भारतीय मूल के क्रिकेटर पर चला ICC का तगड़ा हंटर, मैच फिक्सिंग मामले में लगाया 8 साल का बैन

Published on 3 अग॰ 2026

Aug 03, 2026 07:01 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

भारतीय मूल के अमेरिकी क्रिकेटर अखिलेश रेड्डी पर मैच फिक्सिंग मामले में 8 साल का बैन लगा है। वह 2033 बैन रहेंगे। आईसीसी के एंटी करप्शन ट्रिब्यूनल ने रेड्डी को भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघनों का दोषी पाया।

Akhilesh Reddy banned

अखिलेश रेड्डी (फाइल फोटो)

अमेरिका के क्रिकेटर बोडुगुम अखिलेश रेड्डी पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) का तगड़ा हंटर चला है। 26 वर्षीय रेड्डी को आठ साल के लिए क्रिकेट से बैन कर दिया गया है। उन्हें मैच फिक्सिंग के आरोप में सजा मिली है। रेड्डी को 2025 अबू धाबी टी10 टूर्नामेंट में आईसीसी के एंटी करप्शन कोड के नियमों के उल्लंघन करने का का दोषी पाया गया। बैन 21 नवंबर 2025 से लागू माना जाएगा। इसी तारीख को रेड्डी को अस्थायी रूप से निलंबित किया गया था। उनपर प्रतिबंध नवंबर 2033 तक रहेगा। भारतीय मूल के रेड्डी ने अमेरिका की ओर से साल 2025 के दौरान चार टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं।

साथी खिलाड़ी को भी उकसाया

आईसीसी एंटी करप्शन ट्रिब्यूनल ने रेड्डी को संयुक्त अरब अमीरात में अबू धाबी टी10 टूर्नामेंट के दौरान कोड के तीन नियमों के उल्लंघन का दोषी करार दिया। टूर्नामेंट में आईसीसी ने एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड की ओर से 'डेजिग्नेटेड एंटी-करप्शन ऑफिशियल' (डीएसीओ) के तौर पर काम किया था। जांच में सामने आया कि रेड्डी ने मैच फिक्सिंग का प्रयास किया था। उन्होंने साथी खिलाड़ी को भी इसके लिए उकसाया था। मामले की जांच शुरू होने पर रेड्डी ने सबूत मिटा (चैट और कॉल रिकॉर्ड) दिए थे। रेड्डी का पालन-पोषण हैदराबाद में हुआ। वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और ऑफ स्पिन गेंदबाज हैं। बैन लगने के बाद रेड्डी का करियर का लगभग दी एंड होता नजर आ रहा है।

क्या कहता है एंटी करप्शन कोड?

रेड्डी को एंटी करप्शन कोड के आर्टिकल 2.1.1 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया। यह आर्टिकल मैचों के नतीजों, प्रोग्रेस, संचालन या किसी अन्य पहलू को फिक्स करने, उसमें हेरफेर करने या गलत तरीके से प्रभावित करने की कोशिश से जुड़ा है। उन्हें आर्टिकल 2.1.4 के तहत भी दोषी पाया गया, जिसमें किसी दूसरे खिलाड़ी को उकसाना, बहकाना, लालच देना, निर्देश देना, मनाना, बढ़ावा देना या जानबूझकर मदद करना शामिल है।

एरॉन जोन्स पर हुई थी कार्रवाई

इसके अलावा, ट्रिब्यूनल ने रेड्डी को आर्टिकल 2.4.7 का उल्लंघन करने का भी दोषी पाया। यह पाया गया कि उन्होंने अपने मोबाइल डिवाइस से डेटा और मैसेज डिलीट करके जांच में बाधा डाली। वह इस साल एंटी-करप्शन कोड का उल्लंघन करने वाले वह अमेरिका के दूसरे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। इससे पहले, 2023-24 सीजन में बारबाडोस के बीम10 टूर्नामेंट में खेलते समय आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट का पांच बार उल्लंघन करने के कारण बल्लेबाज एरॉन जोन्स पर कार्रवाई की गई थी और उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था।

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।

अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।

विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें