Ahemdabad News: गुजरात के अहमदाबाद शहर स्थित मेमनगर इलाके से एक बेहद गंभीर और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. प्रसिद्ध भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) अहमदाबाद की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. छात्रा की शिकायत पर वस्त्रापुर पुलिस ने गैस्ट्रो और लिवर अस्पताल के डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी डॉक्टर की पहचान डॉ. व्रज पटेल के रूप में हुई है, जिन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार, IIM अहमदाबाद में पढ़ने वाली छात्रा अपनी स्वास्थ्य जांच (हेल्थ चेकअप) के लिए मेमनगर स्थित गैस्ट्रो और लिवर केयर अस्पताल गई थी. छात्रा का आरोप है कि चेकअप के दौरान डॉ. व्रज पटेल ने उसके साथ अनुचित व्यवहार किया. शिकायत में यह गंभीर आरोप भी लगाया गया है कि मरीज की सहमति के बिना ही गलत नीयत से उसकी अनुचित शारीरिक जांच की गई.
वस्त्रापुर पुलिस ने दर्ज की FIR, डॉक्टर गिरफ्तार
अस्पताल में हुई इस घटना के बाद पीड़िता ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया और आपबीती बताई. छात्रा की शिकायत के आधार पर वस्त्रापुर थाना पुलिस ने डॉ. व्रज पटेल के खिलाफ छेड़छाड़ और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया. मामला दर्ज होते ही एक्शन में आई पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया.
ये भी पढ़ें: टीचर से बना शातिर चोर 3 मिनट में लॉक तोड़ गायब कर देता था बाइक, 61 मोटरसाइकिलें बरामद
पुलिस ने शुरू की गहन जांच, भेजा गया जेल
गिरफ्तारी के बाद वस्त्रापुर पुलिस ने डॉ. व्रज पटेल को स्थानीय अदालत में पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अस्पताल के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज और मेडिकल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं. घटना के समय अस्पताल में मौजूद स्टाफ के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. पुलिस पूरी निष्पक्षता से सबूत जुटा रही है ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके.

तन्वी गुप्ता
तन्वी गुप्ता मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला की रहने वाली हैं. स्कूल-कॉलेज धर्मशाला से करने के बाद शिमला में हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से MMC की पढ़ाई की. मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. चंडीगढ़, हैदराबाद में नौकरी करने के बाद फिलहाल दिल्ली में जॉब कर रही हैं. प्रिंट, टेलीविजन के बाद 2017 से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रही हैं. इससे पहले आजतक, न्यूज18, द ट्रिब्यून, ईटीवी भारत और इंडिया न्यूज सहित कुछ अन्य मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं. क्राइम, इतिहास और साइंस एक्सपेरिमेंट्स की खबरों में खास रूचि है. फिलहाल टीवी9 डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम संभाल रही हैं. नौकरी के अलावा खेल-कूद और घूमने फिरने में भी काफी दिलचस्पी है. नेशनल लेवल पर वॉलीबॉल और बैडमिंटन खेल चुकी हैं. साथ ही खो-खो खेल में भी स्टेट लेवल तक खेल चुकी हैं. इसके अलावा एनसीसी 'C' सर्टिफिकेट प्राप्त है. गाना सुनना तो पसंद है ही. लेकिन सिंगिंग का भी शौक रखती हैं. स्कूल और कॉलेज लेवल पर सिंगिंग में भी काफी पुरस्कार मिल चुके हैं.
Read More