September 3, 2026 13 बार देखा गया
आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 पहली बार भारत में आयोजित होगी। टूर्नामेंट के मुकाबले 14 से 28 फरवरी 2027 तक मुंबई और वडोदरा में खेले जाएंगे। इसमें भारत समेत दुनिया की छह बड़ी महिला क्रिकेट टीमें हिस्सा लेंगी।

भारतीय महिला क्रिकेट की टीम की तस्वीर (फोटो साभार: BCCIWomen)
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 के आयोजन की घोषणा कर दी है। यह महिला चैंपियंस ट्रॉफी का पहला संस्करण है और इसकी घोषणा कल 2 सितम्बर 2026 को की गई थी। पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी का भारत में होना महिला क्रिकेट के लिए एक खास उपलब्धि है।
A landmark moment for women’s cricket awaits.
The dates and venues for the inaugural Women’s Champions Trophy in 2027 are now confirmed, as India prepares to welcome the world’s best teams from 14-28 February.
Read more ➡️ https://t.co/QrY2iyDwyU pic.twitter.com/m7cWLxY8I8
— ICC (@ICC) September 2, 2026
महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 में कौन-कौन सी टीम खेलगी
महिला चैंपियंस ट्रॉफी में कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका शामिल हैं।

महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 के लिए महिला क्रिकेट टीम (फोटो साभार: आईसीसी)
सभी मुकाबले T20I फॉर्मेट में खेले जाएंगे। छहों टीमें राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला करेंगी। इसके बाद अंक तालिका की शीर्ष दो टीमें 28 फरवरी को फाइनल में आमने-सामने होंगी।
आपको बता दें कि राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में हर टीम बाकी 5 टीमों से एक-एक मैच खेलेगी। इन मैचों के बाद अंक तालिका में सबसे ज्यादा अंक हासिल करने वाली शीर्ष 2 टीमें फाइनल खेलेंगी।
महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 के मैच कहाँ होंगे
टूर्नामेंट के लिए दो मैदानों को चुना गया है। मुंबई का क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (CCI) और वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम सभी मुकाबलों की मेजबानी करेंगे। महिला क्रिकेटरों को एक ही टूर्नामेंट में खेलते देखना फैंस के लिए बेहद रोमांचक होगा।
महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 के टूर्नामेंट की जगह क्यों बदली
महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 की मेजबानी पहले श्रीलंका को करनी थी। इसके बाद भारत को मेजबानी के लिए भारत को चुना गया। हालांकि, श्रीलंका क्रिकेट जुलाई में आईसीसी के वार्षिक सम्मेलन में बताए गए जरूरी सुधारों को लागू करने की प्रक्रिया में है। इसी वजह से अब टूर्नामेंट को भारत में आयोजित करने का फैसला लिया गया है।
महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 में सबसे मजबूत दावेदार
इस टूर्नामेंट में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खास रहने की उम्मीद है। भारत मौजूदा महिला वनडे विश्व कप चैंपियन है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में इंग्लैंड में महिला T20 विश्व कप जीता है। ऐसे में दोनों मजबूत टीमों के बीच होने वाले मुकाबलों पर क्रिकेट फैंस की खास नजर रहेगी।
दिलचस्प बात यह है कि पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल 28 फरवरी को होगा, यानी टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली टीम महिला क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम हमेशा के लिए दर्ज करा देगी।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’
If you want to support our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke