
BCCI ने किया इंडिया ए स्क्वॉड का ऐलान. (फोटो- PTI)
IND A vs AUS A: ऑस्ट्रेलिया ए के आगामी भारत दौरे के लिए पुरुष सीनियर सेलेक्शन कमेटी ने इंडिया ए की टीम का ऐलान कर दिया है. पुडुचेरी में खेली जाने वाली इस हाई-प्रोफाइल घरेलू सीरीज में दो मल्टी-डे मुकाबले और तीन लिस्ट-ए मैच खेले जाएंगे. सेलेक्टर्स ने दोनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग कप्तानों को जिम्मेदारी सौंपी है. मल्टी-डे स्क्वॉड की कमान बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल के हाथों में होगी. वहीं, तीन मैचों की वनडे सीरीज में ऋतुराज गायकवाड़ भारतीय ए टीम की अगुवाई करेंगे और पडिक्कल उपकप्तानी की भूमिका निभाएंगे. इस दौरे की शुरुआत 22 सितंबर से होगी.
पडिक्कल के कंधों पर जिम्मेदारी
मल्टी-डे फॉर्मेट के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में घरेलू क्रिकेट के लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चुना गया है. अमन मोखाड़े, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन, यश राठौड़ और शेख रशीद को बल्लेबाजी का जिम्मा सौंपा गया है. वहीं, कुमार कुशाग्र और एन जगदीशन दो स्पेशलिस्ट विकेटकीपर के रूप में स्क्वॉड का हिस्सा हैं. इनके अलावा मुंबई के रणजी चैंपियन ऑलराउंडर शम्स मुलानी और तनुष कोटियन स्पिन विभाग संभालेंगे. तेज गेंदबाजी में तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, प्रफुल हिंगे, नचिकेत भुते और वी वैशाक को शामिल किया गया है.
हार्दिक पंड्या और रजत पाटीदार शामिल
वनडे सीरीज के लिए घोषित टीम में अनुभव और विस्फोटक खिलाड़ियों का बेहतरीन है. ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली इस टीम में देवदत्त पडिक्कल, प्रियांश आर्या, रजत पाटीदार और नमन धीर जैसे बल्लेबाज शामिल हैं. वहीं, स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को भी स्क्वॉड में चुना गया है, जो पिछले कुछ समय से चोट के चलते भारतीय सीनियर टीम से बाहर चल रहे हैं. वहीं, कुमार कुशाग्र के साथ प्रभसिमरन सिंह को विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर चुना गया है.
भारत ए मल्टी-डे टीम
अमन मोखड़े, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), साई सुदर्शन (उपकप्तान), यश राठौड़, शेख रशीद, कुमार कुशाग्र, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, प्रफुल्ल हिंगे, एन जगदीसन, नचिकेत भुटे, वी वैश्य.
भारत ए वन-डे टीम
प्रियांश आर्या, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र, निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अर्शिन कुलकर्णी, अरशद खान, नमन धीर, हार्दिक पंड्या*, प्रभसिमरन सिंह, गुरजपनीत सिंह, यश ठाकुर.

मोहिद खान
मोहिद खान TV9 Hindi में बतौर सीनियर सब-एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वह जर्नलिज्म में 4 साल का अनुभव रखते हैं. वह मूल रूप से राजस्थान के ब्यावर शहर के रहने वाले हैं. मोहिद ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से हासिल की है. वह पढ़ने, लिखने और खेलने का शौक रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज के साथ की थी. इसके बाद उन्होंने वनइंडिया हिंदी, ज़ी न्यूज और इंडिया टीवी जैसी संस्थानों में काम किया. वह किसी भी क्रिकेट मैच का बारीकी से विश्लेषण करने में माहिर हैं और उन्हें अन्य खेलों से जुड़ी खबरें बनाने में भी रुचि है.
Read More