IND vs ENG: स्मृति मंधाना फिर शतक से चूकीं, लॉर्ड्स में दूसरी बार टूटा दिल, फिर भी बनाए कोहली से ज्यादा रन

Published on 12 जुल॰ 2026

IND vs ENG: स्मृति मंधाना फिर शतक से चूकीं, लॉर्ड्स में दूसरी बार टूटा दिल, फिर भी बनाए कोहली से ज्यादा रन

लॉर्ड्स टेस्ट मैच की दोनों पारियों में मंधाना के अर्धशतकImage Credit source: Getty Images

पहली बार लॉर्ड्स में खेले जा रहे महिला टेस्ट मैच में भारतीय टीम का दबदबा देखने को मिला है. इंग्लैंड के खिलाफ इस टेस्ट मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने दोनों ही मोर्चों पर दमदार प्रदर्शन किया है. खास तौर पर टीम की उप-कप्तान और स्टार ओपनर स्मृति मंधाना का बल्ला लॉर्ड्स के मैदान पर खूब चला. हालांकि, दोनों ही पारियों में अच्छी शुरुआत के बावजूद वो शतक से चूक गईं. मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया की दूसरी पारी में मंधाना 70 रन बनाकर आउट हुईं.

तीसरे दिन जल्दी आउट, फिर नहीं बना शतक

लॉर्ड्स में चल रहे इस टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार 12 जुलाई को भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी आगे बढ़ाने उतरी. दूसरे दिन के अंत तक टीम इंडिया ने सिर्फ 1 विकेट गंवाकर 154 रन बना लिए थे और मैच में अपनी बढ़त को 250 रन के पार पहुंचा दिया था. स्मृति मंधाना 69 रन के स्कोर पर नाबाद लौटी थीं, जबकि यस्तिका भाटिया भी 39 रन पर नॉट आउट थीं. ऐसे में तीसरे दिन इन दोनों बल्लेबाजों से बड़ी पारियों की उम्मीद थी.

मगर तीसरे दिन के खेल की शुरुआत ही टीम इंडिया के लिए बेहद खराब रही और जल्द ही मंधाना का विकेट गिर गया. उन्होंने तेज गेंदबाज लॉरेन बेल ने लेग स्टंप पर विकेट के पीछे कीपर के हाथों कैच आउट करवाया. मंधाना अपने स्कोर में सिर्फ 1 रन ही जोड़ सकीं और 130 गेंदों में 70 रन (9 चौके और 1 छक्का) बनाकर आउट हुईं. पहली पारी में भी मंधाना ने अर्धशतक जमाया था लेकिन तब भी वो शतक नहीं लगा सकी थीं और 83 रन बनाकर आउट हुई थीं.

What a way to start! 😍

An excellent catch from Jonesy 👏 pic.twitter.com/RjIkghHKHQ

— England Cricket (@englandcricket) July 12, 2026

सचिन-कोहली से बेहतर रिकॉर्ड

मंधाना भले ही अर्धशतक नहीं लगा सकीं लेकिन उन्होंने वो कमाल कर दिया, जो लॉर्ड्स के मैदान पर भारत के 2 बड़े दिग्गज बल्लेबाज भी नहीं सके. ये दो दिग्गज हैं सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली. इन दोनों बल्लेबाजों ने भी लॉर्ड्स में कोई टेस्ट शतक नहीं लगाया लेकिन चौंकाने वाली बात है कि सचिन और विराट के बल्ले से इस मैदान पर कभी कोई टेस्ट अर्धशतक भी नहीं निकला.

सचिन ने लॉर्ड्स में 5 टेस्ट मैच की 9 पारियों में सिर्फ 195 रन ही बनाए. वहीं कोहली तो उतने रन भी नहीं बना सके, जितने मंधाना इस एक मैच में बना दिए. कोहली ने लॉर्ड्स में खेले 3 टेस्ट की 6 पारियों में सिर्फ 127 ही रन बनाए, जबकि मंधाना ने सिर्फ एक मैच में 153 रन बना दिए.

सुमित सुन्द्रियाल

सुमित सुन्द्रियाल

इस वक्त TV9 हिंदी (स्पोर्ट्स 9) में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (स्पोर्ट्स) की भूमिका में हूं. यहां तक पहुंचने की शुरुआत 2009 से हुई, जब जामिया मिल्लिया इस्लामिया में मास मीडिया ऑनर्स कोर्स (2009-12) में एडमिशन लिया. फिर 2013 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा किया. यहीं से 2013 में पहली बार पेशेवर पत्रकारिता में कदम रखे और सबसे पहले न्यूज 18 इंडिया टीवी चैनल में जगह बनाई. डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेने से पहले करीब 6 साल टीवी इंडस्ट्री में ही गुजरे, जहां असानमेंट डेस्क पर काम किया. असाइनमेंट डेस्क पर रहते हुए जानकारी जुटाना सबसे अहम काम होता है और उस खबर के हर पहलू को जांचना और उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होती है. यही काम न्यूज 18 इंडिया में रहते हुए किया. इसके बाद खेल और खेल की खबरों के मोह ने डिजिटल जर्नलिज्म की ओर मोड़ा और एक नया सफर शुरू हुआ. इसकी शुरुआत IPL 2019 के दौरान हुई, जब क्विंट हिंदी का दामन थामा. एक साल क्विंट के साथ खेल की खबरें लिखने के बाद इसी काम में नया मुकाम हासिल करने के लिए TV9 हिंदी से रिश्ता जुड़ा. पिछले 3 साल से यहीं पर खेल की हर छोटी-बड़ी, गंभीर और मजेदार खबरें आप तक पहुंचा रहां हूं और लगातार बेहतर तरीके से पेश करने का प्रयास कर रहा हूं.

Read More

google button