IIT ISM Dhanbad Placement 2026: IIT ISM धनबाद के करियर सेंटर ने इस बार भी प्लेसमेंट का पूरा रिकॉर्ड निकाला है. इस बार 1882 स्टूडेंट्स ने प्लेसमेंट के लिए नाम लिखाया, जबकि पिछले साल सिर्फ 1687 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन किया था. चलिए देखते हैं कि IIT ISM धनबाद के कैंपस प्लेसमेंट में इस साल यानी 2026 में क्या हुआ और पिछले साल 2025 के मुकाबले चीजें कैसी रहीं.
What is PPO: प्लेसमेंट सेशन में क्या है PPO?
PPO यानी Pre-Placement Offer वो जॉब ऑफर होता है जो कोई कंपनी किसी स्टूडेंट को इंटर्नशिप के दौरान उसके काम से खुश होकर, कैंपस प्लेसमेंट सीजन शुरू होने से पहले ही दे देती है. मतलब स्टूडेंट को बाकी प्लेसमेंट प्रोसेस से गुजरे बिना ही नौकरी पक्की हो जाती है. अगर स्टूडेंट को ऑफर पसंद आया तो वो उसे स्वीकार कर लेता है, वरना बाकी कंपनियों के लिए भी अप्लाई कर सकता है.
IIT ISM धनबाद में प्री प्लेसमेंट यानी PPO का हाल
आईआईटी धनबाद में PPO में भी इस बार थोड़ी कमी आई. इस साल 214 PPO मिले और उसमें से 196 बच्चों ने स्वीकार किए. पिछले साल यह आंकड़ा ज्यादा था. 2025 में 249 PPO मिले थे और 221 बच्चों ने हामी भरी थी.
ये भी पढ़ें: IIT ISM धनबाद में नंबर 1 बना ये BTech ब्रांच, Google Microsoft में 121 स्टूडेंट्स को मिला प्लेसमेंट
IIT ISM Dhanbad Placement 2026 एक नजर में
| मुख्य आंकड़े | 2026 (इस बार) | 2025 (पिछली बार) |
| रजिस्ट्रेशन | 1882 | 1687 |
| एक्टिव भागीदारी | 1491 | 1380 |
| PPO मिले | 214 | 249 |
| PPO स्वीकार हुए | 196 | 221 |
| कुल जॉब ऑफर | 1153 | 1270 |
| नेशनल ऑफर | 1016 | 1093 |
| इंटरनेशनल ऑफर | 6 | 27 |
| PSU ऑफर | 67 | 89 |
| 20 लाख से ऊपर वाले ऑफर | 275 | 289 |
IIT ISM Dhanbad Placement 2026 Statistics Check Here
इस बार ज्यादा बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया, पर ऑफर की गिनती कम रही. PPO और इंटरनेशनल ऑफर दोनों पिछले साल के मुकाबले घटे. PSU ऑफर भी थोड़े कम हुए, 89 से घटकर 67 रह गए. अच्छी बात यह रही कि सैलरी पैकेज इस बार बेहतर रहा.
ये भी पढ़ें: IIT ISM धनबाद का प्लेसमेंट रिकॉर्ड, 1.22 करोड़ का पैकेज, 230+ कंपनियों से जॉब ऑफर
इंटरनेशनल ऑफर में कमी
इंटरनेशनल ऑफर की बात करें तो यह सबसे बड़ा फर्क है. पिछले साल 27 इंटरनेशनल ऑफर आए थे, इस बार सिर्फ 6 रह गए. नेशनल ऑफर भी थोड़े कम हुए. इस बार 1093 से घटकर 1016 हो गए.
एवरेज पैकेज में बढ़ोतरी
अब खुशखबरी यह है कि सैलरी के मामले में इस बार अच्छा रहा. UG बच्चों का औसत पैकेज 18.84 लाख रुपये सालाना रहा, जो पिछले साल के ओवरऑल औसत 17.06 लाख से ज्यादा है. यानी ऑफर भले कम मिले हों, पर पैसा अच्छा मिला.
ये भी पढ़ें: IIT ISM धनबाद में BTech CSE की सीट कितनी मुश्किल से मिलती है, JoSAA डेटा से समझें