण एरोबैटिक टीम के हवाई करतब का VIDEO देखिए

05:35 AM19 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

मेरठ में 9 लड़ाकू विमानों ने दिखाए हवाई करतब

  • बैरेल रोल- एयरक्राफ्ट आगे बढ़ते हुए गोल-गोल घूमा। पायलट का संतुलन और नियंत्रण दिखाई दिया।लूप - एयरक्राफ्ट ने हवा में गोल चक्कर बनाया। ऊपर गया, उल्टा हुआ और फिर नीचे आकर सीधा हो गया।क्रॉसेस- दो या अधिक एयरक्राफ्ट एक-दूसरे को क्रॉस करते हुए नजदीक से निकले।इनवर्टेड फ्लाइंग- एयरक्राफ्ट उल्टा होकर उड़ा।हार्ट मैन्युवर- एयरक्राफ्ट रंगीन धुएं यानी स्मोक ट्रेल के साथ तरह-तरह की आकृति बनाते दिखा।

05:15 AM19 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

मेरठ से एयरशो का ताजा अपडेट दे रहे हैं भास्कर रिपोर्टर

05:14 AM19 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

हॉक MK-132 विमानों की गड़गड़ाहट से गूंजा मेरठ का आसमान

मेरठ के आसमान में सूर्य किरण टीम के विमान करतब दिखा रहे हैं। कभी एयरक्राफ्ट एक दूसरे से अलग हो रहे हैं तो कभी वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल फॉर्मेशन बना रहे हैं।

05:08 AM19 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

9 एयरक्राफ्ट्स ने हिंडन से उड़ान भरी, मेरठ में वंदे मातरम गीत बजाया गया

मेरठ में एयर शो होने से पहले वंदे मातरम गीत बजाया गया। लोगों हाथ हिलाकर अभिवादन किया। 9 एयरक्राफ्ट्स शो दिखाने के लिए हिंडन से उड़ चुके हैं।

05:06 AM19 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

एयर शो में शामिल मेरठ के 3 स्क्वाड्रन लीडर्स के बारे में जानिए

  • अमन गोयल- स्क्वाड्रन लीडर अमन गोयल लड़ाकू विमान पायलट हैं और 2015 में भारतीय वायुसेना में कमीशन हुए थे। उन्होंने विभिन्न लड़ाकू और प्रशिक्षक विमानों पर 1,500 घंटे से ज्यादा उड़ान भरी है। वह प्रशिक्षित फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर भी हैं और 500 घंटे से ज्यादा प्रशिक्षण उड़ान का अनुभव रखते हैं। अमन गोयल छावनी स्थित सेंट मेरीज एकेडमी के पूर्व छात्र हैं।
  • राहुल सिंह- स्क्वाड्रन लीडर राहुल सिंह 2013 में भारतीय वायुसेना में शामिल हुए थे। वह लड़ाकू विमान पायलट और प्रशिक्षित फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर हैं। उन्हें वायुसेना में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। विभिन्न विमानों पर 1,500 घंटे से ज्यादा उड़ान और 500 घंटे से ज्यादा प्रशिक्षण उड़ान का अनुभव उनके पास है।
  • शरद गोयल- स्क्वाड्रन लीडर शरद गोयल भी सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम का हिस्सा हैं। एयर शो के दौरान वह न्यू इंटीग्रेटेड टाउनशिप के कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहेंगे और दर्शकों को सूर्यकिरण टीम के विमानों, फॉर्मेशन और एरोबेटिक प्रदर्शन की खूबियां बताएंगे।

04:46 AM19 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

छात्रा साक्षी बोली- एयर शो देखने के लिए पैदल आए हैं

छात्रा साक्षी ने बताया- हम आज एयर शो देखने आए हैं। यहां आकर अच्छा लग रहा है, लेकिन हम इतनी दूर से पैदल चलकर आए हैं। ऐसे में यहां हमारे लिए थोड़ी सुविधाएं होनी चाहिए थीं।

04:43 AM19 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

मौके से अपडेट दे रही भास्कर रिपोर्टर शालू अग्रवाल

04:39 AM19 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

छात्रा बोलीं- एयर शो देखने के लिए काफी एक्साइटेड हूं

छात्रा अतीका ने बताया- मेरठ में पहली बार हो रहे एयरफोर्स सूर्यकिरण शो को देखने को मिल रहा है। हमारे स्कूल से बहुत सारे बच्चे आए हैं। पहली बार शो हो रहा है, इसलिए सभी काफी एक्साइटेड हैं। शो देखने आए हैं, मजा आएगा और एंजॉय करेंगे।

हम मोहिउद्दीनपुर के रहने वाले हैं। हमारे स्कूल से करीब 150 से 200 छात्र-छात्राएं आए हैं।

04:34 AM19 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

स्क्वाड्रन लीडर टी. शर्मा बोले- सिग्नेचर मैन्युवर्स दिखाएंगे

स्क्वाड्रन लीडर टी. शर्मा ने कहा- सूर्यकिरण 9 एयरक्राफ्ट की एयरोबेटिक टीम है। आज हम दर्शकों को अपने सभी सिग्नेचर मैन्युवर्स दिखाएंगे। हमें उम्मीद है कि हम मेरठ के युवाओं को भारतीय वायुसेना और सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए मोटिवेट कर पाएंगे।

सूर्यकिरण 9 एयरक्राफ्ट की एयरोबेटिक टीम है। आज यहां 9 एयरक्राफ्ट एक साथ फ्लाई करते हुए दिखाई देंगे। हमारे एक वरिष्ठ वायुसेना अधिकारी भी यहां आए हैं।

04:15 AM19 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

कागज के जहाज लेकर शो देखने पहुंचे बच्चे

एयर शो देखने के लिए छोटे-छोटे बच्चे अपने पैरेंट्स के साथ पहुंच रहे हैं। बच्चे हाथों में हवाई जहाज वाले खिलौने लेकर आए हैं। कुछ बच्चों ने कागज के जहाज भी बनाकर साथ लाए हैं।

04:13 AM19 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

एयर शो में कड़ी सुरक्षा, मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद मिल रही एंट्री

एयर शो में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आयोजन स्थल पर मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है। इसके बाद मैनुअल चेकिंग के जरिए पूरी तलाशी लेकर ही लोगों को एंट्री दी जा रही है।

04:12 AM19 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

एयर शो में लगा एयरफोर्स का स्टॉल

आयोजन स्थल पर एयरफोर्स का स्टॉल भी लगाया गया है। यहां एयरफोर्स से जुड़ी किताबें और अलग-अलग इक्विपमेंट डिस्प्ले किए गए हैं। छात्र और दर्शक स्टॉल पर पहुंचकर इनके बारे में जानकारी ले रहे हैं।

04:11 AM19 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

एयर शो देखने के लिए स्टूडेंट भी पहुंचे

एयर शो को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह है। किसान इंटर कॉलेज के स्टूडेंट्स एयर शो देखने पहुंचे। छात्रों ने यहां पहुंचकर खुशी जताई और कार्यक्रम को लेकर उत्साहित नजर आए।

03:22 AM19 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

200 फीट तक नीचे आएंगे हॉक विमान

सूर्यकिरण टीम के लाल-सफेद रंग के हॉक विमान निर्धारित रेडियस में फॉर्मेशन बनाएंगे। प्रदर्शन के दौरान विमान करीब 200 फीट की ऊंचाई तक आएंगे। इसके बाद अलग-अलग फॉर्मेशन और एरोबेटिक करतब दिखाए जाएंगे। एक साथ कई विमानों का फॉर्मेशन बनाना शो का प्रमुख आकर्षण रहेगा।

03:21 AM19 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

मेरठ के दो पायलट भी दिखाएंगे करतब

सूर्यकिरण टीम में मेरठ के तीन स्क्वाड्रन लीडर शामिल हैं। स्क्वाड्रन लीडर अमन गोयल और स्क्वाड्रन लीडर राहुल सिंह विमान उड़ाएंगे। स्क्वाड्रन लीडर शरद गोयल भी टीम का हिस्सा हैं। ऐसे में मेरठ में होने वाले एयर शो में शहर के पायलट भी प्रदर्शन करेंगे।

03:21 AM19 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

सूर्यकिरण के साथ स्काई डाइविंग का भी प्रदर्शन

एयर शो में सूर्यकिरण टीम के अलावा आकाश गंगा स्काई डाइविंग टीम का प्रदर्शन होगा। सेना और वायुसेना के हेलीकॉप्टरों से स्लिदरिंग-विन्चिंग का प्रदर्शन भी प्रस्तावित है। परिवहन विमानों का फ्लाईपास्ट, सेना बैंड और ड्रिल टीम भी कार्यक्रम में शामिल होगी। विद्यार्थियों के लिए सेना और वायुसेना के अधिकारियों के साथ इंटरैक्टिव सेशन भी होंगे।

03:20 AM19 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

20 हजार से ज्यादा छात्र पहुंचेंगे

प्रशासन ने स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों के 20 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों के साथ NCC और NSS कैडेट्स को एयर शो दिखाने की तैयारी की है। मेरठ और आसपास के क्षेत्रों से करीब 1.5 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम स्थल मेरठ साउथ RRTS स्टेशन से करीब 2.5 किमी और मोहिउद्दीनपुर रेलवे स्टेशन से करीब 1.8 किमी दूर है।

03:18 AM19 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

13 मई को भेजा गया था एयर शो का प्रस्ताव

राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी के मुताबिक, 10 मई को शौर्य कौशिक ने मेरठ में एयर शो कराने का सुझाव दिया था। इसके बाद 13 मई को प्रस्ताव भेजा गया। 8 सितंबर को रक्षा मंत्रालय और वायुसेना के प्रशिक्षण निदेशालय से अनुमति मिली। अनुमति मिलने के बाद जिला प्रशासन ने कम समय में एयर शो की तैयारियां शुरू कीं।

खबरें और भी हैं...

  • बात खरी है

    हिस्ट्रीशीटर BJP सांसद की गरीबी छलकी: स्कूटर के लिए भिड़ेंगे IAS मैडम के पापा, अखिलेश को फिर टेंशन देगा PDM

    स्कूटर के लिए भिड़ेंगे IAS मैडम के पापा, अखिलेश को फिर टेंशन देगा PDM|उत्तरप्रदेश,Uttar Pradesh - Dainik Bhaskar1:55
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • भास्कर एक्सक्लूसिव

    यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय क्या हटाए जाएंगे: 2 बड़े नेताओं के बीच कुर्सी की खींचतान; आखिरी फैसला राहुल गांधी लेंगे

    2 बड़े नेताओं के बीच कुर्सी की खींचतान; आखिरी फैसला राहुल गांधी लेंगे|उत्तरप्रदेश,Uttar Pradesh - Dainik Bhaskar3:06
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • यूपी में विधायक पूजा पाल से 1.55 लाख की ठगी: फोन-पे से निकाले रुपए; बोलीं- पर्सनल डेटा लीक होने का भी खतरा

    फोन-पे से निकाले रुपए; बोलीं- पर्सनल डेटा लीक होने का भी खतरा|कौशांबी,Kaushambi - Dainik Bhaskar0:36
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • भास्कर इन्वेस्टिगेशन

    गोरे बच्चे के लिए नेपाली लड़कियों का सौदा: 1 करोड़ में बिना शादी प्रेग्नेंसी से डिलीवरी तक साथ रहेगी, यूपी बॉर्डर पर तस्करी का नया ट्रेंड

    4:20
    • कॉपी लिंक

    शेयर