यमुना भी साफ... बिट्टू तबाही की मुहिम पर IITian CEO बोले- प्रशासन को करारा तमाचा

Published on 24 सित॰ 2026

Bittu Tabahi Yamuna Cleanup: यमुना किनारे 4.5 घंटे में 585 किलो कचरा हटाने वाले ‘बिट्टू तबाही’ की मुहिम पर IITian Alok Jain ने कहा- ‘प्रशासन को करारा तमाचा’? जानिए ऐसा क्यों कहा और क्या है बिट्टू तबाही की मुहिम।

Alok Jain Bittu Tabahi: दिल्ली की यमुना के किनारे अक्सर कचरे और पूजा सामग्री का ढेर नजर आता है। इसी बीच 21 साल के सुरेंद्र सिंह चौधरी, जिन्हें सोशल मीडिया पर ‘बिट्टू तबाही’ के नाम से जाना जाता है, ने अपने सफाई अभियान का रुख दिल्ली की तरफ किया। 20 सितंबर को उन्होंने स्थानीय वॉलंटियर्स के साथ मिलकर यमुना किनारे करीब 585 किलो कचरा हटाया। इस सफाई में उन्हें लगभग साढ़े चार घंटे लगे।

फूल-मालाओं से प्लास्टिक तक, किनारे से हटाया कचरा

बिट्टू ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि यमुना किनारे फूलों की मालाएं, पूजा सामग्री, प्लास्टिक और दूसरी तरह का कचरा बिखरा हुआ था। सफाई के दौरान आसपास के कुछ लोग भी उनके साथ जुड़ गए और कचरा हटाने में मदद की। उनकी पोस्ट के मुताबिक, पहले दिन की मुहिम में कुल 585 किलो कचरा इकट्ठा किया गया।

यह अभियान 20 सितंबर यानी World Cleanup Day के मौके पर शुरू हुआ। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2023 में 20 सितंबर को हर साल World Cleanup Day के तौर पर मनाने का फैसला किया था। इसका मकसद केवल सफाई करना नहीं, बल्कि कचरा प्रबंधन और पर्यावरण को लेकर लोगों की जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है।

Alok Jain ने किया पोस्ट, प्रशासन पर उठाया सवाल

यमुना सफाई का वीडियो और खबर सामने आने के बाद WeekendInvesting के संस्थापक और IIT दिल्ली के पूर्व छात्र Alok Jain ने X पर बिट्टू के प्रयास की तारीफ की। उन्होंने लिखा, “Super wow and a tight slap on the local administration.” उनके इस कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों ने सफाई व्यवस्था और नागरिक भागीदारी को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। नीचे देखें पोस्ट-

Scroll to load tweet…

हालांकि, बिट्टू की मुहिम का मकसद सिर्फ एक जगह की सफाई तक सीमित नहीं है। उन्होंने तीन दिन के अभियान की बात कही थी और इसके बाद गुरुग्राम के Khedki Daula में भी सफाई अभियान चलाया। रिपोर्टों के मुताबिक वहां करीब 2,435 किलो कचरा हटाया गया।-

मध्य प्रदेश में नदी और जलस्रोतों की सफाई से पहचान बनाने वाले बिट्टू का दिल्ली-NCR अभियान अब सोशल मीडिया से आगे जमीन पर नागरिक भागीदारी की तस्वीर दिखा रहा है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।