IIT बॉम्बे मिड-सेम परीक्षा टली: नई तारीखें और अपडेट जानें

Published on 24 सित॰ 2026

IIT Bombay में छात्र की मौत के बाद मिड-सेम एग्जाम टला, अब इस दिन होगी परीक्षा

Updated: Thu, 24 Sep 2026 08:41 PM (IST)

IIT बॉम्बे (Photo: PTI)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

IIT Bombay Mid-Semester Exam 2026: IIT Bombay ने 26 और 27 सितंबर को होने वाली मिड-सेमेस्टर परीक्षा को टाल दिया है. अब यह एग्जाम 10 और 11 अक्टूबर को होगा. यह फैसला कैंपस में छात्र की मौत के बाद हुए विरोध और परीक्षा से जुड़े नियमों की समीक्षा के बीच लिया गया है.

IIT Bombay Mid-Semester Exam 2026: IIT Bombay के छात्रों के लिए मिड-सेमेस्टर परीक्षा को लेकर जरूरी अपडेट है. संस्थान ने 26 और 27 सितंबर को होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया है.

IIT Bombay के मुताबिक नई तारीखों पर भी पहले वाला ही टाइमटेबल लागू रहेगा. यानी पेपर का शेड्यूल वही रहेगा, सिर्फ परीक्षा की तारीख बदली गई है.

क्यों टाला गया IIT Bombay का एग्जाम?

यह फैसला कैंपस में एक छात्र की मौत के बाद हुए विरोध के बीच आया है. IIT Bombay के सेकेंड ईयर बीटेक छात्र साहिल वाकोड़े की 18 सितंबर को मौत हुई थी. इसके बाद कैंपस में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया और परीक्षा में अकादमिक मिसकंडक्ट से जुड़े नियमों और संस्थान की कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए. मामले की जांच संबंधित अधिकारियों द्वारा की जा रही है. 

ये भी पढ़ें: IIT में BTech अब 5 साल का करने की बात, 4 साल में भी डिग्री, जानें क्या है V Ramgopal Rao का प्लान

नई कमेटी बनाएगी परीक्षा से जुड़े नियम

IIT Bombay ने इस बीच एक नई कमेटी बनाने की बात कही है, जिसमें छात्रों का भी प्रतिनिधित्व होगा. यह कमेटी परीक्षा में निगरानी और अकादमिक मिसकंडक्ट से जुड़े मामलों के लिए नए और स्पष्ट SOP तैयार करेगी. इन नियमों में ऐसी स्थिति में क्या प्रक्रिया अपनाई जाए, इसे ज्यादा साफ करने की कोशिश की जाएगी. नए नियमों को आगे सीनेट के सामने मंजूरी के लिए रखा जाएगा. 

अब 10 और 11 अक्टूबर को होगा एग्जाम

पहले मिड-सेमेस्टर परीक्षा 26 और 27 सितंबर को होनी थी. अब संशोधित शेड्यूल के अनुसार परीक्षा 10 और 11 अक्टूबर को होगी. IIT Bombay ने साफ किया है कि परीक्षा का टाइमटेबल पहले जैसा ही रहेगा. यानी छात्रों को पेपर या टाइमिंग के नए शेड्यूल के बजाय सिर्फ नई परीक्षा तारीख देखनी होगी.

ये भी पढ़ें: UNICEF Internship 2026: यूनिसेफ में 6 महीने की पार्ट टाइम इंटर्नशिप, 25 सितंबर तक करें अप्लाई, जानें पूरी डिटेल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

Tags